sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

रविवार, 5 जून 2011

सडको पर उतरे बाबा रामदेव के अनुयायी,सोंपा ज्ञापन


सीहोर(ब्रेकिंग न्यूज़)दिल्ली के रामलीला मैदान पर चल रहे  बाबा रामदेव  के सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान  पुलिस द्वारा की गई दमनात्मक कारवाही के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में जिला पतंजलि समिति के सदस्यों ने सडको पर मौन जुलुस निकालकर सीहोर में भी  विरोध जताया !

   बड़ी संख्या में जिले भर से बाबा रामदेव के अनुयायी रविवार को सडको पर उतर आये और शहर के प्रमुख मार्गो से होकर मौन जुलुस निकाला!पतंजलि योग समिति सदस्यों ने कलेक्ट्रेट  पहुचकर प्रशासनिक अधिकारियो को ज्ञापन सोपकर   रामलीला मैदान पर सत्याग्रह आन्दोलन के दौरान मासूम लोगो पर अत्याचार करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियो पर कारवाही की मांग की है !उलेखनीय है की बाबा रामदेव के सत्याग्रह आन्दोलन के चलते कल सोमवार को सेकड़ो की संख्या में सीहोर में भी बाबा के अनुयायी कलेक्ट्रेट स्थित वाल विहार मैदान पर अनशन पर बैठे थे !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें