सिहोर में 7 अप्रेल को नई जेल का उद्घाटन हुआ तो वही जेल प्रशासन ने इस कार्यकर्म में मंत्री जी की चापलूसी में भी कोई कसर बाकी नहीं रखी ! इस कार्यकर्म में वो सबकुछ हुआ जो अफसरशाही अपने सरकारी आकाऔ के लिए करती है ! इस आयोजन में जेल प्रशासन द्वारा अपने विभागीय मंत्री को खुश करने के लिए उनके सम्मान में भगवान को भी नहीं छोड़ा गाया और बरसो पुराने "ॐ जय जगदीश हरे " की जगह जय जगदीश देवड़ा का भजन तोड़ मरोड़ के बना डाला ! हलाकि मंच से गया हुआ ये भजन अब मंत्री और जेल प्रशासन को खासा परेशान भी कर रहा है ! और भाजपा की रीती और निति को बखूबी बयाँ कर रहा है !
हुआ यु की ७ अप्रेल को सिहोर जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित उपजेल का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर जेल मंत्री जगदीश देवड़ा मुख्य रूप से उपस्थित थे ! जेल प्रशासन द्वारा कार्यकर्म में चार चाँद लगाने के लिए भोपाल के कलाकारों को इस कार्यकर्म में बुलाया था ! उद्घाटन के दौरान भोपाल के कलाकारों द्वारा एक गीत भी प्रस्तुत किया गया इस गीत में कलाकारों ने ॐ जय जगदीश की जगह "ॐ जय जगदीश देवड़ा गाया और मंत्री जी की चापलूसी में कोई कसर बाकी न रखी! यह गीत सुनकर वहा मोजूद हर एक शख्स कुछ देर के लिए तो कुछ समझ नहीं पाया लेकिन गीत तो पूरा हो चूका था और मंत्री भी समझ चुके थे की उनकी तारीफ में गाया ये गीत अब बखेड़ा खड़ा कर सकता है और हुआ भी कुछ ऐसा ही जब इलेक्ट्रोनिक चेनलो से जुड़े पत्रकारों ने गीत की प्रस्तुति के बाद मंत्री जी सवाल किये तो वेह बगले झाकते नजर आये ! अब देखना यह की मंत्री की शान में गाया यह गीत प्रदेश की राजनीती में क्या गुल खिलाता है !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें