sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

बुधवार, 1 जून 2011

रामदेव के तप के आगे झुका सरकारी ताज ...r

सीहोर(न्यूज़)स्वीस बैंको में जमा काले धन को भारत लाने की मांग पर अड़े योग  गुरु बाबा रामदेव के सामने केंद्र सरकार के नेता अब घुटने टेकते दिखाई दे रहे है इधर बाबा ने चार जून से दिल्ली के रामलीला मैदान पर अपने एक करोड समर्थको के साथ अनशन पर  बेठने का पूर्व घोषित ऐलान कर दिया है  जिसके बाद अब यह तय माना  जा रहा है की बाबा का यह अनशन दिल्ली सरकार का  का चैन छिनेगा और देश में एक नए राजनेतिक योग की शुरुआत भी होगी !
   गोरतलब है की बाबा रामदेव पिछले दिनों एक लाख किलोमीटर की भारत स्वाभिमान यात्रा पर निकले थे और इस यात्रा के दोरान बाबा ने करीब ६२७ जिलो में भ्रमण किया ! सभी जगह बाबा ने योग तो कम वल्कि कालेधन को भारत में वापस लाने की बात सर्वजनिक मंचो पर की !इस यात्रा के दोरान मध्यप्रदेश के अपने अंतिम पड़ाव पर बाबा रामदेव ने  दमोह , सीहोर ,आष्टा और उज्जैन में कहा की  लोकपाल विधेअक में सभी बिन्दुओ पर तार्किक तरीके से विचार  की जरुरत है ! बाबा ने कहा  की हम विदेशो में जमा कालेधन को वापस भारत में लाने के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनायेगे और इसके लिए चार जून से में अपने एक करोर्ड समर्थको के साथ रामलीला मैदान में अनशन पर बेठुंगा जब तक की हमारी सभी मांगे नहीं मान ली जाती !
   एअरपोर्ट पर लगा सरकारी दरबार ....!
भारत स्वाभिमान यात्रा आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में समाप्त होने के बाद योग गुरु रामदेव विमान से जैसे ही दिल्ली पहुचे वह पर दिल्ली सर्कार के आधा दर्जन मंत्री योग गुरु की शरण में थे और बाबा रामदेव को चार जून से प्रस्तावित उनके अनशन को टालने की बात कहेते नजर आये हालाँकि बाबा रामदेव ने अपने प्रस्तावित अनशन कार्यकर्म को किसी भी हालत में टालने से इंकार कर दिया है जिसके बाद केंद्र सर्कार के लिए मुश्किले बढ गई है और अब यह तय माना  जा रहा  है की बाबा के तप के आगे कई सरकारी ताज सजदा करेंगे !
  अन्ना से उभरे मतभेद ...........
योग गुरु रामदेव जो अब तक ब्रस्ताचार की इस लड़ाई में अन्ना के साथ  कंधे से कन्धा मिलाकर चलने की बात कह रहे थे लेकिन योग गुरु के सुरों में अचानक पलती आई है और उन्होंने आन्ना हजारे की उस बात पर सार्वजानिक मतभेद जाहिर किये है जिसमे अन्ना हजारे ने कहा की लोकपाल के दायरे में देश का प्रधानमंत्री और न्यायपालिका दोनों को आना चहिये! जिससे यह संकेत भी स्पस्ट होते है रामलीला मैदान पर होने वाले योगगुरु के अनशन में कही अन्ना किनारा नहीं कर ले !

1 टिप्पणी: