-रूद्र राय हत्या कांड
सीहोर-बुधवार को वाडियाखेडी क्षेत्र में तीस वर्षीय युबक रूद्र प्रताप राय की हत्या के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया था !इस मामले में इन सभी से पूछताछ के बाद आज शुक्रवार को तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है वही घटना में शामिल एक आरोपी पंकज से पुलिस की पूछताछ जारी है!
कोतवाली टी .आई .सतीश महेलवाला ने बतया की रूद्र राय की हत्या के मामले में आरोपी बनाये गए सुनील ,राजकुमार और रोहित को पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी पंकज को पुलिस रिमांड पर रखा गया है और इससे पूछताछ की जा रही है !टी.आई. श्री महलवाला ने बताया की आरोपी ने हत्या की इस वारदात में गुप्ती और तलवार का उपयोग किया था इन हथियारों की जप्ती के प्रयास भी किये जा रहे है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें