सीहोर(न्यूज़)जिले के अष्टा थाना अंतर्गत सेवदा खामखेडा मार्ग पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशो ने सहायक बैंक महाप्रबंधक को उस समय लुट लिया जब वह वसूली करकर हकीमाबाद शाखा रुपए जमा करने जा रहे थे !घटना के बाद पुलिस ने चारो तरफ नाकेबंदी कर दी है लेकिन लुटेरो का पता नहीं चलपाया है !
जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी शाखा ग्राम सेवदा के सहयक बैंक प्रबंधक गोकुल शिंह पांच लाख रुपए नगद और करीब तीन लाख रुपए के चेक लेकर अपनी बाइक से सेवा सहकारी साख समिति की हकीमाबाद ब्रांच जमा करने जा रहे थे ! तभी रश्ते में अचानक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश मुह पर कपडा बांधे आ धमके और उन्होंने बैंक मैनेजर गोकुल्शिंग को डंडे से वार कर घायल कर दिया और उनके पास रखे नगद पांच लाख रुपए और करीब तीन लाख रुपए के चेक लेकर भाग निकले !
घटना के बाद इस मामले की सुचना अष्टा पुलिस को राहगीरों ने दी और घयल बैंक मनेजर को हॉस्पिटल पोचाया गया जहा उनका इलाज चल रहा है !
पांच दिन पहेले भी हुई है लुट की वारदात .....
अष्टा थाना अंतर्गत अभी कुछ ही दिनों पूर्व कन्नोद-ख्तेगाओ मार्ग पर इसी अंदाज में अज्ञात बदमासो ने आँख में मिर्ची झोंककर एक बैंक कर्मी को लुटा था इस मामले में पुलिस अभीतक लुटेरो को नही पकड़ पाई है और आज लुट की एक और सनसनीखेज वारदात ने पुलिस के होंस उड़ा कर रख दिए है !