sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

गुरुवार, 26 मई 2011

पानी ने किया पति पत्नी को जुदा ....

सीहोर(अमित कुईया )" कहते हे जल ही जीवन है" पर बदलते परिवेश में मौजूदा जलसंकट ने परिवारों को बिछड़ने पर मजबूर कर दिया है आलम यह है की सीहोर जिले में ही सेकड़ो परिवारों में पति पत्नी कुछ महीनो के लिए   सिर्फ इसलिए अलग  हो गए है की परिवार की जरुरुरत के मुताविक पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है !
   जिले में मौजूदा जलसंकट के चलते लोगो को पानी के लिए भरी  परेशानी उठाना पढ़  रही है तब कही जाकर पानी नसीब हो पा रहा है ! स्थिति  यह है  की लोगो की दिनचर्या का एक बड़ा समय सिर्फ पानी जुटाने में  निकल जाता है तब कही जाकर पीने के पानी की व्यवस्था हो पाती  है लेकिन नहाने से लेकर अन्य उपयोग में आने वाले पानी को लेकर भी लोगो को खासा परेशां होना पढ़  रहा है जिसके चलते कई  परिवारों में लोगो ने अपने बीवी और  बच्चो को मायके एवं   अन्य रिश्तेदारों के यहाँ   ही भेजना  मुनासिव  समझ लिया है !
 होटल ही आसरा ...
जाहिर है की जब पत्नी घर में न हो तो पति महासय को पेट की आग बुझाने  के लिए  होटल का ही  सहारा लेना पड़ेगा!मोजुदा जलसंकट के चलते पत्नियों के मायके जाने से पतियों की हालत भी कुछ ऐसी हो गई है और उन्हें  पेट भरने के लिए होटल का सहारा लेना पढ़  रहा है ! इस सम्बब्ध में टिफिन संचालक अजहर कुरैशी ने बताया   की इन दिनों पिछले दिनों के  मुकाबले हमारा टिफिन व्यवसाय काफी बढ़ गया है और  कई  घरो  में जून माह तक के लिए हमसे टिफिन लगवाए गए है !

क्या करे पत्नी और बच्चो को भेजना पढ़ा ....
हमने इन हालातो का जयाजा लिया तो यह बात खुलकर सामने आई की लोग पानी के लिए बेहद परेशां है और उनकी दिनचर्या का एक बड़ा समय पानी की जुगाड़ भिड़ाने में निकल रहा है ! इस सम्बन्ध में प्रोपर्टी का काम करने वाले दीवान बैग निवासी वकील सिद्की ने बतया की मैंने अपने परिवार को पानी की कमी के चलते उत्तरप्रदेश अपने रिश्तेदारों के यहाँ भेज दिया है और अब एक अच्छी बारिस के बाद ही उन्हें यहाँ वापस लाऊंगा
!इसी तरह मंडी निवासी पप्पू का कहना है की बच्चो  बहुत याद आ रही है पिछले महीने पानी की कमी के कारन उन्हें रिश्तेदारी में भेज दिया है ! क्योकि हमारे छेत्र में बामुश्किल पानी मिल पाता है जिसमे सिर्फ एक ही व्यक्ति का गुजरा हो सकता  है !यह तो महज चंद लोग है जिन्होंने अपनी परेशानी को हमारे साथ साझा किया है  लेकिन अब यह तय है की आने वाले दिनों में  पानी ही दिल जोड़ेगा और तोड़ेगा !
पानी के लिए मारपीट भी .....
शहर में जलसंकट के चलते लोग एक दुसरे से मारपीट करने में भी गुरेज नहीं कर रहे है ! हालत यह हो गए है की रोजाना पानी को लेकर शहर के अलग अलग हिस्सों में  हिंसा की जानकारी मिल रही है हलाकि इन मामलो को पोलिस ने समजदारी से  निपटा लिया है !उलेख्निये है की बीते सालो में शहर में संगीनों के साये में भी पानी बट गया है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें