सीहोर अबतक
सीहोर समाचार
sehore
Make animated glitter text scraps www.pigimail.com
शुक्रवार, 4 नवंबर 2011
जब छेड़े तहसीलदार और नपाध्यक्ष ने तराने
सुनकर मौजूद जनप्रतिनिधि झूम उठे
सीहोर।
प्रशासनिक और जनप्रतिनिधि का सही ताल-मेल बैठ जाये तो अनेक काम आसानी से हो जाते हैं, और यह तालमेल ही शहर के विकास में काम आता है। ऐसा ही एक नजारा उस वक्त देखने को मिला जब तहसीलदार अलका इक्का और नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने निकाय दिवस के कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक गाने गाये, और वहां मौजूद जनप्रतिनिधि तथा आम जन झूम उठे।
बुधवार की शाम अग्रवाल पंचायती भवन में निकाय दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें तेज-तर्राट तहसीलदार अलका इक्का भी शामिल थीं, माहौल को हल्का और खुशनुमा बनाने के लिए नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने अपने अंदाज में गीत गाया, तो तहसीलदार अलका इक्का भी पीछे नहीं रहना चाहती थीं, वह भी शहर के लोगों को अपनी प्रतिभा से परिचित कराना चाहती थीं।
उन्होंने जब माइक थामा तो वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गये। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज से कई तराने गाये, जिससे यह साबित हो गया कि तहसीलदार अलका इक्का कुशल प्रशासक के साथ ही उमदा कलाकार भी हैं। वह इससे पहले अपनी संचालन प्रतिभा से अवगत करा चुकी हैं।
1 टिप्पणी:
बेनामी
5 नवंबर 2011 को 5:10 am बजे
sandar amit ji kya bat aap ka jwab nhi kha se late or kya khate he aap
जवाब दें
हटाएं
उत्तर
जवाब दें
टिप्पणी जोड़ें
ज़्यादा लोड करें...
नई पोस्ट
पुरानी पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
sandar amit ji kya bat aap ka jwab nhi kha se late or kya khate he aap
जवाब देंहटाएं