sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

बुधवार, 6 जुलाई 2011

सांसद श्रीमती स्वराज करेंगी विकास कार्यों का अवलोकन

सीहोर! लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज 7 जुलाई,11 गुरूवार को सीहोर आंएगी और यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 
 निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज सर्किट हाउस सीहोर में पूर्वान्ह 11.00 से 11.45 बजे तक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। वे दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में शामिल होंगी। 
विकास कार्यों का अवलोकन....जिला स्तरीय सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के पश्चात सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्रामों में पहुंचकर विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। वे दोपहर 2.40 बजे जमोनिया तालाब, 4.00 बजे जानपुर बावडिया और 4.55 बजे ग्राम लसूडिया परिहार पहुंचेगी जहां वे मध्यान्ह भोजन, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना, जलग्रहण, मनरेगा, समग्र स्वच्छता अभियान के तहत किए गए विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। वे सायं 5.30 बजे सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें