सीहोर : 19 जुलाई,11
नगर में वर्षा के दौरान संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर राहत कार्य के लिए एक दल गठित किया गया है। यह दल शहर के नदी, नालों पर निगाह रखेगा और बाढ़ की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इस सिलसिले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी इच्छित गढ़पाले द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक दल का प्रभारी सहायक यंत्री आर.एन. पाण्डेय को नियुक्त किया गया है जिनका मोबाइल नं. 9926388535 है। दल में 8 अधिकारी - कर्मचारियों को सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। इनमें उप यंत्री एन.सी. राठौर, एस.के. चन्द्रायण एवं मनोज झंवर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दीपक देवगढ़े, स्वच्छता निरीक्षक बृजमोहन शर्मा और प्रभारी विद्युत हैण्ड पम्प योगेश राठी, समयपाल कैलाश परमार और सहायक मंजूर अली शामिल हैं। यह दल सीवन नदी (बढियाखेड़ी से इलाई माता करबला तक), अमर टाकीज नाला (टाउन हाल से मोमनी पुल करबला तक), भोपाल नाके से रानी मोहल्ला नाले तक, लोटिया पुल से इलाही माता तक तथा जमोनिया एवं भगवानपुरा तालाब की निगरानी रखेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें