-लगातार जरी है बारिस का दौर ,खेतो में भराया पानी
सीहोर(अबतक)जिले भर में पिछले चौबीस घंटे से बारिस का दौर जारी है लगातार हो रही बारिस के चलते पुरे जिले में अबतक 720 मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है ! जबकि पिछले सालो में आज तक जिले भर में औसत बारिस 105 मिलीमीटर के आसपास दर्ज हुई थी !
भू -अभिलेख शखा से मिले आकड़ो के मुताविक सीहोर जिले में आज सुबह 8 बजे तक दर्ज बारिस 720 मिलीमीटर हो चुकी है जबकि पिछले साल में आज तक हुई बारिस 105 मिलीमीटर के करीब दर्ज हुई थी !इन आकड़ो पर यदि गौर किया जाये तो पिछले साल की तुलना में आज तक हुई बारिस पिछले साल की तुलना में सात गुना ज्यादा हो चुकी है !
सीहोर में सर्वधिक ....
भू -अभिलेख शाखा से मिले आकड़ो के मुताविक सीहोर तहसील में आज सुबह तक 157 .8 मिलीमीटर बारिस दर्ज की जा चुकी है जो की गत वर्ष की तुलना में पंद्रह गुना ज्यादा है !सीहोर तहेसिल में आज दिन तक पिछले साल मात्र 9 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई थी !
आष्टा में १५१ मिलीमीटर ...
जिले की आष्टा तहसील में पिछले साल आज दिन तक ३६.२ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी वही इस साल आज साल बारिस १५१ मिलीमीटर के आसपास दर्ज हुई है !
इछावर में ११६ मिलीमीटर ....
भू -अभिलेख शाखा से मिले आकड़ो के मुताविक जिले की इछावर तहसील में आज सुबह तक ११६ मिलीमीटर बारिस दर्ज की जा चुकी थी !पिछले साल तहसील में अबतक सबसे कम ८.५ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी !
नसरुल्लागंज में १५९ मिलीमीटर ...
नसरुल्लागंज में आज सुबह तक १५९ मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है जबकि पिछले साल आज तक ३८ मिलीमीटर बरसात हुई थी !वही आज सुबह तक दर्ज आकड़ो के मुताविक सीहोर के बाद नसरुल्लागंज में सर्वधिक बारिस हुई है !
बुधनी में १३७ मिलीमीटर ...
जानकारी के मुताविक जिले की बुधनी तहसील में आज सुबह तक १३७ मिलीमीटर बारिस दर्ज की चुकी है जबकि पिछले साल यहाँ केवल २४ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी !
बीते चोबीस घंटो में बारिस ...
सीहोर जिले में बीते चौविस घंटो में ४९ मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है जिसमे सीहोर में (१७),आष्टा (९),इछावर में (१३) ,नस.गंज.में (६)और बुधनी में (४)मिलीमीटर बरसात हुई है !
जनजीवन अस्त व्यस्त ....
पिछले चौबीस घंटो के दौरान कभी तेज तो कभी हलकी बारिस के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है !सीहोर में सिवान नदी जो पिछले कई महीनो से सुखी पड़ीं थी उसमे आज हुई बारिस के बाद जमकर वहाव देखा जा रहा है साथ ही नालो में भी पानी भर आया है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें