sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

बुधवार, 7 दिसंबर 2011

असरदार नेता के कुत्ते से डरा पत्रकार


इन दिनों कांग्रेस के एक  असरदार नेता के कुत्ते से शहर के एक पत्रकार महासय काफी डरे हुए है ! अब कुत्ता तो कुत्ता ही होता है वो यह थोड़ी देखता के दरवाजे पे आना वाला कोई ऐरे-गैरे है या फिर शहर को चलने की दंभ भरने वाला कोई पत्रकार ,जी हा पिछले दिनों  कांग्रेस के एक असरदार नेता के कुत्ते और  शहर के एक पत्रकार का आमना सामना हो गया ! मामला बड़ा मौजू है ,सुबह का समय और यह पत्रकार महासय मुह हाथ धोकर चले और असरदार नेता के दरवाजे पहुचे लेकिन इन्हें यह नहीं मालूम था की नेताजी के दरवाजे पर एक कुत्ता उनकी देखभाल के लिए रहता है ,पत्रकार महासय क्योकि युवा है तो उर्जा भी उनमे भरपर थी ! इसी का फ़ायदा उठा कर कुत्ते की बड़ी जिवान और बड़े बड़े दातो का शिकार होने से तो वह बच गए,लेकिन अब पत्रकार सहाब काफी डरे हुए है और नेताजी से इस कुत्ते को घर के अन्दर कसके बांध ने का अनुरोध कर रहे है !अब देखा आपने किस्सा पड़कर आपको भी लग रहा होगा की कलेक्टर  से लेकर एस.पी.तक पर अपना रुतवा रखने वाला पत्रकार एक साधारण से कुत्ते से डरा हुआ है  









मंगलवार, 6 दिसंबर 2011

बिजली को लेकर हवाई फायर


- पुलिस ने संभाला मोर्चा
- सात पर मामला दर्ज
- एक गिरतार
सीहोर । जिले के नसरूल्लागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले  ग्राम कुमानताल में डीपी से बिजली लेने की बात को लेकर कल शाम दो पक्षों के बीच का विवाद बलवे में परिवर्तित हो गया और यहां जमकर मारपीट के साथ हवाई फायर भी हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी जो पुलिस की सक्रियता के बाद सामान्य है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे ग्राम कुमानताल में रहने वाले नारायण पुत्र जगदीश मीणा के घर पर ग्राम में ही रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उस वक्त हमला बोल दिया जब नारायण अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहा था। बताया जाता है कि आरोपी और फरियादी पक्ष के बीच बीते कई माहों से विवाद की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते यह कई बार पुलिस के सामने भी शिकायतें लेकर जा चुके हैं।
यह है पूरा मामला
कुमानताल में रहने वाले नारायण के पिता जगदीश मीणा ने अपने अन्य तीन कृषक साथियों के साथ मिलकर अपने खेत पर विद्युत वितरण कपनी से ट्रांसफार्मर लगवाया है। जगदीश के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से एक कनेक्शन विद्युत कपनी ने प्रहलाद मीणा नामक उस किसान को भी दे दिया जिसका खेत जगदीश आदि के खेतों से करीब है। इधर जब प्रहलाद जगदीश के खेत में लगी फसल के बीच से होकर अपनी लाईन ट्रांसफार्मर पर लगाने जाता है। जिसका विरोध में जगदीश और उसके परिवार के लोग किया करते थे।
ऐसे हुआ बलवा
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर प्रहलाद पानी फेरने के लिए कनेक्शन लगाने एक बार फिर जगदीश के खेत पर पहुंचा जहां जगदीश ने उसका विरोध करते हुए यह कहकर वापस लौटा दिया कि तेरे आने से मेरी फसल खराब होती है यदि डीपी पर केवल डालना है तो बिजली विभाग के कर्मचारियों को यहां भेजना होगा।
फिर हुआ घर पर हमला
मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद प्रहलाद पक्ष की ओर से खुद प्रहलाद सहित पदमसिंह मीणा, कैलाश मीणा, ईश्वर मीणा, बलराम मीणा, प्रहलाद मीणा, हीरालाल मीणा सहित किशन बलाई नारायण पुत्र जगदीश के घर जा पहुंचे और चारों ओर से बंद घर के आसपास जमकर गाली गलोच करते हुए पत्थरबाजी ओर खिड़की दरवाजों में डंडे फर्शे मारने लगे।
 और कर दिया हवाई फायर
करीब आधे घंटे से भी अधिक चले इस विवाद में वहां पहुंचे आधे दर्जन से अधिक आरोपियों ने नारायण पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने की कोशिश की साथ ही बौखलाहट में आरोपियों में से एक ने देशी कटटे से हवाई फायर भी कर दिया और जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए।
एक को धरदबोचा
इस घटना की सूचना सबसे पहले ग्राम कुमनताल के करीब तीन किमी दूर स्थित गोपालपुर चौकी पुलिस को मिली जिस पर चौकी प्रभारी ने नसरूल्लागंज थाना प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रहलाद मीणा को गिरतार किया है। मामले पुलिस ने कई ग्रामीणों से भी विवाद के मुददे को लेकर विस्तार से जानकारी ली है।

शादी राजाराम की, खर्चा पूरे गांव का

आज तक आप लोगों ने न कभी सुना होगा, न कभी देखा होगा, लेकिन यह सच है कि इ छावर के निकट एक गांव में एक दूल्हे की शादी में पूरे गांव ने खर्चा उठाया। इछावर तहसील मुख्यालय से 10 कि.मी. दूर स्थित करीबन 800 की जनसंख्या वाले गांव कुशलपुरा के इतिहास में पहली बार ही ऐसी शादी हुई जहां दूल्हा सिर्फ एक है लेकिन शादी का खर्चा उठाने वाले पूरे ग्रामवासी।
   ीहोर। कुशलपुरा में एक संपन्न परिवार के मोहनलाल वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र राजाराम खुरचनी की 18 वर्षीय भूरी वर्मा तहसील भोपाल के साथ विवाह के बंधन में बंधे।
क्यों थी अनोखी शादी
कुशलपुरा गांव के स्व.उमरावसिंह पडिय़ार की मृत्यु 80 वर्ष पहले हो गई थी जिसके बाद इस गांव में किसी के शरीर में देव महाराज नहीं आ रहे थे, जो कि गांव के लोगों की झाड़-फूंक कर सकें। 80 वर्षों बाद दूल्हा बने राजाराम के शरीर में भाईदूज के दिन देवसंवर देवमहाराज ने प्रवेश किया। उसके बाद पूरे गांव में नये पडिय़ार राजाराम की शादी करने की योजना बनाई और परंपरानुसार राजाराम की 26 नवम्बर को गणेश पूजन, माता पूजन से शादी की शुरूआत हुई और बीते 4 दिसम्बर को राजाराम ने सूरज की धूप में सात फेरे लिए।
धोती-कुर्ते में लिए फेरे
आमतौर पर विवाह बंधन में बंधने वाले दूल्हे कार्ट-पेंट पहने नजर आते हैं, लेकिन आधुनिक पौषाक से अलग हटकर दूल्हे राजाराम ने अपने ग्रामवासियों द्वारा खरीदे गये धोती-कुर्ते में फेरे लिए।
जश्न के माहौल में डूबा पूरा गांव
कुशलपुरा मे जो शादी हुई जो इससे पूरा गांव जश्न में डूबा हुआ था। इस संवाददाता को दुल्हे की बहिन बबीता वर्मा ने बताया कि हमने कभी नहीं सोचाा था कि भाई की शादी इतने अच्छे तरीके से होगी, वहीं इस अनूठे विवाह बंधन में बंधा दूल्हे राजाराम ने बताया कि पूरे गांव वालों के सहयोग से हुई शादी से वह बेहद खुश है, और मुझे ऐसा लगता है कि पूरे गांव का मैं इकलौता लड़का हॅूं।
कॉलेज की पढ़ाई कर रहे राजाराम कहते हैं उनका नौकरी करने का कोई मन नही है, वह अब गांव वालों की सेवा में ही काम करेंगे।

सोमवार, 5 दिसंबर 2011

खेल कूद से होती है सद्भावना जागृत: हरीश राठौर

सीहोर। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। खेलकूद से विद्यार्थियों में सद्भावना जागृत होती है तथा मस्तिष्क भी बेहतर होता है। उक्त विचार बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स मैदान पर खेली जा रही इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में  क्रिकेट खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी हरीश राठौर ने कहे।  । 
रविवार को सुबह पहले क्वाट्र्स मैच में सेंट मेरी स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान हिमांशु सिंह ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। फैसले का सही साबित करते हुए सेंटमेरी की तूफानी गेंदबाज रवि मीन ने अपनी सटीक गेंदबाजी 4 ओवर में 22 रन देकर छह विकेट की बदौलत स्टार पब्लिक स्कूल को मात्र 15.1 ओवर में 74 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया। रवि मीना ने शानदार गेंदबाजी के बीच प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक की। वही हेमंत और शंकर ने भी 1-1 विकेट लिया। स्टार पब्लिक स्कूल की ओर से अशोक मीना छह रन, विश्वास 17 रन और भैरवे मीना ने दस रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरी की टीम ने मात्र 11.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर यह सेमीफाइनल का अहम मुकाबला आठ विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आक्सफोर्ड स्कूल क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 122 रनों का   स्कोर खड़ा किया लेकिन इमानुअल टीम के स्टार खिलाड़ी आजाद ने मैच के अंत में इस रोमांचक क्षण में मात्र 28 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेल टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका दिलाई।ोर। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बेहद जरूरी है। खेलकूद से विद्यार्थियों में सद्भावना जागृत होती है तथा मस्तिष्क भी बेहतर होता है। उक्त विचार बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स मैदान पर खेली जा रही इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में  क्रिकेट खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी हरीश राठौर ने कहे।  । 
रविवार को सुबह पहले क्वाट्र्स मैच में सेंट मेरी स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान हिमांशु सिंह ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। फैसले का सही साबित करते हुए सेंटमेरी की तूफानी गेंदबाज रवि मीन ने अपनी सटीक गेंदबाजी 4 ओवर में 22 रन देकर छह विकेट की बदौलत स्टार पब्लिक स्कूल को मात्र 15.1 ओवर में 74 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया। रवि मीना ने शानदार गेंदबाजी के बीच प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक की। वही हेमंत और शंकर ने भी 1-1 विकेट लिया। स्टार पब्लिक स्कूल की ओर से अशोक मीना छह रन, विश्वास 17 रन और भैरवे मीना ने दस रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मेरी की टीम ने मात्र 11.5 ओवर में ही दो विकेट खोकर यह सेमीफाइनल का अहम मुकाबला आठ विकेट से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में शानदार प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आक्सफोर्ड स्कूल क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 122 रनों का   स्कोर खड़ा किया लेकिन इमानुअल टीम के स्टार खिलाड़ी आजाद ने मैच के अंत में इस रोमांचक क्षण में मात्र 28 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेल टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका दिलाई।

लूट के आरोपी गिरफ्तार



सीहोर। क्षेत्र में विगत 4 माह में 3 बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम देने बाले 7 सदस्यी लुटेरों के गिरोह में से 5 सदस्यों को पकडऩें में पुलिस ने सफलता प्राप्त कर ली है,वहीं गिरोह के दो सदस्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों से लूट में इस्तमाल करने बाले हथियार,नकदी व मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है।सोमवार को एसडीओपी प्रशांत चौबे ने लूट की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने बाले आरोपीयों में षाहगंज निवासी रियाज खां, अशाक मेहरा, शोभापुर अजेरा निवासी अमर पटेल,होशंगाबाद जिले के ग्राम रायपुर निवासी रमेश गौर, नरंिसंहपुर निवासी करन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,वही गिरोह के सदस्य             चांद खां निवासी षाहगंज व अनिल गिरी निवासी नसरूल्लागंज फरार,पकड़े गए आरोपियों ने एक अगस्त को समीपस्थ ग्राम परसबाड़ा के पास खटपुरा निवासी रविदास अहिरवार की नीली डिस्कवर मोटरसाइकिल एवं साथी का मोवाईल लूट कर चाकू मारकर घायल किया था।वहीं 5 सितम्बर को बुधनी रेहटी रोड पर उंचाखेड़ा के पास पिकअप से जा रहे सेल्समेन दीपक बंजारा को रोककर उसके पास से 60हजार रूपए छीन कर भाग गए थे।वहीं घटना के ठीक एक महिने बाद 5 अक्टूवर बुधनी षाहगंज रोड पर बक्तरा निवासी गोविन्द महेश्वरी का आटों रूकवाकर 34 हजार रूपए की लूट की थी।पकड़े गए आरोपी रियाज खां से लूट में इस्तमाल की गई डिस्कबर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का कटटा 1जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया,आरोपी अषोक मेहरा के पास32 बोर रिवाल्बर चार कारतूस के साथ बरामद किए एवं आरोपी रमेष गौर से लूटी हुई मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू बरामद किया।पकड़े गए आरोपीयों से लूटे गए 35 हजार रूपए भी पुलिस ने बरामद किए                                                                                                                         पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ीपक पारासर,प्रधान आरक्षक ष्यामलाल,रामकृष्ण,आरक्षक विजय,सचिन,श्रीप्रकाष,जीवन,भीम सैनिक विष्णु प्रासद,चरण की अहम भूमिका रही।

रविवार, 4 दिसंबर 2011

सीहोर। केन्द्रीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मनमोहा।

उनकी कला देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

-फेंका गोला, लगाई दौड़, उकेरी चित्रकला, विकलांग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
सीहोर। विश्व विकलांग दिवस पर शनिवार को आवासीय खेलकूद संस्थान परिसर में विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें जिले के 238 नि:शक्तजनों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 63 नि:शक्तजनों को नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में सहभागी सभी नि:शक्तजनों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर जिला पंचायत के सीईओ बी.एस.जामोद, नगर पालिका सीहोर के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, पार्षद दिनेश कटारिया, माखन परमार, जनप्रतिनिधि धर्मेन्द्र राठौर, रामकिशन मालवीय आदि मौजूद थे। विश्व विकलांग दिवस पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा ब्राइट स्टार सोशल सोसायटी एवं अन्य विभागों के सहयोग से आवासीय खेलकूद संस्थान में 6 से 14 वर्ष तथा 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नि:शक्तजनों के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सौ मीटर दौड़, गोला एवं भाला फेंक तथा लंबी कूद, निबंध, रांगोली, चित्रकला, एकल गायन, समूह गान प्रतियोगिताओं में जिले के नि:शक्तजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने जौहर दिखाए। नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने नि:शक्तजनों की खेल भावना और उनकी प्रतिभा की सराहना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
नि:शक्तजनों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में नाश्ते और भोजन की व्यवस्था आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग, बैंक ऑफ इंडिया की मंडी, पचामा, श्यामपुर और नगर शाखा तथा भारतीय स्टेट बैंक सीहोर द्वारा नि:शक्तजनों के लिए पुरस्कार व्यवस्था में सहयोग किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती जकिया जावेद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बृजेश शिवहरे, प्राचार्य आवासीय खेलकूद संस्थान श्री बांगरे, डीपीसी अशोक पराडकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

वालमार्ट के विरोध में व्यापक सीहोर बंद

प्रदर्शन के दौरान महिलाये
सीहोर। विदेशी कंपनी  वालमार्ट को खुदरा व्यापार की अनुमति दिये जाने के विरोध में देशव्यापी बंद के आव्हान पर आज सीहोर भी सफल बंद रहा। बंद के समर्थन में व्यापारी संघों के अलावा भारतीय मजदूर संघ, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, बीमा कंपनी के कर्मचारियों आदि का विशेष सहयोग रहा।
वालमार्ट के विरोध में नगरबंद को लेकर आज केन्द्रीय टे्रड यूनियनों सेंटर आफ इंडियन टे्रड यूनियन सीटू सहित सहयोगी संगठनों की सैंकड़ों महिलाएं आज सुबह से ही लाल झण्डा लेकर नारेबाजी करते हुए सीहोर को बंद कराने सड़कों पर निकल पड़ीं और अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य मार्गों से रैली निकाली, जिसके चलते सीहोर बंद पूरी तरह सफल रहा।  सीहोर बंद रैली का संचालन सीटू जिला महासचिव राजेश दुबे ने किया, वहीं रैली में नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, माकपा नेता राजीव गुप्ता, बीएमएस नेता वीरसिंह सहित भाजपा पार्षद शामिल थे।
दुकानदारों को चूडिय़ां भेंट
वालमार्ट के विरोध में देशबंद के साथ आज नगरबंद कराने के लिए मजदूर महिलाओं ने जहां एक ओर जोश-खरोश के साथ रैली निकालते हुए नारेबाजी की, वहीं जिन दुकानदारों ने बंद के समर्थन में दुकानें बंद नहीं की थीं, उन दुकानों पर पहुंचकर बंद समर्थक महिलाओं ने दुकानदारों के हाथों में चूडिय़ां पहनाईं और दुकाने बंद कराईं। रैली में सीटू नेता राजेश दुबे, भारत राठौर, ओमप्रकाश रायकवार, शफीक भाई, धनङ्क्षसह, सेवाराम, बाबूलाल, मतीन खां, विजयकुमार गुप्ता, भगवानसिंह मेवाड़ा, कैलाश दादा, गणेशप्रसाद जांगड़ा, सरपंच धापूबाई, रूकमणी बाई, पदमा बाई, संगीता खाकरे, डालचंद जोशी, इकरार खां, केशरबाई, फूलवती बाई, बीला बाई, अयोध्या बाई, कमलाबाई, सुनीताबाई, झुमरतबाई, राधाबाई आदि मौजूद थीं।

जिला पंचायत कार्यालय में बजे ढोल

सीहोर। नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रकाश व्यास काका द्वारा चलाये जा रहे जागो अधिकारी जागो अभियान में गुरुवार को कई कार्यालयों में अभियान दल पहुँचा। कई कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। भोपाली फाटक पर सेवानिवृत अधीक्षक अज़ीज़ फारु$की, रफू भाई,  प्रकाश व्यास काका तथा  नीरज चौरसिया ने रवाना किया । अभियान दल ने जिला पंचायत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, राजीव गाँधी शिक्षा मिशन, मत्स्य विभाग, रोजगार कार्यालय, उद्यान विभाग, हथकरघा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग का निरीक्षण किया । इनमें से केवल लोक निर्माण विभाग, हथकरघा, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा मत्स्य विभाग में ही अधिकारी मिले । अन्य सभी कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस ढोल बजाया गया।

गुरुवार, 1 दिसंबर 2011

कट्टे की नोंक पर लूटी लोडिंग गाड़ी

सीहोर।  जिले में दिनोंदिन अपराध बढ़ रहे हैं अभी पुलिस ने एक लूट के आरोपी गिर तार ही किए थे कि दूसरी लूट हो गई। अहमदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतरी के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने कट्टे की नौक पर लोडिंग वाहन चालक का मोबाइल लूट कर भाग निकले। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी जांच शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक 28 नवंबर को गांधी नगर में रहने वाले अजगर खान की लोडिंग जीप क्रमांक एमपी04जीए 3286 अपने निर्धारित स्थान पर खड़ी हुई थी और चालक अजगर पिता अकरम ग्राहक का आने का इंतजार कर रहा था तभी वहां शाम पांच बजे के लगभग ट्रेक सूट पहने बीस-पच्चीस साल का लड़का पहुंचा और वाहन को किराए पर लेने की बात शुरू की उसने बताया कि उनकी जेबीसी दोराहा के नजदीक खड़ी हुई है और उसके टायर खराब हो गए टायरों को वाहन में लादकर भोपाल तक लाना है। चालक अजहर ने वाहन का भाड़ा एक हजार रूपए बताया लेकिन न-नुकुर करते हुए आठ सौ रूपए भाड़ा तय हुआ। भाड़ा तय होते ही इस लड़के ने अपने दो और साथियों जिनकी उम्र भी लगभग इतनी ही थी और यहां तीनों वाहन में बैठकर ग्राम सेवनिया होते हुए छतरी के पास पहुंचे जहां इन तीनों ने वाहन को रूकवाकर कट्टा निकालकर अजहर की कनपटी पर रख दिया और वाहन की चाबी छीनी तथा मोबाइल जेब से निकालकर वहां से भाग निकले। बमुश्किल राहगीरों की मदद से चालक अजहर दौराहा थाने पहुंचा जहां उसने लूट की सूचना दी।
सीमा विवाद के कारण देरी
मामला दर्ज होने में सीमा विवाद कारण रहा दोराहा पुलिस का कहना था कि घटना स्थल उसके क्षेत्र में नहीं आता वहां अहमदपुर थाना क्षेत्र में हैं जबकि अहमदपुर पुलिस यह मानने को तैयार नहीं थी हालांकि बाद में दोराहा पुलिस ने जीरो पर कायमी कर अहमदपुर थाने के सुपुर्दुग मामला कर दिया मामले में पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
मप्र से बाहर के आरोपी
फरियादी वाहन चालक अजहर के मुताबिक आरोपी मप्र के बाहर की बोली बोल रहे थे उसका मानना है कि संभवत: वह बिहार या यूपी के हो सकते हैं, जबकि पुलिस आरोपियों को कंजर या पारदी मान रही है।