सीहोर(न्यूज़)जाते जाते नोतपा आज बेमौसम बरसात में भीग गया और तेज गर्मी से परेसान लोगो को राहत मिली और आग उगलता मौसम अचानक खुशनुमा हो गया ! बेमौसम हुई इस बारिश का सभी ने आनंद उठाया !
गुरुवार को अचानक दोपहर में मौसम ने पलटी मारी और आसमान में काले बदल घिर आये और दोपहर दो बजे से तिन बजे तक झमाझम बारिश हुई करीब एक घंटे तक हुई इस बेमौसम बारिश ने तेज धुप से परेशां आमजन को काफी हद तक राहत पहुचाई !मौसम केंद्र के मुताविक मानसून आने वाले कुछ दिनों में पूरी तरह सक्रीय हो जायेगा हलाकि गुरुवार को हुई बारिश मानसून पूर्व की है !
नालियों का कचरा वह आया सडको पर
गुरुवार को अचानक हुई तेज बारिश के चलते नालियों में जमा कचरा सडको पर वेह कर आ गया जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा !
और रुक गया सीवन उद्धार .....
आज अचानक आई तेज बारिश के चलते धीमी गति से चल रहा सीवन नदी का सफाई कार्य रुक गया ! लोगो का कहना है की प्रसाशन द्वारा सीवन नदी गहरीकरण कार्य में काफी सुस्ती दिखाई है ! यदि गहरीकरण कार्य की गति इसी तरह धीमी रही तो बारिस आने के पूर्व ही इस जनहितेसी अभियान की हवा निकल जाएगी !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें