आष्टा का बस स्टैंड पाच फिट पानी में डुबा हुआ
अमित कुईया पानी में डूबा आष्टा बस स्टैंड ,इछावर के कई गाँव जल मग्न
सीहोर। जिले में चौबीस घंटे के दौरान जारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। समीपस्थ तहसील आष्टा में कल देर रात से अब तक जारी बारिश के कारण हालात यह हो गए कि बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क से पांच फीट की ऊंचाई तक पानी में डुवा हुआ है। जिससे दुकानों में रखा सामान जलमग्र हो गया है तो वहीं लोग इस छोर से उस छोर तक आ जा नहीं पा रहे हैं। इधर जिले के इछावर तहसील के ग्राम रामनगर में तेज बारिश के कारण बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। प्रशासन ने यहां पर किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां की हैं और क्षेत्र के करीब पचास मकानों को खाली कराया है जिससे की जान माल की हानि को रोका जा सका। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम हालियाखेड़ी, जाटखेड़ी, मूलाखेड़ी, झालकी, गोलूखेड़ी में भी स्थिति बढ़ी चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के कारण ग्रामीणों के घर में रखा अनाज भींग गया है और इनके सामने भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई है। इधर जिले की रेहटी तहसील में भी तेज बारिश के बाद कुछ इसी तरह के हालात बने हुए हैं यहां पर भी कुछ एक मकानों में रहने वाले लोगों को विस्थापित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें