sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

शनिवार, 30 जुलाई 2011

सहकारिता मंत्री बिसेन को हटाओं, गिरफ्तार करो की मांग

पटवारियों का आंदोलन हुआ तेज.....
सीहोर अबतक (ब्यूरो)
आश्टा। सिवनी में एक पटवारी के साथ म.प्र. के सहकारिता मंत्री श्री गौरीषंकर बिसेन द्वारा किये गये व्यवहार को लेकर प्रदेष में पटवारियों का आंदोलन तेज हो गया है। आज आश्टा में म.प्र. पटवारी संघ ने एक ज्ञापन एसडीएम आश्टा को सौंपा और तहसील कार्यालय में धरना आंदोलन षुरू कर दिया। म.प्र.पटवारी संघ आश्टा के अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी ने बताया कि आश्टा पटवारी संघ ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांग की है कि सिवनी में एक कार्यक्रम मे सभी के सामने मंत्री श्री बिसेन द्वारा राजस्व अधिकारी पटवारी को अपमानित करने वाले मंत्री गौरीषंकर बिसेन को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाये तथा उन्हें गिरफ्तार किया जाये। आज से सभी पटवारियों ने अपने-अपने समस्त राजस्व अभिलेख जमा कर धरना षुरू कर दिया हैं। मांग नही माने जाने पर आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रथम दिन धरने पर अनेको पटवारी बैठे। पटवारियों की हडताल के कारण तहसील आये क्षेत्र के किसानों को राजस्व संबंधी कार्यो के लिए परेषान होते देखा गया।

गैस सिलेंडर फटा..... आग में 3 झुलसें


सीहोरअबतक(आष्टा ब्यूरो)  रात्रि में लगभग 10 से 11 बजे के मध्य आष्टा   नगर के बुधवारा क्षेत्र में एक घर में गैस की नलकी में आग लगने से बेकाबु आग से सिलेंडर क्षतिग्रस्त हो गया जिसमं 3 लोग झुलस गये और एक बडी घटना रहवासी क्षेत्र में घटने से बच गई। पुलिस किसी अन्य कारणों से आग लगने से इंकार कर रही है,  
  जबकि नगर में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाए हैं। पुलिस के अनुसार कल रात्रि 10 से 11 बजे के बीच घर में घरेलु गैस सिलंेडर की नलकी में आग लग गई थी जिसमें आनंद पिता लक्ष्मीचंद, अनील पिता बृजलाल एवं लक्ष्मीचंद पिता पन्नालाल झुलस गये। पुलिस जब मौके पर पहुची तो वहा जला हुआ सिलेंडर ही मिला। उक्त घटना को लेकर आज पूरे दिन नगर मे तरह-तरह की चर्चाए चलती रही। घटना के बाद झुलसे तीनो लोगों को पास के प्रायवेट सिर्दाथ हास्पीटल में इलाज हेतु भर्ती किया गया।
अब जागा प्रशासन...   घटना के आज दूसरे दिन सोया प्रशासन  जागा और आज नायब तहसीलदार सुरेश  पचैरी एवं खाद्य अधिकारी ने आश्टा नगर के नये एवं पुराना बस स्टेंड पर  अनेकों होटलों पर छापा मार कर व्यवसायिक प्रतिश्ठानों पर घरेलु गैस का उपयोग करते हुयें 3 घरेलु गैस सिलेंडर जब्त कर कार्यवाही की।
वाहनों में गैस भरने वाले स्थान कब दिखेंगे - स्थानिय प्रषासन को होटलों पर घरेलु गैस का उपयोग होते तो दिख जाता है लेकिन आश्टा नगर मे 5 से 7 ऐसे स्थान है जहां पर गैस से चलने वाले चुपहिया वाहनों में घरेलु गैस के सिलेंडरो से गैस भरी जाती है, यह सभी स्थान ऐसी जगहों पर है जो पूरा क्षेत्र रहवासी है अगर यहा पर गैस भरते वक्त कोई घटना-दुर्घटना घट गई तो हरवासी क्षेत्र में क्या हाल होगा षायद इसका अंदाजा प्रषासन को किसी रहवासी क्षेत्र मे कोई बडी घटना घटने के बाद मालुम पडेगी। आश्टा नगर में सीएनजी गैस का कोई निर्धारित स्थान नही है फिर भी आश्टा में 100 से 150 चुपहिया वाहन गैस से चल रहे है आखिर इन वाहनों में कही पर तो गैस भरी जाती होगी। यह स्थान प्रषासन को क्यों नजर नही आते........

शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सीहोर-नेहरू युवक केन्द्र सीहोर की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2011-12 की वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया गया।
 बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एस. बघेल  ने नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि वे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय संबंधी प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए युवाओं को राष्ट्र की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। बैठक में नेहरू युवक केन्द्र सीहोर के कार्यालय भवन हेतु नि:शुल्क भूमि प्रदान करने संबंधी चर्चा के दौरान अपर कलेक्टर श्री बघेल ने शासकीय भूमि के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने और कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में नेहरू युवक केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने सत्र 2010-2011 में आयोजित नियमित एवं विशेष कार्यक्रम से समिति को अवगत कराया। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया के जिला प्रबंधक श्री एन.के.खरे, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के प्रबंधक श्री एन.के.सोनी, जिला संगठक डॉ. सुधा लाहोटी, डॉ. आर.एस.नरवरिया, जिला खेल  अधिकारी श्री आनंद स्वामी, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती जकिया जावेद, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. उपेश कुमार सहित श्री एहसान उल्ला खान, श्री मानसिंह सेन, संगीता पाटीदार, श्री हरिओम प्रजापति, श्री अरविन्द रघुवंशी, अनुसुईया परमार एवं श्री चेतन ठाकुर मौजूद थे।

सेवा भावना से कार्य कर रही है सरकार - मंत्री श्री वर्मा


-दीवड़िया में लोक कल्याण शिविर आयोजित
सीहोरअबतक (ब्यूरो)प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री  करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री         शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप सरकार प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए सेवा भावना से कार्य कर रही है। मंत्री श्री वर्मा आज सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम दीवड़िया में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
 शिविर में मंत्री श्री वर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर मंत्री श्री वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 81 हजार रूपयों से अधिक की राशि के चैक प्रदान किए। शिविर में प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं के 79 आवेदनों में से 49 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया तथा शेष 30 आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया गया। 
शिविर को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आम जन की समस्याओं को दूर करने और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के मकसद से लोक कल्याण शिविर जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को ताकीद की कि वे गंभीरतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर अधिकतम जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ और ईमानदारी से किए गए कार्य की सर्वत्र सराहना की जाती है। 
आवेदनों का निराकरणलोक कल्याण शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने आवेदकों से उनकी समस्याओं पर रूबरू चर्चा की और जरूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने आवेदनों का संबंधित विभाग के अधिकारियों से निराकरण कराया। शिविर में राजस्व विभाग के 49, शिक्षा के 8,ऊर्जा के 10, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क और पशु चिकित्सा विभाग के दो-दो तथा ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, सहकारिता, वन और कृषि विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन पंजीबद्ध किए गए। शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने विधायक निधि स्वेच्छानुदान के तहत 7 हितग्राहियों को 26 हजार 500, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत 4 महिलाओं को 27 हजार 816 तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत दो हितग्राहियों को 10-10 रूपये के चैक प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने म.प्र.भवन संनिर्माण कर्मकार योजना के तहत एक महिला को 5 हजार की राशि का चैक भी प्रदान किया।
योजनाओं की जानकारीशिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बी.एस.जामोद ने ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। उन्होंने सरपंच और सचिवों को इंदिरा आवास, समग्र स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य  हुकुम सिंह वर्मा, इछावर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष  बाबूलाल वर्मा, कैलाश सुराना, कैलाश चन्द्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

कन्नौद मार्ग पर ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, 20 यात्री घायल


-गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया
आष्टा। आश्टा कन्नौद मार्ग पर कुसमानिया घाट के पास षनिचरी अमावस्या पर नर्बदा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओ से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली पलट जाने से उसमें सवार 20 यात्री घायल हो गये। यह ट्रेक्टर ट्राली ग्राम फरड कोठरी जिला षाजापूर से देवास जिले के नेमावर नर्मदा स्नान को जा रहे थे। घायलों में 5 की हालत चिंता जनक है जिन्हें आश्टा के सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। घायलो के नाम मानकुवंर बाई, प्रहलादसिंह, कुमेरसिंह, केनकुवर बाई, छगु बाई, सागर बाई, लेना बाई, बसंता बाई, दषरथसिंह, नेमकुवंर बाई, षांताबाई, अनारबाई, षारदा बाई, जयकुवंर बाई, माखनसिंह, रूकमाबाई, सुषीलाबाई आदि हैं। ट्रेक्टर ट्राली पलटने के बाद घायल काफी देर तक कुसमानिया घाट पर तडपते रहे और सहायता के लिए कोई आ जाये का इंतजार करते रहे ऐसे में कन्नौद तरफ से एक आयसर ट्रक जो कि आश्टा आ रहा था के चालक ने जब घायलो को रोड पर तडपते देख तो उन सभी घायलों को अपने आयसर ट्रक मे आश्टा के सिविल अस्पताल में ले आये। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक रंजीतसिंह गुणवान, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष गजराजसिंह मेवाडा, लखन पाटीदार एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पहुच चुके थे।

गुरुवार, 28 जुलाई 2011

दीनदयाल चलित चिकित्सालय को विधायक ने ग्रामो की और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


आश्टा। म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान का यही प्रयास है कि प्रदेष के प्रत्येक ग्राम में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, दूर दराज के प्रत्येक ग्रामों में जहां यह सुविधा उपलब्ध नही है वहा के लोगो के लिए म.प्र. षासन ने दीनदयाल चलित चिकित्सालय सुविधा उपलब्ध कराई है। आश्टा को भी दीनदयाल चलित चिकित्सालय वाहन जो सर्व सुविधाओ के साथ इस वाहन में डाक्टर, नर्स व स्टाफ के साथ दवाए आदि भी उपलब्ध है, जो प्रत्येक दिन तय मार्ग के ग्रामो में पहुचेगा ओर वहा मरिजों का इलाज किया जायेगा। आज क्षेत्र के विधायक रंजीतसिंह गुणवान ने उक्त वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामो के लिए रवाना किया। वैसे जिस कार्यक्रम को आमजन की उपस्थिति में होना चाहिए था स्वास्थ्य विभाग ने गुप-चुप तरिके से संपन्न करा कर एक चार लाईन की प्रेस विज्ञप्ति पत्रकारों को भेज दी। उक्त कार्यक्रम से स्वास्थ्य विभाग ने स्थानिय पत्रकारों को भी दूर रखा। प्रातः कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सीपी निगम, बीएमओ डा. प्रवीर गुप्ता, डा एचएल दलोद्रीया, दीनदयाल चलित चिकित्सालय के डा. संदीप असाठी एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था।

लापरवाही एवं अंधी रफ्तार बनी मौत का कारण

 आष्टा निप्रः. आए दिनों आष्टा तहसील में दुर्घाटनाओं में मौत आम बात हो गई है, लापरवाही किसी की भी हो लेकिन जिस परिवार का चिराग चला गया हो वह लोट कर नही आ सकता और ना ही उसकी कमी को कोई दूर कर सकता है, परिवार पर तो दुखः का पहाड़ टुट जाता है। इन दिनों रोज हो रही दुर्घानाओं का आखिर कर जुम्मेदार कौन है ? सेकड़ो वाहन ऐसे ना बालिक और बगैर लायसेन शुदा तेज व अंधी रफ्तार से दोड़ाते रहते हैं जिसे ना तो पुलिस देख पाती है ना आर.टी.ओ. विभाग को फुरसत है। दुर्घाटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहूॅच जाती हैं। आखिर इन दुर्घटनाओं पर कैसे अंकुष लगेगा। अगर आर.टी.ओ और पुलिस मिल कर प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग करती है तो रोज़ दर्जनों वाहनो के ड्रायवर ऐसे मिल जाएगें। जिनके पास ना तो गाड़ी के कागज़ है और ना ही लाईसेंस और तो और ड्रायवरी करने की इनकी उम्र तक नही होती है। यही कारण है कि इन दिनों दुर्घटनाओं में कोई ना कोई मौत के मुहॅ में समा रहा है, तो कोई जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में संघ्रष कर रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही आज सुबह तेज व अंधाधुंद, पीकप 407 एम.पी.09 जी.एफ. 3206 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक मोटरसायकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वहिद खाॅ पिता गनी खाॅ निवासी पदमसी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही उसका दोस्त महेन्द्र मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गया जो भोपाल में भर्ती हैं।

कारगियुवा कांग्रेस द्वारा ल शहीदो को शत् शत् नमन


आष्टा। कांग्रेस विधान सभा ईकाइ द्वारा लोकसभा महासचिव जितेंन्द्र शोभाखेड़ी के नेतृत्व व म.प.एन.एस.यू.आई. के पूर्व उपाध्यक्ष  पुनित तिवारी के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस जनो ने कारगिल विजय की 12वीं वर्षगाठ पर स्थानीय शहीद स्मारक पहु्ॅच कर देश के लिए कुर्बान कारगिल शहीदो को पुष्प अर्पित कर व मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कारगिल युद्ध के सम्बंद्ध में उपस्थित जनेा को युवा नेता पुनित तिवारी ने बताया की कारगिल युद्ध मई से जुलाई 1999 तक चला, हमारे देश की रक्षा के लिए जाबाज़ सेैनिको ने शून्य से भी -40 डिग्री कम ताप पर कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर युद्ध कर पाकिस्तानी सैना व घुसपैठियों को द्रास क्षैत्र व अपनी सीमाओ से खदेड बाहर किया । आणविक शास्त्रों के निर्माण के पश्चात भारत पाकिस्तान के बीच यह पहला सशस्त्र संघर्ष हुआ । वहीं पुनित तिवारी ने उपस्थित जनों को देश सेवा के लिये सदैव तत्पर व पूर्ण समर्पित रहने के लिये प्रेरित किया । जिसके पश्चात लोकसभा महासचिव जितेन्द्र शोभाखेडी ने भी संबोधित किया  । उपस्थि जनों ने दो मिनिट का मोन धारण कर दिवंगत कारगिल शाहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । उपरोक्त अवसर पर युवा काॅग्रेस लोकसभा महासचिव जितेन्द्र शोभाखेडी, पुनित तिवारी एल.आर.ओ. विधानसभा अध्यक्ष चन्दर ठाकुर, पंकज धुराडा, धीरप मूदीखेडी, अभय ताम्रकार मेजर, सुरेन्द्र टीपाखेडी, अरविन्द्र इलाही ,कुलदीप ठाकुर, अमित पटेल, टिंकू ठाकुर , सचिन शोभाखेडी, कृष्णपालसिंह ,जयदीप , देवेन्द्र, अमित मुगली आदी एन.एस.यू.आई. एवं युवा काॅग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

ए.टी.एम. में सहयोग मांगना जावर के षिक्षकों को महंगा पडा

, 40 हजार की चपत लगी (खास खबर)
आष्टा। (सुषील संचेती)। जावर के एक षिक्षक राजपालसिंह चैरसिया को भारतीय स्टेट बैंक आश्टा के नये बस स्टेंड पर स्थित एटीएम में राषि निकालने में एक अज्ञात व्यक्ति की सहायता लेना महंगा पडा और उक्त अज्ञात व्यक्ति षिक्षक के खाते से निकाले 40 हजार रू. ले कर चला गया। षिक्षक अपने पुत्र की फीस भरने के लिए 40 हजार की राषि निकालने एटीएम पहुचे थे। पीडित षिक्षक ने अब इसकी षिकायत आश्टा थाने मे की है तथा षिकायत के साथ बैंक ने जो रिर्काड व जबाव पत्र दिया है उसकी प्रति भी संलग्न की है। अगर पुलिस एटीएम में लगे सीसी टीवी केमरे के उस दिन और  समय की फुटेज प्राप्त कर जांच करे तो षिक्षक को 40 हजार का चुना लगाने वाले युवक तक पहुचा जा सकता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर के षिक्षक राजपालसिंह चैरसिया ने 19 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे जब आश्टा बस स्टेंड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंके के एटीएम पर पहुचा तब पहले से ही वहा एक व्यक्ति मौजुद था तब मैने अपने खाते से पैसे निकालने में उनसे मदद मांगी और उन्हें अपना एटीएम कार्ड देकर अपना गोपनिय पासवर्ड बता दिया। उक्त व्यक्ति ने एटीएम मषीन में प्रक्रिया पूर्ण कर राषि आने पर जेब में रखी और चल दिया। तब पुनः षिक्षक चैरसिया ने मषीन में प्रक्रिया की जब राषि नही निकली तो षिक्षक बैंक की षाखा पहुचें और 93 हजार का विड्राल फार्म भरा तब बैंक ने बताया की आपके खाते में 54 हजार रू. है 40 हजार तो आपने अभी थोडी देर पहले ही एटीएम मषीन से निकाले है। यह सुन षिक्षक ने पुरा वाकिया षाखा में एटीएम प्रभारी को बताया। 21 जुलाई को बैंक में उक्त मामले की जांच का आवेदन दिया 25 जुलाई को जब पुनः बैक पहुचे तो बैंक से पूर्ण जानकारी मुझे दी गई। अब षिक्षक ने आश्टा थाने में अपने साथ 40 हजार की हुई चोट की षिकायत सभी तथ्यों के साथ आश्टा पुलिस को की हैं। पुलिस चाहे तो षिक्षक को 40 हजार की चपत लगाने वाले तक पहुच सकती है, केवल उसे उस दिन के एटीएम आश्टा के केमरे से फुटेज लेने होंगे। देखना है उक्त मामला क्या रंग लाता है, क्योंकि इस मामले में बहुत कुछ जानकारी ऐसी है जो दुध को दुध और पानी को पानी करती स्पश्ट बता रही हैं।

बुधवार, 27 जुलाई 2011

प्रशासन ने चलाई अतिक्रमण मुहीम,सुबह शुरू हुई कारवाही

सीहोरअबतक(ब्यूरो)अस्पताल चौराहे पर कल रात बस की चपेट में आये एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगो ने प्रशासनिक अधिकारियो को सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण  हटाने की बात कही थी !आज सुबह प्रशासनिक अमले में अतिक्रमण मुहीम शुरू की और अस्पताल चौराहे पर बने कई मकानों के बहार का अतिक्रमण हटाया ! प्रशासन की इस कारवाही के दौरान राजेस्व और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा !
  गौरतलब है की कल रात लगभग नो बजे के आशपास अस्पताल चौराहे पर बस की चपेट में आने से गाँधी रोड निवासी अंकित पुत्र पुर्शोतम राठौर की मौके पर मौत हो गई थी! युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और एस.डी.ऍम इच्छित गड्पाले को अस्पताल रोड पर व्याप्त अतिक्रमण हटाने की बात कही ! प्रशासनिक अधिकारियो ने इस मामले में आक्रोशित लोगो को इस दिशा में कारवाही का आश्वासन दिया था !
  डॉ.तोमर के मकान से शुरू हुई मुहीम ...
प्रशासन द्वारा बुधवार को सुबह दस बजे से अस्पताल चौराहे पर डॉ.तोमर के मकान से अतिक्रमण मुहीम की शुरुआत की और यहा व्याप्त अतिक्रमण को राजस्व और नगरपालिका के संयुक्त अमले ने हटाया ! प्रशासन की अतिक्रमण मुहीम के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था जो लगातार यह मौजूद भीड़ को हटा रहा था!
 तमाशबीन हुए जमा  .......
प्रशासन द्वारा आज सुबह अचानक शुरू की गई अतिक्रमण मुहीम को देखने के लिए बड़ी संख्या  में शहर के लोग जमा होने लगे ! यहाँ जमा भीड़ को लगातार पुलिस अमला हटाता रहा!
 मिनी बस के कांच फोड़े ....
जब प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुहीम चलाई जा रही  थी तभी मौके से कुछ दूर नदी चौराहे पर कुछ अज्ञात लोगो ने इधर से गुजर रही एक मिनी बस पर भी पथराव किया है ! सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है की इस पथराव में मिनी बस के कांच चटक गए है !
जारी है मुहीम ......
जानकारी के अनुसार दोपहर तक अतिक्रमण अमला बस स्टैंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और अस्पताल चौराहे से लगाकर बस स्टैंड क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने मकानों के बहार का अतिक्रमण हटाया है ! हलाकि प्रशासन द्वारा चलाई जा रही अतिक्रमण मुहीम को लेकर लोगो का कहना है की जितनी इस दिशा में कारवाही की जाना चहिये उतनी नहीं हो प् रही है !
 जिम्मेदार बोले
अतिक्रमण मुहीम की शुरआत की गई है इस दिशा में आगे भी कारवाही जारी रहेगी और मकानों के बहार व्यप्प्त अतिक्रमण को हटाया जायेगा ! इच्छित गढ़पाले..एस.डी.ऍम सीहोर






  

मंगलवार, 26 जुलाई 2011

बस ने किशोर को रौंदा ,अस्पताल में हुआ हंगामा


सीहोरअबतक(ब्यूरो) । अस्पताल के पीछे मोड़ पर अंधी की गति से आ रही  नानधनगुरूक बस क्रमांक mp-40-0137 ने एक किशोर को कुचल दिया। दुर्घटना में बच्चे के ऊपर से बस का पहिया गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली  पुलिस ने बस को जप्ती में लेकर वहां चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है !वाही घटना  के बाद म्र्तक युबक के परिजनों ने रत एक घंटे तक हंगामा मचाया ! 
    जानकारी के अनुसार लटेरी से सीहोर चलने वाली धनगुरू नानक बस क्रमांक एमपी 40पी 0137 के चालक ने तेज रफ्तार में बस को अस्पताल के पीछे स्थित तीखे मोड़ने का प्रयास किया, इस दौरान पैदल जा रहे गांधी रोड़ निवासी 15 वर्षीय अंकित पिता पुरूषोत्तम इसकी चपेट में आ गया। बस के अगला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में गांधी रोड के व्यापारियों व परिजनों की भीड़ लग गई। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में भारी भीड़ जमा थी। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी थी। पुलिस ने बस चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
  कुत्ते का भोकना बना मौत की वजह ...
बताया जाता है की १५ वर्षीय युबक अंकित जब गंगा आश्रम क्षेत्र  में बने डॉ.तोमर के बने मकान के पास से निकलकर गंतव्य की और जा रहे थे तभी डॉ. तोमर के निवास पर एक पालतू कुत्ते ने अंकित पर भोकना शुरू कर दिया जिससे वेह बुरी तरह डर गया और सड़क के दुसरे तरफ जा रही बस की चपेट में आ गया !
 जिमेदारो का कहना ...
घटना की जाँच की जा रही है इस मामले में जो भी दोषी होगा वख्सा नहीं जायेगा

दुर्घटना में मृतक युबक अंकित
हादसे के बाद रत दस बजे आक्रोशित लोगो ने अस्पताल में किया हंगामा
   इच्छित गड्पाले,एस.डी.ऍम.सीहोर

सोमवार, 25 जुलाई 2011


रोटरी क्लब के  शपथ  विधि  समाराहो  में  संवोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.एस .आर .गट्टानी
 रोटरी क्लब सीहोर के सोमवार को   सम्पन हुए कार्यक्रम के कुछ द्रश्य :छाया(कमलेश शर्मा )
प्रतिभाशाली छात्रा को   पुरुस्कर्त करते अथितिगन

अतर्रिक्त पुलीस अधीक्षक सुनील मेहता प्रतिभाशाली छात्र को    सम्मानित करते  हुए

कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सीहोरअबतक(ब्यूरो) आज सोमवार को आयोजित टी.एल. बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सभी विभागों के कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कार्यों में अनावश्यक विलम्ब एवं लापरवाही पाये जाने पर संबंघित  अधिकारी / कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
  कलेक्टर डॉ. गोयल ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को अनिवार्यत: उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने गत दिवस कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जननी एक्सप्रेस योजना के वाहन चालक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर डॉ. गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि वे संकुल प्रभारियों एवं जन शिक्षकों को निर्देश दे कि स्कूल से छुट्टी पर रहने वाले एवं अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की जानकारी विद्यालय खुलने के एक घंटे के अंदर एसएमएस द्वारा प्रदान करें। उसके पश्चात प्रदत्त जानकारी में कोई संशोधन स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिले में दो शिफ्ट में चल रहे विद्यालयों संबंधी प्रमाण पत्र शीध्र प्रस्तुत करें।
 कलेक्टर   डॉ. गोयल ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आष्टा महाविद्यालय भवन सीहोर महाविद्यालय के लंबित कार्य तथा कम्पोजिट कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत मण्डल को सीहोर एवं आष्टा शहर की विद्युत वितरण प्रणाली सुदृढीकरण सर्वे प्रारंभ कर समय सीमा में कार्यपूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने स्वीकृत एवं प्रत्याशित कार्यों को एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कराएं तथा हर माह 1 से 5 तारीख तक अपडेट करना भी सुनिश्चित करें।
 उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड संधारण की जानकारी प्राप्त कर फूड कूपन योजना हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर डॉ. गोयल ने आष्टा में खाद्य निरीक्षक की नियुक्ति करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय से नि:शक्तजनों को स्व-रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने तथा अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
 कलेक्टर डॉ. गोयल ने उप संचालक कृषि से खरीफ अभियान के कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा बलराम ग्राम योजना में चयनित ग्रामों में लक्ष्यानुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रशिक्षण आदि न चल रहे हो तब वहां के वैज्ञानिक क्षेत्र में जाकर कृषकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं सामयिक सलाह प्रदान करें। उन्होंने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को मैला ढोने वालों का सर्वे सात दिवस में पूर्ण कराने तथा मैला ढोने वालों को सम्मान जनक व्यवसाय हेतु ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर डॉ. गोयल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को क्षय रोग नियंत्रण हेतु कलस्टर बनाने, ट्रामा सेन्टर का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने तथा सभी गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए ताकि टीकाकरण आदि योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक कुशलता पूर्वक किया जा सके। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को ओव्हर लोड यात्री वाहन, बिना परमिट के संचालित वाहन आदि पर कठोर कार्यवाही करने को कहा साथ ही उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालकों को सूचित करें कि पूल - पुलिया आदि पर पानी होने की स्थिति में गाडी न निकाले अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
 बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, सीईओ जिला पंचायत  बी.एस.जामोद तथा समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

श्रावण के दूसरे सोमवार पर षिवालयों में उमडी भक्तों की भीड

-निकली भोले  की पालकी
आश्टा(ब्यूरो)। श्रावण मास षुरू होते ही आज श्रावण के दूसरे सोमवार पर आज आश्टा नगर के षिवालयों में प्रातः से भक्तों की भीड भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, दर्षन, अभिशेक के लिए मंदिरों में पहुची। सैकडो भक्तों ने नगर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन पार्वती के किनारें स्थित षंकर मंदिर पहुचकर भगवान भोलेनाथ के दर्षन पूजन भक्ति की। आश्टा नगर में हर वर्श की तरह इस वर्श भी नगर के बडा बाजार स्थित श्री गणेष मंदिर से भगवान भोलेनाथ की पालकी धूमधाम से निकली। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुये पार्वती नदी किनारे स्थित षंकर मंदिर घाट पर पहुची। यहा पर भगवान भोलेनाथ की आरती, पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। पालकी मंे बडी संख्या में भक्तगण षामिल हुऐं जो भजन गाते हुये चल रहे थे।
  सावन महोत्सव षिव को समर्पित है, यह वर्षा काल भी है इस विषेष काल में प्रकृतिक रूप षिव का वंदन और पूजा में जलधारा बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी गई है। षिव वैराग्य के अद्धुत आदर्ष है। सरल और सहज स्वरूप षिव अपने भक्त द्वारा अपनाएं पूजा के आसान उपायों और सामग्रियों से भी प्रसन्न हो जाते है। इसी कड़ी में भूतभावन भगवान भोलेनाथ के अतिप्रिय श्रावण मास में नगर की शान्ति, समृद्धि और विकास के लिए नगरपालिका अध्यक्ष डाॅ. मीना विनीत सिंगी ने नगर के प्राचीन शंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक ग्यारह ब्राह्मणों के सानिध्य में संपन्न करवाया गया। साथ ही श्रापण सोमवार के मौके पर नगर के प्राचीन शंकर मंदिर में मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी ने भगवान भोलेनाथ का विषेष श्रृंगार महाआरती नपाध्यक्ष डाॅ. मीना विनीत सिंगी के द्वारा संपन्न कराई तथा महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाआरती में काफी संख्या में षिवभक्तगणों ने भाग लिया।

भाजपा महिला मोर्चा आश्टा नगर की कार्य समिति घोशित

आष्टा(ब्यूरो)। भाजपा आश्टा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती नवदीप कौर ने भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथसिंह भाटी, क्षेत्र के विधायक रंजीतसिंह गुणवान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विद्या विजौरिया, जिला महामंत्री मुकेष बडजात्या, जिला मिडिया प्रभारी सुषील संचेती, नगर भाजपा अध्यक्ष टेलर अजय भाई, महामंत्री पंकज नाकोडा की सहमति से आज आश्टा नगर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारणी की घोशणा की। घोशित कार्य समति में उपाध्यक्ष 6, महामंत्री 2,कोशाध्यक्ष 1,प्रवक्ता1, मंत्री5, विषेश आमंत्रित सदस्य 19 महिला सदस्यों को षामिल किया गया। महामंत्री के रूप में षासकीय महाविद्यालय आश्टा की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कु. षैलु वोहरा एवं ज्योती प्रजापति को षामिल किया हैं। घोशित कार्य समिति में उपाध्यक्ष श्रीमती ऋतु जैन (पार्शद), श्रद्धा जायसवाल, भगवती सोनी, तारा खत्री, सुनीता बाबुलाल मालवीय, सीमा नागौरी, महामंत्री षैलु वोहरा, ज्योति प्रजापति कोशाध्यक्ष, श्रीमती प्रतिभा नागर प्रवक्ता प्रियंका सुराणा, मंत्री श्रीमती रिंकु महेष्वरी, षोभा पाण्डेय, देवकी कुषवाह, मंजु तिवारी, विमला राठौर गंज विषेश आमंत्रित सदस्य, श्रीमति चंदा नगीन जैन, साहिला, गिरिजा कुषवाह (पार्शद), चंपा बाई (पार्शद), तारा कटारे, मनीशा जैन (पार्शद), कीर्ति खत्री, रानी खत्री, लक्ष्मी समन, षोभा षार्मा, गेदावरी धाडीवाल, सरिता पांचाल, कौषल्या सोनी, बृजबाला सोनी, चंदन बाला वोहरा, अनिता राठौर, लक्ष्मी ठाकुर, रजनी भटट्, बेबी गुणवान एवं अन्य को सदस्य के रूप में षामिल किया गया।

शनिवार, 23 जुलाई 2011

सावन नहला रहा है खूब ..शहर तरबतर

सीहोरअबतक(नि.संवाददाता)पिछले कई सालो से सुखा सावन इस साल शहर वासियों को जमकर नहला रहा है !शुक्रवार देर रात से जारी बारिस का दौर्र आज शनिवार को दुसरे दिन भी जारी रहा,जिसके चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा बाज़ार सुनसान रहे वही शहर वासियों ने लगातार हो रही बारिस का जमकर लुत्फ़ उठाया !
सीहोर में पिछले कई सालो का रिकॉर्ड लगातार हो रही बारिस ने तोड़ दिया है !पिछले सालो में जंहा बारिस ने सावन के महीने में लोगो को रुलाया था वही यह सावन लोगो को अब जमकर नहला भी रहा है !शुक्रवार से शहर में जारी बारिस का दौर शाम तक लगातार जारी रहा जिसके चलते शहर के नदी नाले उफान पर आ गए !सीहोर में शुक्रवार तक बीस इंच के आस पास बारिस दर्ज की थी यह आकड़ा शनिवार तक पच्चीस इंच के करीब पहुच गया है !
सडको पर सन्नाटा ...
शनिवार को सीहोर में सामान्य दिनों की तरह कामकाज फीका रहा वही कभी तेज कभी हलकी बारिस के चलते लोग अपने प्रतिशठानो और घरो में बैठकर बारिस का आनंद लेते रहे,शहर वासियों ने बारिस के चलते उफान पर आये नदी नालो को देखकर भी जमकर लुत्फ़ उठाया !

खाद्य विभाग ने की कार्यवाही

घरेलू गैस के दुरूपयोग, नाप तौल में गड़बडी और दूषित खाद्य सामग्री विक्रय के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर माह जुलाई,2011 में खाद्य विभाग, खाद्य अपमिश्रण विभाग तथा नापतौल विभाग के निरीक्षकों के संयुक्त जांच दल द्वारा जिले में अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एलपीजी के दुरूपयोग के तीन प्रकरण, किराना दूकान, फैब्रिक्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों के नापतौल उपकरणों की जांच में छ: प्रकरण बनाये गए। इसी तरह खाद्य पदार्थो के अठारह नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए। इसके साथ ही जांच दल द्वारा नगर पालिका के साथ कार्यवाही कर सड़े गले फल, सब्जियां, मिठाई - नमकीन आदि नष्ट कराए गए तथा प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही प्रतिवेदित की गई । अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने संयुक्त जांच दल को निरंतर आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। ऐसी कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगी।

नगरपालिका के बकायादारों के नाम सार्वजनिक होंगे


 नगर पालिका सीहोर द्वारा अब बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए बकायादारों को लंबित बकाया राशि का 15 दिवस में भुगतान करने को कहा गया है।
एसडीएम सीहोर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी इच्छित गढपाले ने राजस्व वसूली के संबंध में आम सूचना जारी करते हुए नगरपालिका सीहोर के समस्त बकायादारों को सूचित किया कि वे अपने बकाया सम्पत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, जल कर एवं निकाय स्वामित्व की दुकानों की किराया राशि 15 दिवस के अंदर नगरपालिका में जमा करें। समय अवधि में राशि जमा नहीं होने की दशा में मंथन 2009 "सुशासन एवं संशोधन" एवं कार्य दल द्वारा की गई अनुशंसा के परिपेक्ष्य में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार बकायादारों के नाम सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग लगाकर एवं वेबसाइट पर प्रकाशित कराए जाएंगे।

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

  कलेक्टर डॉ.संजय गोयल की अध्यक्षता में गत दिवस स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने निर्देशित किया कि जिले के सभी अनुबंधित संविदा चिकित्सा अधिकारियों की एनओसी कलेक्टर द्वारा दी जाएगी न की बीएमओ द्वारा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक की दैनिक उपस्थिति सत्पापित कर जिला कार्यालय भेजी जाती है उसमें यह भी लिखें कि इनके अतिरिक्त कोई कार्यरत नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि संजीवनी वाहन में स्टॉफ की पर्याप्त व्यवस्था की जाए तथा जिले में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सीहोर में सफाई मशीन हेतु उपयुक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं एवं उनके नियंत्रण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करें।
आष्टा अस्पताल भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव.... बैठक में कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने निर्देश दिए कि आष्टा अस्पताल भवन निर्माण हेतु तीन दिवस में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने इछावर अस्पताल भवन निर्माण हेतु प्राप्त 20 लाख के फण्ड को अपर्याप्त मानते हुए 50 लाख रूपये का स्टीमेट शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विलेज हेल्थ कमेटी का बजट प्रति कमेटी 10 हजार रूपये वार्षिक की स्वीकृति प्रदान की तथा नियमानुसार व्यय करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित एएनएम प्रतिमाह समिति की बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला चिकित्सालय सीहोर में रोगी कल्याण समिति की दूकानों से प्रतिमाह निर्धारित किराया वसूलने के निर्देश दिए।
सरपंच अधिकृत... कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि जिले के समस्त चिकित्सक, एमपीडब्ल्यू, एएनएम अपने मुख्यालय पर ही निवास करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इस हेतु सरपंचों को अधिकृत किया गया है। यदि कोई कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं है तो संबंधित सरपंच जिला कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07562-227022 पर सूचित करेंगे।
चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखें....
 बैठक में कलेक्टर डॉ. गोयल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवाएं न लिखें और समस्त प्रकार की दवाइयां चिकित्सालय से ही दी जाए। सभी चिकित्सा संस्थाएं अगले तीन माह की दवाओं का भंडारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय का कोई भी लेब टेक्नीशियन अपनी निजी लेब संचालित न करे एवं न ही किसी प्राइवेट लेब पर कार्य करे। चिकित्सा संस्थाओं में सोनोग्राफी, एक्सरे मशीन एवं अन्य उपकरण चालू रखें यदि कोई उपकरण बंद या खराब है तो उसे तुरंत ठीक कराएं। उन्होंने जिला एवं ब्लाक स्तर पर स्टोर वेरीफिकेशन के निर्देश भी दिए।
मलेरिया नियंत्रण हेतु निर्देश...
 बैठक में कलेक्टर ने जिले में मलेरिया नियंत्रण हेतु जलाशयों में गम्बूसिया मछली डलवाने एवं उपयुक्त दवाई आदि का छिड़काव कराने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्त एएनएम, एमपीडव्ल्यू को मलेरिया, स्पूटम स्लाइड तथा हीमोग्लोबिन की जांच करना आवश्यक है यदि किसी कर्मचारी को परेशानी हो तो पृथक से प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।
जननी एक्सप्रेस एवं टीकाकरण हेतु निर्देश...
 डॉ. संजय गोयल ने निर्देश दिए कि जिले में कोई भी बच्चा किसी भी संस्था में जन्म ले उसको बीसीजी का टीका लगाकर ही घर भेंजे एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित नये टीकाकरण कार्ड का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती एवं प्रसुता की हीमोग्लोबीन जांच कर पर्याप्त मात्रा में नि:शुल्क दवाएं दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जननी एक्सप्रेस केसलेस डिलीवरी काल सेन्टर के नम्बर 07562-226363 एवं 07562 - 228400 से समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव को एसएमएस द्वारा सूचित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि परिवार कल्याण, टीकाकरण, कुष्ठ, एड्स, अंधत्व, क्षय, मलेरिया नियंत्रण दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना आदि के शत प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
   बैठक में एडीएम एस.एस.बघेल, संयुक्त कलेक्टर  गिरीश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.एल.मरावी, सिविल सर्जन डॉ. टी.एन. चतुर्वेदी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी.गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.ए.के.जैन, डॉ. अनिल शर्मा और आरएमओ डॉ. बी.के.चतुर्वेदी, डॉ. एस.एस.तोमर, डॉ. नीरा श्रीवास्तव, डीपीएम श्रीमती अनीता दुगाया और डॉ. दीपा पाराशर आदि उपस्थित थे।

बुधवार, 20 जुलाई 2011

बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित

सीहोर : 19 जुलाई,11 
  सीहोर अनुभाग में वर्षा के मद्देनजर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 07562 - 222734 है। जनपद पंचायत सीहोर के सीईओ डॉ. विनोद यादव को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सिलसिले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीहोर  इच्छित गढ़पाले द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
 जारी आदेश के मुताबिक नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी को सहयोग करने और ग्रामीण क्षेत्र से सूचना प्राप्त कर प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देने के लिए आरईएस के उप यंत्री  अनिल गुप्ता,एम.ए. सिद्दीकी,  पुष्पेन्द्र रावत,  प्रमोद राठौर, लोक निर्माण के उप यंत्री सुधीर सक्सेना और  जितेन्द्र श्रीवास्तव, पीएचई विभाग के उप यंत्री श्री एस.टी.जैन, श्री एन.आर. अहिरवार, श्री एस.के. सकरवार तथा जल संसाधन विभाग के उप यंत्री डी.के.मालवीय को नियुक्त किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे खुला रहेगा जिसमें बारी बारी से ड्यूटी करने के लिए एक कर्मचारी और एक भृत्य को नियुक्त किया गया है। 
नगर पालिका में भी कंट्रोल रूम स्थापित....
 वर्षा के मद्देनजर नगर पालिका सीहोर में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो चौबीस घंटे कार्य करेगा जिसका दूरभाष नं. 405224 है। सहायक ग्रेड दो  रामदास रैकवार को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है जिनका मोबाइल नं. 9479373722 है। इस सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीहोरइच्छित गढ़पाले आदेश जारी कर तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक नियंत्रण कक्ष में राजेश गुप्ता (मो नं. 9300645060) प्रात: 8 से 4 बजे तक, श्री किशोर नागर (मो नं. 9997310376)  सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक और श्री कैलाश चंद्रवंशी (मो नं. 8871162656)  रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

बाढ राहत दल गठित

सीहोर : 19 जुलाई,11 
  नगर में वर्षा के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राहत कार्य के लिए एक दल गठित किया गया है। यह दल शहर के नदी, नालों पर निगाह रखेगा और बाढ़ की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इस सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  इच्छित गढ़पाले द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
 जारी आदेश के मुताबिक दल का प्रभारी सहायक यंत्री  आर.एन. पाण्डेय को नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नं. 9926388535 है। दल में 8 अधिकारी - कर्मचारियों को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें उप यंत्री एन.सी. राठौर, एस.के. चन्द्रायण एवं मनोज झंवर   प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दीपक देवगढ़े, स्वच्छता निरीक्षक बृजमोहन शर्मा और प्रभारी विद्युत हैण्ड पम्प योगेश राठी, समयपाल कैलाश परमार और सहायक  मंजूर अली शामिल हैं। यह दल सीवन नदी (बढियाखेड़ी से इलाई माता करबला तक), अमर टाकीज नाला (टाउन हाल से मोमनी पुल करबला तक), भोपाल नाके से रानी मोहल्ला नाले तक, लोटिया पुल से इलाही माता तक तथा जमोनिया एवं भगवानपुरा तालाब की निगरानी रखेगा। 

मंगलवार, 19 जुलाई 2011

सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत ,ट्रक चालक फरार

 
सीहोरअबतक(ब्यूरो)नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत आज शाम चार बजे के लगभग ग्राम बेदाखेदी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगो की सडक दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई! वही इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया !
पुलिस से मिली जानकारी के मुताविक नसरुल्लागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पांडा निवासी सचिन ,वनपसिंह और ग्राम नयागोंव निवासी कमल बंजारा हीरोहोंडा मोटर साइकिल पर सवार होकर नसरुल्लागंज से अपने गाव जा रहे थे तभी इंदौर से बुधनी की और जा रहे ट्रक क्रमांक mp-04-k-8913 के चालक ने इनकी मोटर साइकिल में जबरदस्त टक्कर मारी! पुलिस ने बताया की इस सड़क हादसे में ग्राम पांडा निवासी सचिन ,वनप सिंह और नया गोंव निवासी कमल बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई! वही इस सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है !

सोमवार, 18 जुलाई 2011

तेंदुए को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला


निज संवाददाता(रेंज क्षेत्र के समापुरा गांव में दोपहर बाद एक मादा तेंदुए ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। इसी को लेकर ग्रामीणों ने तेंदुए को लठियों व पत्थरों से मार-मार कर मार डाला। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रविवार को दोपहर 3 बजे समापुरा निवासी 50 वर्षीय हमीद खां पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान हमीद खां के शोर मचाना शुरू कर दिया इससे ग्रामीण की भीड़ इक_ी हो गई। इस बीच लोगों ने तेंदुए को ढूंढना शुरू कर दिया तभी तेंदुआ झाडिय़ों में बैठा हुआ नजर आया । लोगों को देखते ही तेंदुए ने फिर से ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीणों ने लाठियों व पत्थरों से तेंदुए पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के एसडीओ विजय सिंह नीमा, रेंजर आरएस भारद्वाज मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर तेंदुए के शव को इछावर ले आए। उधर घायल हमीद खां का इलाज कर रहे डा. आरएस वर्मा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।
दो माह पहले भी मारा गया था तेंदुआ
तहसील के रामगढ़ गांव में 19 अपै्रल को एक वयस्क नर तेंदुए ने गांव के 9 लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को मार दिया था, इसके बाद 17 जुलाई को फिर से समापुरा गांव में हमला करने के बाद ग्रामीणों ने मादा तेंदुए को मार गिराया।

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

स्कूल परिसर के बहार छात्र के साथ मारपीट ,मामला दर्ज

 
सीहोरअबतक(ब्यूरो)शहर के ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल में अध्धयनरत एक छात्र के साथ कुछ अज्ञात लोगो ने स्कूल परिसर के बहार जमकर मारपीट की और उसे गंभीर घयल कर दिया ! इधर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के मामला कायम कर लिया है !
कोतवाली पुलिस मिली जानकारी के मुताविक शहर के ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल में ११वी कक्षा में अध्धयनरत छात्र आदित्य मूंदड़ा आज दोपहर छुट्टी के बाद जैसे ही स्कूल वेन में बैठकर घर की और रवाना हो रहे थे तभी यहाँ कुछ अज्ञात लोगो ने छात्र आदित्य के साथ मारपीट कर दी ! घटना में छात्र आदित्य गंभीर घयल हो गया जिसे सर में गंभीर छोटे आई है !
स्कूल प्रबंधन ने किया बीचबचाव..
मारपीट में घायल आदित्य के पिता भगवान मूंदड़ा ने जानकारी में बताया की उनके पुत्र को गंभीरर हालत में स्कूल प्रबंधन ने घर छोड़ा जिसके बाद जिला अस्पताल में घटना में घयल आदित्य का इलाज कराया जा रहा है !इस सम्बन्ध में उन्होंने जानकारी में बताया की इस मामले में घटना के कुछ देर बाद ही कोतवाली थाने में अज्ञात लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई
 
घटना में घायल छात्र आदित्य मूंदड़ा
 इस मामले में ऑक्सफोर्ड स्कूल की प्रचार्या श्रीमति कुरियन ने बताया की स्कूल प्रबंधन छात्र के साथ हुई मारपीट की इस घटना को गंभीरता से ले रहा है ! यदि इस मामले में स्कूल से जुड़ा कोई भी स्टुडेंट निकला तो उचित कारवाही की जाईगी!

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

मोबाइल दुकान पर चोरो का धाबा,नगदी भी ले उड़े

 
सीहोर -शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो ने एक मोबाइल दुकान की शटर तोड़कर पचास हजार से ज्यादा की चोरी को अंजाम दिया !चोरी की घटना के बाद आज सुबह कोतवाली थाना प्रभारी सतीश महलवाला मौके पर पहुचे और चोरी गय सामान की जानकारी ली !
बस स्टैंड क्षेत्र में पवार मोबाइल केयर पर अज्ञात चोरो ने सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात दुकान के पीछे की शटर तोड़कर दुकान में रखे करीब दस मोबाइल सेट और गल्ले में रखे हजारो रुपए पर हाथ साफ कर दिया !इस सम्बन्ध में मोबाइल दुकान संचालक ने जानकारी में बताया की आज सुबह में घर के जरुरी काम से जब निकला तो मेरी निगाह अपनी दुकान की तरफ पड़ी और दुकान की शटर टूटी हुई थी !दुकान संचालक ने बताया की दुकान से करीब कीमती दस मोबाइल सेट और गल्ले में रखे दस -दस के नोट गायब मिले है !दुकान संचालक के मुताविक चोरी गए समान की कीमत लगभग पचास हजार के आसपास है !
पहले भी चोर बना चुके है निशाना ...
मोबाइल दुकान संचालक ने बताया की उनकी दुकान में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है और करीब उस वक्त भी 1 .75 रुपए के लगभग का माल चोरी गया था !इस सम्बन्ध में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश महलवाला ने बताया है की चोरी गये मोबाइल सेट के इ.एम.आइ नंबर के आधार पर जल्द ही चोरी की इस घटना में शमिल अज्ञात आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा !

सोमवार, 11 जुलाई 2011

एश .डी एम. इच्छित गड्पाले बने नगर पालिका के नए सी .एम. ओ.


सीहोर अबतक (न्यूज़ )राज्य शासन के ताजा  फेर बदल में सीहोर अनुविभागीय अधिकारी इच्छित गड्पाले को नगर पालिका सीहोर में प्रभारी मुख्य नगर पालिका सीहोर का अतरिक्त जिम्मेदारी सोपी गई है !पिछले दिनों इस आशय के आदेश के बाद आज अनुविभागीय अधिकारी इच्छित गड्पाले ने नपा का अतरिक्त  प्रभार संभाल लिया है !
  जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने पिछले दिनों इस आशय के आदेश जारी किये जिसमे सीहोर एश .डी एम इच्छित गड्पाले को नगर पालिका में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाने के आदेश थे !साथ ही  शासन स्तर से जारी इस परिपत्र में नगर पालिका के वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक देवगडे को उनके मूल पद स्वक्षता निरीक्षक पर पुनह लोटने का उल्लेख भी किया गया

शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

मुख्य मंत्री ने की जन कल्याण की कामना

सलकनपुर में विकास कार्य कराए जाएंगे
सीहोर :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को अपनी धर्मपत्नी  साधना सिंह के साथ सलकनपुर देवीधाम पहुंचे जहां उन्होंने सपत्नीक माँ विजयासन देवी की पूजा अर्चना की और संध्या आरती में शामिल हुए। माँ विजयासन देवी से उन्होंने प्रदेश के विकास और जन कल्याण की कामना की।
विकास कार्य में धन की कोई कमी नहीं....
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास और जनता की खुशहाली का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जनसेवा और विकास में कोई कमी बाकी नहीं रखी जाएगी। जनकल्याण और विकास में धन की कमी को बाधक नहीं बनने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री          श्री चौहान ने कहा कि विजयासन देवीधाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक विकास कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण, सघन पौधरोपण, तालाब के जल संग्रहण में बढ़ोतरी सहित विभिन्न कार्यों के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी जिसमें विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। मंदिर क्षेत्र की दूकानों को भी व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा।

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे - मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा




              -बैदाखेड़ी में स्कूल चलें अभियान में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

 प्रदेश के संस्कृति, जन सम्पर्क, धार्मिक न्यास, धर्मस्व, उच्च शिक्षा एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज जिले की आष्टा तहसील के ग्राम बैदाखेड़ी और कुरावर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत आष्टा के अध्यक्ष धारासिंह पटेल मौजूद थे। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ग्राम बैदाखेड़ी में स्कूल चलें अभियान में शामिल हुए और स्कूली बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को गणवेश एवं सायकल क्रय करने की राशि के चैक प्रदान किए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ग्राम कुरावर में 62 लाख की लागत से नवनिर्मित हायर सेकन्डरी स्कूल भवन और 15 लाख 29 हजार की लागत वाली नलजल आवर्धन योजनान्तर्गत निर्मित पेयजल टंकी और पाइप लाइन का लोकार्पण किया।
शिक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीहोर जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के अधिकार अधिनियम का गंभीरता से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि शाला त्यागी एवं अप्रवेशी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने के कार्य में जनप्रतिनिधि और नागरिक आगे आकर सहयोग करें। सरकार द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए सायकल, गणवेश और पाठ्य पुस्तकों की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए शिक्षा अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है। प्रभारी मंत्री ने शिक्षा अधिकारियों को हिदायत दी है कि शिक्षा जैसे पुनीत कार्य में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल चलें हम कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेकर संचालित किया जाय और यह महज रस्म अदायगी तक सीमित न रहे। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने बच्चों के  पालकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेंजे और सरकार के इस अभियान में सहभागी बनें।
  स्कूली बच्चों को मिले चैक.... ग्राम बैदाखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री  लक्ष्मीकांत शर्मा ने 11 बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया और  6 बच्चों को गणवेश के लिए 4 - 4 सौ रूपये एवं 5 विद्यार्थियों को सायकल क्रय के लिए तेईस - तेईस सौ रूपये की राशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत तीन बालिकाओं को बचत पत्र भी प्रदान किए।
विकास कार्य कराए जाएंगे...  प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बैदाखेड़ी में श्रीराम कीर्तन मंडली के लिए दस हजार रूपयों की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को सामुदायिक मंगल भवन, सीसी रोड निर्माण, आंगनबाड़ी भवन के अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे योजनान्तर्गत ग्राम कुरावर में ग्राम पंचायत भवन के लिए साढे दस लाख की राशि मुहैया कराई जाएगी।
   अधिकारियों को निर्देश....प्रभारी मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने ग्राम कुरावर में ग्राम अरोलिया - कुरावर रोड के रिवाइज स्टीमेट बनाने, दूधी नदी घाट पर स्टाप डेम का सर्वे कराने, उप स्वास्थ्य केन्द्र में एमपीडब्ल्यू की पदस्थापना करने, ग्राम रिगनीया में प्राथमिक शाला भवन निर्माण तथा ग्राम टिगड़िया में नलजल योजना का क्रियान्वयन करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम मुरावर में जल आवर्धन योजना का कार्य आरंभ करने के भी निर्देश दिए।
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  रंजीत सिंह गुणवान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशील सोच का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास और जनकल्याण के अभूतपूर्व कार्यों को अंजाम दिया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं और कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सजगता से आगे आना चाहिए।   
 इस मौके पर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक  के.डी.पाराशर, सीईओ जिला पंचायतबी.एस. जामोद सहित अन्य जिला अधिकारी, मार्केटिंग अध्यक्ष  कृपाल सिंह पटाड़ा, पूर्व विधायक  रघुनाथ सिंह मालवीय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी,  देवी सिंह परमार, श्री सजनसिंह मेवाडा, जनपद सदस्य श्री महेश करमोदिया, सरपंच श्रीमती सहौद्राबाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष  गजराज सिंह पटेल, कुरावर सरपंच श्रीमती गीता बाई,  सज्जनसिंह ठाकुर, चन्दर सिंह,  प्रहलाद सिंह, मुबारिक खान, बाबूलाल पटेल सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि और ग्रामीणजन  मौजूद थे।

गुरुवार, 7 जुलाई 2011

चालक की सुरक्षा का कवच है हेलमेट


सीहोर :
  शासन चाहता है कि ऐसे सभी शासकीय कर्मचारी जो वाहनों से आवागमन करते हैं वे हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें क्योंकि हेलमेट चालक की सुरक्षा का कवच है। इस आशय का पत्र मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के उप सचिव   श्री बी. आर. विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुकत और कलेक्टर्स को भेजा गया है।
 जनहित में हेलमेट के उपयोग की अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए पत्र में कहा गया है कि राजधानी भोपाल में प्रशासन द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के फलस्वरूप इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। आम नागरिक इस अभियान को सहयोगात्मक रूप से अपनाने के लिए अग्रसर हैं। शासन चाहता है कि ऐसे सभी कर्मचारी जो दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं वे हेलमेट का प्रयोग अनिवार्यत: करें। जो कर्मचारी / अधिकारी चार पहिया वाहन का उपयोग करते हैं वे सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। पत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए प्रेरित करने को कहा गया है ताकि आम नागरिक और अधिक जागरूक होकर इसका अनुसरण करें। 
      

सांसद श्रीमती स्वराज ने विकास कार्यों का अवलोकन किया

सीहोरश्रीमती सुषमा स्वराज ने आज जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्राम जमोनिया तालाब, जानपुर बावडिया और ग्राम लसूडिया परिहार का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वे विकास कार्यों का अवलोकन करने और जमीनी स्तर पर आ रही दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से यहां आई हैं। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीयता के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विकास कार्यों की सराहना
 ग्राम जमोनिया टैंक में सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज गांव के कोटवार श्री रमेश मालवीय के इंदिरा आवास पर पहुंची और आवास का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सरपंच श्रीमती विद्या मालवीय और पूर्व सरपंच श्रीमती गीता राठौर से ग्राम के विकास पर चर्चा की। उन्होंने ग्राम के स्वसहायता समूह की महिलाओं से समूह द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी हासिल की। मध्यान्ह भोजन योजना के बारे में सांसद श्रीमती स्वराज ने स्कूली बच्चों से भोजन की उपलब्धता और गुणवत्ता के बारे मे पूछताछ की। उन्होंने प्राथमिक शाला प्रांगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने विधायक श्री रमेश सक्सेना के प्रयासों से गांव में किए गए विकास की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की। विधायक श्री सक्सेना ने अपने विधान सभा क्षेत्र में आगमन पर श्रीमती सुषमा स्वराज का आत्मीय स्वागत किया। सांसद श्रीमती स्वराज ने ग्राम जानपुर बावड़िया में हरियाली परियोजना के तहत निर्मित तालाब का अवलोकन किया और तालाब से क्षेत्र के किसानों को मिली सिंचाई सुविधा और क्षेत्र के जल स्तर में हुई बढ़ोतरी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, एमपी एग्रो के अध्यक्ष श्री रामकिशन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री मायाराम गौर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत के सीईओ श्री बी.एस.जामोद सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
सांसद निधि से सात लाख मंजूर
  • ग्राम लसूड़िया परिहार में उन्होंने सीसी रोड निर्माण के लिए सांसद निधि से सात लाख रूपयों की राशि मंजूर की। इस मौके पर प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री श्री करण सिंह वर्मा भी मौजूद थे। सांसद श्रीमती स्वराज ने ग्राम लसूड़िया परिहार को एक आदर्श ग्राम बताते हुए यहां किए गए विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम के सरपंच श्री प्रहलाद त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया। राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में प्रदेश के विकास और जन कल्याण के कार्यों को गति मिल रही है।

बुधवार, 6 जुलाई 2011

डी.एल.डी. की काउंसलिंग 8 को


सीहोर : आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार इग्नू द्वारा संचालित डी.ई.एल.डी पाठ्यक्रम (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी ऐज्यूकेशन) में शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षकों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 8 जुलाई को डाइट में काउंसलिंग रखी गई है। प्राचार्य डाइट श्रीमती रजनी मालवीय ने बताया कि जो शिक्षक अप्रशिक्षित है यदि वे इग्नू द्वारा संचालित इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते है वे 8 जुलाई,11 को डाइट सीहोर में उपस्थित हों। काउंसलिंग का आयोजन प्रात: 11 बजे से किया गया है जिसमें इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जावेगा।
गतिविधि आधारित शिक्षक प्रशिक्षण 11 से
 आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार एबीएल शालाओं के शिक्षकों का चार दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 11 जुलाई,11 से डाइट सीहोर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड सीहोर और बुधनी की प्राथमिक शालाओं के शिक्षक भाग लेंगे। विकास खंड स्त्रोत समन्वयक को प्राचार्य डाइट द्वारा इस सिलसिले में जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि वे अपने विकासखंड में संचालित एबीएल (गतिविधि आधारित शिक्षण) शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु अनिवार्य रूप से पाबंद करें। प्रशिक्षण सभी एबीएल शाला (प्राथमिक) के शिक्षकों को लेना अनिवार्य है।

सांसद श्रीमती स्वराज करेंगी विकास कार्यों का अवलोकन

सीहोर! लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज 7 जुलाई,11 गुरूवार को सीहोर आंएगी और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 
 निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज सर्किट हाउस सीहोर में पूर्वान्ह 11.00 से 11.45 बजे तक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। वे दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में शामिल होंगी। 
विकास कार्यों का अवलोकन....जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के पश्चात सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्रामों में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। वे दोपहर 2.40 बजे जमोनिया तालाब, 4.00 बजे जानपुर बावडिया और 4.55 बजे ग्राम लसूडिया परिहार पहुंचेगी जहां वे मध्यान्ह भोजन, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, जलग्रहण, मनरेगा, समग्र स्वच्छता अभियान के तहत किए गए विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। वे सायं 5.30 बजे सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री सिंह कल सलकनपुर आएंगे

सीहोर- मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार 7 जुलाई,11 को सलकनपुर आएंगे और यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्य मंत्री  शिवराजसिंह चौहान 7 जुलाई को शाम 5.15 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.35 बजे सलकनपुर आएंगे और यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सायं 6.30 बजे सलकनपुर से हैलीकाप्टर द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

दो घंटे तक रहा जाम,रेंगते नजर आये लोग ..

-यातायात अमला कर रहा है किसी हादसे का इंतजार
-एस.पी.के निर्देश के बाद सड़क पर उतरा अमला ,ठेले चालको को खदेड़ा
सीहोर-शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को दोपहर एक बजे अचानक सडको पर चल रहे लोगो की हालत कीड़े मकोड़े की तरह हो गई और लोगो का चलना  दुश्वार हो गया !मुख्य मार्ग पर पान चौराहा के निकट अचानक ठेले और तांगे यातायात में वाधा बन गए और करीब मार्ग के दोनों तरफ दो पहिया वाहनों की लाइन लग गई लेकिन व्यवस्था को सुचारू रखने वाले यातायात अमले का कोई भी जवान यहाँ भीड़ को हटाने की जहमत उठाने नहीं आया नतीजा यहाँ हुआ की मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगो करीब दो घंटे तक अघोसित जाम में फसना पड़ा !
  शहर की यातायात व्यवस्था मानो भगवान भरोसे ही चल रही है मुख्य मार्ग पर सीहोर टाकिज चौराहा से लगाकर कोतवाली चौराहा तक रोजाना जाम लगना इस शहर की नियति बन चुकी है !बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और दोपहर दो बजे अचानक सडको पर जाम के हालत बन गए और बमुश्किल करीब दो घंटे बाद इस मार्ग से जाम हट सका ,हलाकि बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधाने के लिए करीब जाम हटने  के घंटे भर बाद पुलिस अधीक्षक के .डी.पराशर के निर्देशपर यातायात  प्रभारी पंकज परमार और उनका अमला व्यवस्था देखने के लिए निकला और गाँधी मार्ग से होता हुआ नमक चोराहा की तरफ कुछ एक ठेला चालको का चालन बनाकर निकल लिया !लेकिन बदहाल यातायात व्यवस्था से  परेशां लोगो कहना था की यातायात पुलिस केवल रस्म अद्यागी के लिए कभी कभार सडको पर निकलती है यदि रोजाना यातयात अमला दिन में एक बार शहर की सडको पर व्यवस्था दुरुस्त करने निकले तो खुद व खुद व्यवस्था ठीक हो जाये !
  आरक्षक रहा लापता ..लोगो ने हाथ में ली व्यवस्था
पान चौराहा पर दो घंटे तक जाम में फसे रहे लोग
बुधवार को पान चौराहा पर जब घंटो तक लोग फसे रहे तो यहाँ ड्यूटी  पर तेनात यातयात पुलिस कर्मी नदारद रहा !जिसके बाद स्वयं लोगो ने यातायात के बिगड़े हालत को सुधरने  के लिए व्यवस्था अपने हाथो में ली और तब कही जाकर जाम हट सका  !
 ड्यूटी फिर भी जवान गायब..

कैमरे में कैद यातायात पुलिस जवान अजीज खा जाम हटने के बाद कुछ इस तरह चहल कदमी करते हुए
इस मामले में जब जिम्मेदार यातायात पुलिस अधिकारियो से व्यवस्था सम्भाकने वाले आरक्षक की तेनती की बात की तो यह सच सामने आया की बुधवार को अमर टाकिज मार्ग और पान चौराहा  पॉइंट की यातायात व्यवस्था सँभालने का जिम्मा अजीज खा नामक यातायात पुलिस के जवान को सौपा गया है लेकिन सच यहाँ था उक्त यातयात पुलिस कर्मी जाम हटने के काफी देर  बाद व्यवस्था सँभालने निकला और मुख्यमार्ग की सड़क पर चहल कदमी करके नजाने कहा गायब हो गया !

मंगलवार, 5 जुलाई 2011

हर बार सुनवाई .....निराकरण नहीं ...


सीहोर -शासन के मंसानुरूप प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अधिकारी के पास  आने वाले आवेदकों की कुछ समस्यऔ का निराकरण होता भी है !लेकिन बदकिस्मती के शिकार कुछ लोग आज भी जनसुनवाई में आवेदन दे देकर थक चुके है लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है !
  सीहोर तहसील के ग्राम लसुडिया  परिहार में ऐसे ही एक किसान पिछले लम्बे समय से कोलोनिजर  की मनमानी का शिकार हो रहा है लेकिन जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी आज तक इस मजबूर किसान की समस्या का हल नहीं हो पाया है !जानकारी के अनुसार राजेश तिवारी नामक किसान की सीहोर तहसील के ग्राम लसुडिया परिहार में 16 एकड़ जमीं है इस जमीं के निकट पल्स रोयल गार्डेन कालोनी का निर्माण पिछले सालो से चल रहा है !किसान श्री तिवारी ने बताया की कोलोनिजेर द्वारा मेरी जमीं के निकट ही रोयल गार्डेन नाम से कालोनी का निर्माण किया जा रहा है !उन्होंने बताया  की उक्त निर्माण में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जिससे मेरी खेती की जमीं पर पूरी मिटटी धस कर गिर रही है !कृषक राजेश तिवारी ने कहा की मैंने इस मामले में लगातार जनसुनवाई में तीन बार शिकायत की है लेकिन अबतक मेरी समस्या का हल नहीं हो पाया है !
 नवागत कलेक्टर की तारीफ ..
मंगलवार को जनसुनवाई में तीसरी बार पहुचे किसान राजेश तिवारी ने बताया की मैंने कल पुनह अपनी समस्या से नए कलेक्टर साहब को अवगत कराया और उन्होंने मेरी समस्या के निराकरण के लिए मौजूद अधिकारियो को आवश्यक निर्देश भी दिया है !नवागत कलेक्टर  डॉ .संजय गोयल की कल जनसुनवाई में अधिकारियो को तत्परता पूर्वक दिए जा रहे निर्देशों के बाद इस किसान की उम्मीदे एक बार फिर जगी है और इसका कहना है की इस बार जरुर मेरी समस्या हल हो जाएगी !

शिवराज सिंह सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री-सज्जन सिंह वर्मा

सीहोर। भाजपा की शिवराज सिंह सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। आज का दिन महिलाओं का दिन है। मातृ शक्ति पर हो रहे अत्याचार और अनाचार के कारण आगामी दिनों में भाजपा सरकार खुद उखड़ जाएगी। उक्त विचार मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस एवं जिला किसान कांग्रेस के तत्वाधान में देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने यहां पर गिरते पानी के बीच में बड़ी संख्या में यहां पर मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं का है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने में भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर उनके मंत्री राम-राम जपना, जनता का माल अपना करने में लगे हुए है। जिसके कारण प्रदेश की आम जनता परेशान है। प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल से संबोधित एक ज्ञापन पत्र सांसद सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलवीर तोमर आदि ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। मंगलवार को झमाझम बारिश के दौर में भी कांग्रेसजनों के हौसले बुलंद थे।
प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जहां प्रदेश की भाजपा सरकार और भाजपा को जमकर कोसा वहीं बाबा रामदेव भी उनके निशाने पर रहे। कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषणों में बाबा रामदेव के सत्याग्रह की खिल्ली भी उड़ाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवीर तोमर ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र के खिलाफ प्रदेश के साथ लगाए जा रहे भेदभाव संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में केन्द्रीय अनुदान की राशि में पांच गुना वृद्धि की गई है, तब किसी प्रकार के भेदभाव का सवाल ही कहां उठता है। केन्द्र की वैशाखियों पर चलने वाली भाजपा सरकार महा भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का विकास नही कर पा रही है। इस अवसर पर नगर पालिका आष्टा अध्यक्ष मीना सिंगी, ओमदीप, कुलदीप सेठी, विष्णु मेवाड़ा, लक्ष्मण सालीखेड़ा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल परमार आदि वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में महिलाओं एवं बच्चों पर दिन-दिनों अत्याचार, उत्पीडऩ, लूट-पाठ, डकैती, बलात्कार जैसी हिंसक वारदातों की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। महिलाएं घर, बाजार, स्कूल, कालेज कही भी सुरक्षित नही है। भय, भूख और भ्रष्टाचार को मिटाने का दंभ भरने वाली सरकार के कार्यकाल में आम जनता परेशान है। प्रदेश में सरकारी मिशनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। किसानों को फसल बीमा की राशि नही दी गई है। पाला प्रभावित किसानों के साथ भाजपा ने भेदभाव किया। भाजपा के राज्य में बिजली के दामों में इजाफा हो रहा है। किसानों और गरीबों को बिजली मुफ्त मिले और घरेलू गैस पर प्रदेश सरकार द्वारा पचास रुपए का वेट कर समाप्त किया जाए। जिससे प्रदेशवासियों को सस्ती रसोई गैस नसीब हो। इस तरह की अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ दूर-दराज के इलाकों से आई सैकड़ों महिलाएं शामिल थी।

सोमवार, 4 जुलाई 2011

सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज 7 जुलाई को सीहोर में

   लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज 7 जुलाई,11 गुरूवार को सीहोर आंएगी और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
 जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज 7 जुलाई को प्रात: 10.00 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.00 बजे सीहोर आएंगी। वे 11.00 से 11.45 बजे तक सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगी। श्रीमती स्वराज दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में शामिल होंगी। उनका दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। वे दोपहर 2.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक भ्रमण करेंगी और जिले के विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। सांसद श्रीमती स्वराज सायं 5.30 बजे सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

पुजारी की हत्या का पर्दाफास ,शादी की ख्वाइस बनी मौत का कारन

सीहोर(अमित कुईया)जिले के शाहगंज  क्षेत्र में उन्नीस बीस जून की दरम्यानी रात धबोटा घाट पर  बने शिवमंदिर में ४५ वर्षीय पुजारी राममिलन दास की हत्या का खुलासा रविवार की देर रात हो गया है !हलाकि इस मामले में आज  शाहगंज  में आइ.जी .शैलेन्द्र श्रीवास्तव  पत्रकारों को जानकारी देंगे !
  गौरतलब है की शास्गंज  क्षेत्र में धबोटा घाट पर बने शिव मंदिर के पुजारी राममिलन दस को उन्नीस बीस जून की दरम्यानी रात रहस्मय ढंग से उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब वेह सो रहे थे हत्या के इस मामले का खुलासा दुसरे दिन जब हो पाया तब हो पाया जब पुजारी राममिलन दस सुबह उठे नहीं और कुछ लोगो ने जब वहा जाकर देखा तो उक्त पुजारी लहू लुहान अवस्था में पड़े मिले !
  शादी बनी हत्या की वजह ...
पुलिस ने इस सम्बन्ध में जानकारी में बताया की पुजारी राममिलन दास आविवाहित थे और वेह पिछले कुछ दिनों से शादी को लेकर लगातार लोगो से संपर्क में थे इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ सालो पहले धर्मेन्द्र  राठौर नामक  बस ड्राईवर से हुई और धर्मेन्द्र का तब से पुजारी राममिलन दास से मेल जोल ज्यादा होने लगा !इसी बिच पुजारी राममिलन दस ने उक्त ड्राईवर धर्मेन्द्र से अपनी शादी की बात की है और शादी के झांसे में आये पुजारी राममिलन दास ने उक्त ड्राईवर धर्मेन्द्र को बीस हजार रुपए दिया लेकिन जब लम्बे समय तक यह रुपए धर्मेन्द्र ने पुजारी राममिलन दास को नहीं लोटाये तो रुपए   वापसी की मांग लगातार पुजारी द्वारा धर्मेन्द्र से की जाने लगी !पुलिस ने बताया की पुजारी राममिलन दास के पास मंदिर से आय का बड़ा जरिया था और उनके संपर्क में आये आरोपी धर्मेन्द्र यह जान चूका था !हत्या की वारदात में आरोपी धर्मेन्द्र और उसके तीन  अन्य साथी ज्योति प्रकाश विश्वकर्मा ,टिकाराम त्यागी और राजुद्दीन ने मिलकर पुजारी की हत्या की  पूरी  योजना बनाई  और उन्नीस और बीस जून की दरम्यानी रात पुजारी राममिलन दास को राड से हमला कर उस वक्त मौत के घाट उतरा जब वेह गहरी  नींद में सो रहे  थे !
कैसे मिली सफलता ....
हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक के .डी.पराशर ने शहागंज थाना प्रभारी दीपक पराशर के साथ कोतवाली के तेजतरार  प्रधान  आरक्षक लवेश ,प्रधान आरक्षक विजयराज,आरक्षक कैलाश भार्गव और कुछ अन्य आरक्षको को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने का काम सोपा था !और हत्या के बाद से ही पोलिसे के आला अधिकारियो के निर्देशन में इस बात का पता लगाया जा रहा था है पुजारी राम दास से किस किस व्यक्ति के संपर्क है !जिसके बाद जाँच में लगी टीम ने जल्द ही इस हत्या के मामले को रविवार को सुलझा लिया !हलाकि इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के बाद आज पुलिस ने शहागंज में पत्रकारों के सामने इस पुरे मामले से पर्दा उठाया !
 कई और भी मामलो से उठाना है अभी पर्दा ...
शहागंज में हुई पुजारी की हत्या का सनसनीखेज मामले से पर्दा हलाकि पुलिस ने उठा कर सफलता का  केवल खाता भर खोला है !जिले में पिछले छे महा में हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मामले घटित हो चुके है !हल ही में इछावर क्षत्र में आरोपियों ने जंहा एक दलित लड़की का अपनी हवस का शिकार बनाया वही इस मामले में बलात्कार का विरोध करने पर आरोपियों ने एक दलित वर्ध की हत्या भी कर दी ,लेकिन इस सनसनी खेज हत्याकांड में पुलिस केवल अभी तक जाँच की है बात कह रही है !

रविवार, 3 जुलाई 2011

मोबइल दुकान पर चोरी ,हजारो का माळ साफ ...

सीहोर(ब्यूरो)जावर थाना अंतर्गत ग्राम गुराडियावर्मा में चोरो ने आज रात एक मोबइल दुकान को अपना निशाना बनाया !फरियादी  दुकानदार ने इस मामले की शिकायत जावर थाने में की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोरी के इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकी है !
  जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम गुराडिया वर्मा में दिनेश पाटीदार मोबइल की दुकान संचालित करते है !रोजाना की तरह वेह आज सुबह जब दुकान पर आये तो उनकी दुकान के ताले टूटे मिले और दुकान में रखा सामान अस्त व्यस्त नजर आया !श्री पाटीदार को समझने में जरी भी देर नहीं लगी की उनकी दुकान में चोरी की वारदात घटित हुई है और उन्होंने इस मामले में जावर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है !जावर थाना पुलिस ने बताया की उक्त चोरी की घटना में मोबाइल दुकानदार दीपक पाटीदार की दुकान से एक कंप्यूटर मोनिटर ,एक बेट्री और एक इन्वेर्टर चोरी हुआ है !पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दार्ज कर लिया है !
  गौरतलब है की जावर में इन दिनों लुट और चोरी की घटनाये बदती जा रही है ,कुछ दिनों पहले थाना क्षेत्रर में वैजनाथ जोड़ के निकट एक व्यपारी पाच लाख की लुट का शिकार हुआ था !इस मामले में लुट के शिकार हुए व्यपारी घनश्याम भगत ने दुसरे दिन फासी लगाई  थी !

शनिवार, 2 जुलाई 2011

भोपाल कलेक्टर के वाहन की टक्कर से दो घायल...

आष्टा(ब्यूरो)सीहोरअबतक -      शुक्रवार को    दोपहर में आष्टा बाय-पास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. दुघटना के समय कार क्र. एमपी04-सीए-1575 में भोपाल निकुंज श्रीवास्तव सवार थे. उसके चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुयें ओडी चौपाटी के सामने एक बाइक बजाज सीटी100 को टक्कर मार दी, बाइक पर सवार युवक टक्कर लगते ही सडक पर गिर गये तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई !

दुर्घटनाग्रस्त भोपाल  कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव का वाहन


दुर्घटना में टकराई मोटर साइकिल

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सीपीनिगम, एसडीओपी सीक़ेभामरे, टीआई हनुमंतसिंह राजपूत सादल बल के घटना स्थल पर पहुंचे तथा भोपाल कलेक्टर श्निकुंज श्रीवास्तव को एक अन्य वाहन में भोपाल के लिए रवाना किया तथा दुर्घटना में घायल आष्टा के अलिपुर निवासी पिंटु पिता रूघनाथ, राहुल पिता जगदीश, बैरसीया निवासी भोला को उपचार हेतु सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया जहा  से इन सभी घायलों को प्रथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया !

शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

लुट का शिकार हुए व्यपारी ने लगे फांसी,परिजनों ने लगाये पुलिस पर आरोप..

   सीहोर-जिले के जावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवदा में आज सुबह ६.30 बजे घनश्याम भगत नामक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली !इधर परिजनों ने घनश्याम की आत्महत्या का जिम्मेदार पुलिस को बताया  है !
   उलेख्निये है की कल जावर थाना अंतरगत आने वाले ग्राम सेवदा निवासी घनश्याम भगत वैजनाथ जोड़ पर लुट का शिकार हुए थे इस मामले में फरियादी म्र्तक घनश्याम ने कल जावर थाने में लुट की शिकायत करते हुए बताया था की वेह किसी व्यपारी को पांच लाख रुपेय देने जा रहे थे तभी थाना अंतर्गत पड़ने वाले वैजनाथ जोड़  पर दो अज्ञात आरोपियों ने उन्हें लुट लिया !इस मामले में जाँच के लिए पुलिस अधीक्षक के .डी.पराशर स्वयम मौके पर  पहुचे और फरियादी म्र्तक घनश्याम की रिपोर्ट भी दर्ज हुई !इस मामले में हलाकि जावर थाना परभारी अशोके घंगोरिया लगातार इस मामले को दबाने का प्रयास करते रहे और इस तरह की लुट की किसी भी घटना से इंकार करते रहे !
  भाई ने लगाये पुलिस पर गंभीर आरोप ...
लुट का शिकार हुए व्यपारी घनश्याम भगत ने आज सुबह ग्राम सेवदा के निकट बने अपने खेत पर रहस्मय ठंग से एक आम के पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली !व्यपारी घनश्याम भगत की आत्महत्या के बाद म्र्तक के परिजनों ने जावर थाना पुलिस पर गंभीर आरोपे लगाये है !म्रेतक घनश्याम के भाई मोहन ने मिडिया के सामने अपने भाई घनश्याम की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया  है!
 टी.आई .कहते रहे नहीं हुई कोई लुट ...
 कल सुबह हुई पांच लाख की इस लुट का मामला जावर थाने में दर्ज हो गया था ,जहा इस मामले जाँच के लिए खुद एस.पी.के .डी.पराशर मौके पर पहुचे थे लेकिन जब देर शाम जावर थाना प्रभारी अशोक घंघोरिया से लुट के इस मामले में मिडिया ने जानकारी मांगी तो उनका साफ कहेना था की इस तरह की कोई लुट की घटना घटित नहीं हुई है !जिससे यहाँ माना जा सकता है की इस पुरे मामले में  जावर थाना प्रभारी अशोक घंघोरिया शुरू   से ही लापरवाही बरत रहे  थे !