sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

मंगलवार, 28 जून 2011

कलेक्टर ने की जन सुनवाई.....

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल जनसुनवाई करते हुए !
जन सुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे 98 आवेदक
सीहोर : 28 जून, 2011
   राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे अभिनव कार्यक्रम ""जन सुनवाई"" के प्रति आमजन के विश्वास में बढ़ोतरी परिलक्षित हो रही है। अपनी छोटी मोटी समस्याओं को लेकर लोग जन सुनवाई में पहुंच रहे हैं जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में आज 98 नागरिकों ने अपनी समस्या / शिकायत से संबंधित आवेदन जन सुनवाई में प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जन सुनवाई कर आवेदनों का निराकरण किया।
ऐसे की जन सुनवाई
 कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जन सुनवाई में पहुंचे आवेदकों को अपने कक्ष की कुर्सियों पर बैठाकर बारी बारी से प्रत्येक आवेदक से रूबरू चर्चा की। उन्होंने धैर्यपूर्वक आवेदकों की समस्याएं / शिकायतें सुनी और आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया।
अधिकारियों को निर्देश
 जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. गोयल ने जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जहां अधिकारियों को दूरभाष पर जरूरी निर्देश दिए वहीं आवेदनों पर टीप लिखकर इनका समय सीमा में समाधान करने की ताकीद की। उन्होंने आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर भरोसा दिलाया कि जन सुनवाई में दिए गए आवेदनों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाएगी। जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों को बाकायदा निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया गया।
पुलिस जन सुनवाई.... पुलिस जन सुनवाई के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक  के.डी.पाराशर ने जन सुनवाई कर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया। यहां आज 21 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए जिनमें से एक आवेदन का तत्काल निदान कर दिया गया। शेष 20 आवेदनों को निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक के.डी.पाराशर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें