sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

गुरुवार, 16 जून 2011

कालोनाइजर से परेशां किसान की कंही नहीं सुनवाई

-जनसुनवाई में भी पंहुचा कई बार कलेक्टर के पास
-हर बार मिली निराशा
सीहोर-जिले में प्रति मंगलवार चलने वाली जन की सुनवाई में अब प्रार्थी को न्याय नहीं वल्कि निराशा ही हाथ लग रही है ! ऐसा एक मामला में सीहोर तहसील का है जिसमे  एक किसान लगातार कालोनाइजर की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में कई बार पंहुचा लेकिन अबतक  राशुख्दर कालोनाइजर पर प्रशसनिक अधिकारियो ने सिकंजा नहीं कसा !
  इस सम्बन्ध में तहसील क्षेत्र के ग्राम लसुडिया परिहार के गरीब किसान राजेश तिवारी ने बताया की उनकी जमीं के निकट पल्स रोयल गार्डन नाम से भोपाल के बिल्डर कालोनी का निर्माण कर रहे है और यहाँ अन्धादुन्द तरीके से खुदाई का काम पिछले कई महीनो से जारी है ! इस खुदाई के वजह से हमारे जमीं की मिटटी धंस रही है जिस वजह से हमें बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है !लेकिन जनसुनवाई में कई बार शिकायत करने के बाद  भी बिल्डर ने काम जारी रखा हुआ है !परेशां किसान राजेश तिवारी ने कहा की यदि बिल्डर की मनमानी के चलते हमें कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा !
   हर बार निर्देश ...
किसान राजेश तिवारी ने बतया की मेरे द्वारा इस मामले में पहले भी दो बार शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई कारवाही नहीं हो सकी है केवल अधिकारी आवेदन लेकर निर्देश देते है परन्तु कारवाही नहीं होती है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें