-पुलिस जाँच शुरू ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
सीहोर(आर.बी.विश्वकर्मा)जिले के रेहटी थाना अंतर्गत नेह्गाओ मार्ग पर आज सुबह एक पचास वर्षीय वर्द्ध की लाश अज्ञात अवस्था में मिली है ! सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है !
जानकारी के मुताविक रेहटी से एक किलोमीटर दूर नेह्गाओ सड़क मार्ग पर राहगीरों ने आज सुबह वर्द्ध व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी और जिसके बाद पुलिस को सुचना की गई !मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है !बताया जाता है की जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है इसके बदन पर खाकी वर्दी है और इसके हाथ पर मधु लिखा हुआ है !रेहटी पुलिस ने जानकारी में बताया है की जिस व्यक्ति की लाश बरामद की है उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है ! मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें