सीहोर : आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार इग्नू द्वारा संचालित डी.ई.एल.डी पाठ्यक्रम (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी ऐज्यूकेशन) में शासकीय शालाओं में कार्यरत शिक्षकों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 8 जुलाई को डाइट में काउंसलिंग रखी गई है। प्राचार्य डाइट श्रीमती रजनी मालवीय ने बताया कि जो शिक्षक अप्रशिक्षित है यदि वे इग्नू द्वारा संचालित इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते है वे 8 जुलाई,11 को डाइट सीहोर में उपस्थित हों। काउंसलिंग का आयोजन प्रात: 11 बजे से किया गया है जिसमें इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जावेगा।
गतिविधि आधारित शिक्षक प्रशिक्षण 11 से
आयुक्त राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार एबीएल शालाओं के शिक्षकों का चार दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 11 जुलाई,11 से डाइट सीहोर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें विकासखंड सीहोर और बुधनी की प्राथमिक शालाओं के शिक्षक भाग लेंगे। विकास खंड स्त्रोत समन्वयक को प्राचार्य डाइट द्वारा इस सिलसिले में जरूरी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि वे अपने विकासखंड में संचालित एबीएल (गतिविधि आधारित शिक्षण) शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु अनिवार्य रूप से पाबंद करें। प्रशिक्षण सभी एबीएल शाला (प्राथमिक) के शिक्षकों को लेना अनिवार्य है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें