-आरोपियों का कोई सुराग नहीं
-लगातार हो रही है लुट की घटनाये
सीहोर। सेवदा सहकारी समिति के प्रबंधकों एवं एक अन्य लूट की घटना के लुटेरें प्रकड़ाएं भी नहीं थे कि आज फिर दोपहर में सिध्दिकगंज क्षेत्र के पगारिया हाट से आष्टा आ रहे स्पंदन स्फूर्ति माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट भैय्यालाल आत्मज शिवचरण मेवाड़ा निवासी भीलखेड़ा थाना कालापीपल जिला शाजापुर को अज्ञात तीन-चार लुटेरों ने जो कि मोटर-साइकिल पर सवार होकर आये थे, ने चाकू अड़ाकर बेग में रखे लगभग 70-80 हजार रूपए बेग सहित लूटकर ले गये।
उल्लेखनीय है कि इस घटना के पहले पगारियाहाट सहकारी समिति के प्रबंधक एवं सेवदा सहकारी समिति के प्रबंधक से भी अज्ञात लुटेरें लगभग 10 लाख रूपए लूटकर ले गये थे। आष्टा क्षेत्र में इन दिनों नकाबपोश लुटेरों का आतंक दिन-ब-दिन बड़ता जा रहा हैं, इन वारदातों से आष्टा क्षेत्र भय और दहशत के माहौल है. लेकिन आष्टा, जावर, सिध्दिकगंज पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है. वह अभी तक इन लुटेरों तक नहीं पहुँच पाई है. । सिध्दिकगंज थाने के हाल-बेहाल हैं। एक पखवाड़े में सिध्दिकगंज क्षेत्र में लूट की यह तीसरी घटना हैं, वहीं सिध्दिकगंज थाने के प्रभारी से जब भी प्रेस कोई जानकारी चाहती हैं तो वे उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. थाने से बताया हैं कि साहब देहात में गये हैं।
आज जो घटना घटित हुई उसमें फरियादी भैय्यालाल पगारियाहाट से कन्नौद मिर्जी तक पहुंचे थे, तभी जंगल में नकाबपोश इन लुटेरों ने उसके बेग को लूटकर ले गये। इस घटना को भी सिध्दिकगंज पुलिस ने दबाने के काफी प्रयास किये, लेकिन घटना छुप नहीं पाई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी सीके भामरे घटना स्थल पर पहुंच गये थे। जिला पुलिस अधीक्षक को आष्टा अनुविभाग में हो रही लूट की इन घटनाओं को अब गंभीरता से लेना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें