sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

बुधवार, 29 जून 2011

दलित वर्ध की हत्या .......

घटना में गंभीर घायल  युवक सुरेन्द्र -छाया-सीहोरअबतक
सीहोर-जिले के इछावर थाना अंतर्गत ग्राम गुराडी में दो अज्ञात लोगो ने एक दलित वर्ध  की आज रात हत्या कर दी !वंही इस घटना  में एक युबक  गंभीर रूप से घायल  हो गया है !  घायल  युबक को देर रात जिला चिकिस्लय में   भर्ती कराया  गया है !सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस  ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है वही हत्या की वजह म्र्तक की  लड़की के साथ आरोपियों   द्वारा बलात्कार का प्रयास  बताया  जा रहा है !
   जानकारी के अनुसार इछावर के ग्राम  गुराडी में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात दो अज्ञात लोगो ने ५५ वर्षीय  दलित वर्धे रामगोपाल की उस समय हत्या कर दी जब वहा खेत पर बनी अपनी टपरिया में अपनी सास और पुत्री के साथ सो रहा था !वही इस घटना में अज्ञात आरोपियों ने म्र्तक रामगोपाल के नौकर को भी गंभीर रूप से घायल  कर दिया है !
  हुआ बलात्कार ,पुलिस ने कहा कारन आज्ञात ....
हलाकि इस मामले में इछावर थाना पुलिस को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी आज सुबह  दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले में छानबिन  शुरू कर दी है !लेकिन पुलिस खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पा रही है ,इधर सूत्रों ने इस मामले में हत्या की वजह म्र्तक रामगोपाल की लड़की ललिता के साथ आरोपियों द्वारा बलात्कार करने का प्रयास बतायाहै !सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है की कल देर रात दो ट्रक ड्राईवर  ने म्र्तक रामगोपाल की लड़की ललिता से बलात्कार करने का प्रयास किया था और घटना के दौरान दलित रामगोपाल ने जब विरोध किया तो इन अज्ञात आरोपियों ने उस पर राड और अन्य धारदार हतियारो से हमला कर दिया और मौके पर उसकी मौत हो गई !
  बदहवास है नौकर ...
दलित वर्ध की हत्या की इस वारदात में आरोपियों नेके सुरेन्द्र नामक एक युवक   को भी गंभीर घायल  कर दिया !15 वर्षीय घायल  युबक सुरेन्द्र  का इलाज जिला चिकिस्तालय में चल रहा है ,लेकिन घटना में घायल  युबक सुरेन्द्र घटना के बारे में  ज्यादा जानकारी देने की हालत में भी नहीं है !
 सबको किया पहले घर में बंद ...
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दलित वर्ध की लड़की से बलात्कार की मंशा से म्र्तक रामगोपाल के साथ सो रहे उसके नौकर सुरेन्द्र और उसकी सास धापूबाई को पहेले कमरे में बंद किया और उसके बाद रामगोपाल की 25 वर्षीय लड़की ललिता के साथ बलात्कार करने की कोशिस की हलाकि घटना के दौरान जब ललिता के पिता रामगोपाल और सुरेन्द्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया जिसमे 55 वर्षीय रामगोपाल की मौत हो गई और सुरेन्द्र नमक युवक गंभीर घयल हुआ है !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें