| |
|
सीहोर(अमित कुईया)।
वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम
सेमरादांगी के जंगलों में आज तड़के चार बजे वन विभाग के अधिकारियों ने
ग्रामीणों की सूचना पर काले हिरणों का शिकार कर रहे शिकारियों को
दबोचा है यह सभी शिकारी भोपाल के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सीहोर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम
सेमरादांगी में भोपाल के कुछ शिकारी काले हिरणों का शिकार कर रहे थे,
इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को दी, जिसके
बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने भोपाल के शिकारी सलीम उल्ला
पुत्र शफी उल्ला निवासी अशोका गार्डन को कालेज हिरणों के शिकार के
साथ रंगे हाथों पकड़ा है।
मिली रिवाल्वर
वन अधिकारियों ने इस कार्यवाही में अशोका गार्डन भोपाल निवासी आरोपी
सलीम उल्ला के पास से टेलीस्कोपिक .22 रिवाल्वर जप्त की है, आरोपियों
के पास से छ: कारतूस भी वन अधिकारियों ने जप्ती में लिए हैं।
|
|
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें