| |
|
गुरुवार, 30 जून 2011
व्यापारी से 5 लाख लूटे! एसपी मौके पर पहुंचे...
डॉक्टर नहीं मरीज भी गायब हो जाते है सहाब....
खरी -खरी --अमित कुईया
सीहोर-बिना हंगामे और शोर शराबे के नवागत कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने सोमवार को जिला चिक्स्तालय का हाल जाना ..यह सही मायने में अव्यवस्था देखने का ठीक तरीका था ..उनके इस निरिक्षण में यह साफ हो गया की जिला अस्पताल में डॉक्टर उपस्तिथि पंजीयन में तो मौजूद रहते है लेकिन वास्तविक तौर पर ड्यूटी के समय इनकी कुर्सिया खाली रहती है!निरिक्षण के दौरान साहब ने बच्चा वार्ड और अन्य वार्डो का भी निरिक्षण किया ,यहाँ भी मनो जैसे अव्यवस्था उनका इंतजार कर रही थी ...हलाकि डाक्टारो के नदारद रहने का कारन जानने के लिए सिविल सर्जन को स्पस्तीकरण देने को कहा है ...लेकिन इन सब कारणों के पीछे का सच जानने के लिए अभी और ऐसे निरिक्षण करना होंगे..तब कही जाकर सही मायने में बीमार अस्पताल का मर्ज आप पकड पाएंगे ...इस बीमार अस्पताल में कलेक्टर साहब ने गायब डाक्टर तो देख लिए ..लेकिन शयद साहब हैरान हो जाते जब वेह अस्पताल में भर्ती मरीजो की भी जानकारी ले लेते ..क्योकि इस अस्पताल में सुबह भर्ती मरीज रात को पलंग पर नहीं वल्कि घर पर मिलता है ..जिसकी जानकारी स्वयं जिमेदारो को भी नहीं रहती ...
नवागत कलेक्टर डॉ .संजय गोयल ने अपने निरिक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की केवल बानगी देखि है ..अस्पताल जो अक्सर कुछ एक डाक्टर की आपसी मनमुटावके कारन राजनीती का अखाडा बना रहता है ..यह हालत ही अस्पताल की बड़ी अव्यवस्था की वजह है ..जिसे समय रहते यदि सुधर दिया जाय तो अस्पताल की दुर्दशा वैसे ही सुधर जाये ..कलेक्टर कब निरिक्षण पर आ रहे है ..इसकी सुचना इन राजनेतिक डाक्टारो को पहले ही लग जाती है ..सोमवार को हुए निरिक्षण को भले ही आकस्मिक बतया गया हो ..लेकिन कलेक्ट्रेट के अन्दर्खानो की खबर रखने वाले उन डाक्टारो को इस निरिक्षण की जानकारी पहले ही लग गयी थी और अस्पताल की राजनीती में खिलाडी समझे जाने वाले एक डाक्टर के गुट विशेस से जुड़े सभी डाक्टर यहाँ कुछ देर पहले ही आये थे ...और गुट से अलग इन डाक्टारो को इसकी सुचना से दूर ही रखा गया ..वजह साफ थी की राजनीती के एक खिलाडी डाक्टर पुराने कलक्टरो की तरह नवागत कलेक्टर डॉ.गोयल को भी गुमराह करना चहते है..लेकिन सही मायने में अस्पताल के इस दुर्दशा की बड़ी वजह यहाँ उपस्थित इनमे से ही कुछ एक डाक्टर थे ..
अस्पताल में राजनेतिक संरक्षण की बात कही जाये या कुछ और लेकिन अस्पताल में पदस्थ कुछ एक डाक्टर के शहर में स्वयं के पैथोलोजी लैब संचालित है यहाँ यह कथित डाक्टर मरीजो की जाँच करने में ज्यादा रूचि
दिखाते है ..जबकि अस्पताल में पदस्थ यह कथित डाक्टर लैब में ही पदस्थ है ..लेकिन इन्होने कितने मरीजो की जाँच यहाँ की है ..इसका पता कागजो को देखने के बाद खुद सामने आ जायेगा ...!
खैर अस्पताल में व्यापत भर्राशाई को लेकर जितना लिखा जाये कम है..लेकिन यहाँ कहना ठीक होगा की कलेक्टर साहब आपके एक निरिक्षण से अस्पताल की अव्यवस्था कम नहीं होने वाली ..यदि वाकई आप अस्पताल की व्यवस्था सुधारना चाहते है तो बेवस पलंगो पर पड़े उन मरीजो से मिलना होगा जो आये दिन अस्पताल की अव्यवस्था का शिकार हो रहे है ..लेकिन इस दिशा में प्रशासनिक ठोस पहेल न होने के कारन अपनी पीड़ा को नहीं बता पा रहे .. तब कही जाकर डायलिसिस पर पड़े इस बीमार अस्पताल का लाइलाज बन चूका मर्ज़ ठीक हो पायेगा ... नहीं तो जो पहले के निरिक्षनो के बाद चलता आ रहा है ..अभी भी वैसा ही चलेगा ...नमस्ते ...
नवागत कलेक्टर डॉ .संजय गोयल ने अपने निरिक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था की केवल बानगी देखि है ..अस्पताल जो अक्सर कुछ एक डाक्टर की आपसी मनमुटावके कारन राजनीती का अखाडा बना रहता है ..यह हालत ही अस्पताल की बड़ी अव्यवस्था की वजह है ..जिसे समय रहते यदि सुधर दिया जाय तो अस्पताल की दुर्दशा वैसे ही सुधर जाये ..कलेक्टर कब निरिक्षण पर आ रहे है ..इसकी सुचना इन राजनेतिक डाक्टारो को पहले ही लग जाती है ..सोमवार को हुए निरिक्षण को भले ही आकस्मिक बतया गया हो ..लेकिन कलेक्ट्रेट के अन्दर्खानो की खबर रखने वाले उन डाक्टारो को इस निरिक्षण की जानकारी पहले ही लग गयी थी और अस्पताल की राजनीती में खिलाडी समझे जाने वाले एक डाक्टर के गुट विशेस से जुड़े सभी डाक्टर यहाँ कुछ देर पहले ही आये थे ...और गुट से अलग इन डाक्टारो को इसकी सुचना से दूर ही रखा गया ..वजह साफ थी की राजनीती के एक खिलाडी डाक्टर पुराने कलक्टरो की तरह नवागत कलेक्टर डॉ.गोयल को भी गुमराह करना चहते है..लेकिन सही मायने में अस्पताल के इस दुर्दशा की बड़ी वजह यहाँ उपस्थित इनमे से ही कुछ एक डाक्टर थे ..
अस्पताल में राजनेतिक संरक्षण की बात कही जाये या कुछ और लेकिन अस्पताल में पदस्थ कुछ एक डाक्टर के शहर में स्वयं के पैथोलोजी लैब संचालित है यहाँ यह कथित डाक्टर मरीजो की जाँच करने में ज्यादा रूचि
दिखाते है ..जबकि अस्पताल में पदस्थ यह कथित डाक्टर लैब में ही पदस्थ है ..लेकिन इन्होने कितने मरीजो की जाँच यहाँ की है ..इसका पता कागजो को देखने के बाद खुद सामने आ जायेगा ...!
खैर अस्पताल में व्यापत भर्राशाई को लेकर जितना लिखा जाये कम है..लेकिन यहाँ कहना ठीक होगा की कलेक्टर साहब आपके एक निरिक्षण से अस्पताल की अव्यवस्था कम नहीं होने वाली ..यदि वाकई आप अस्पताल की व्यवस्था सुधारना चाहते है तो बेवस पलंगो पर पड़े उन मरीजो से मिलना होगा जो आये दिन अस्पताल की अव्यवस्था का शिकार हो रहे है ..लेकिन इस दिशा में प्रशासनिक ठोस पहेल न होने के कारन अपनी पीड़ा को नहीं बता पा रहे .. तब कही जाकर डायलिसिस पर पड़े इस बीमार अस्पताल का लाइलाज बन चूका मर्ज़ ठीक हो पायेगा ... नहीं तो जो पहले के निरिक्षनो के बाद चलता आ रहा है ..अभी भी वैसा ही चलेगा ...नमस्ते ...
बुधवार, 29 जून 2011
दलित वर्ध की हत्या .......
| घटना में गंभीर घायल युवक सुरेन्द्र -छाया-सीहोरअबतक |
जानकारी के अनुसार इछावर के ग्राम गुराडी में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात दो अज्ञात लोगो ने ५५ वर्षीय दलित वर्धे रामगोपाल की उस समय हत्या कर दी जब वहा खेत पर बनी अपनी टपरिया में अपनी सास और पुत्री के साथ सो रहा था !वही इस घटना में अज्ञात आरोपियों ने म्र्तक रामगोपाल के नौकर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है !
हुआ बलात्कार ,पुलिस ने कहा कारन आज्ञात ....
हलाकि इस मामले में इछावर थाना पुलिस को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी आज सुबह दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मामले में छानबिन शुरू कर दी है !लेकिन पुलिस खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पा रही है ,इधर सूत्रों ने इस मामले में हत्या की वजह म्र्तक रामगोपाल की लड़की ललिता के साथ आरोपियों द्वारा बलात्कार करने का प्रयास बतायाहै !सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है की कल देर रात दो ट्रक ड्राईवर ने म्र्तक रामगोपाल की लड़की ललिता से बलात्कार करने का प्रयास किया था और घटना के दौरान दलित रामगोपाल ने जब विरोध किया तो इन अज्ञात आरोपियों ने उस पर राड और अन्य धारदार हतियारो से हमला कर दिया और मौके पर उसकी मौत हो गई !
बदहवास है नौकर ...
दलित वर्ध की हत्या की इस वारदात में आरोपियों नेके सुरेन्द्र नामक एक युवक को भी गंभीर घायल कर दिया !15 वर्षीय घायल युबक सुरेन्द्र का इलाज जिला चिकिस्तालय में चल रहा है ,लेकिन घटना में घायल युबक सुरेन्द्र घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देने की हालत में भी नहीं है !
सबको किया पहले घर में बंद ...
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दलित वर्ध की लड़की से बलात्कार की मंशा से म्र्तक रामगोपाल के साथ सो रहे उसके नौकर सुरेन्द्र और उसकी सास धापूबाई को पहेले कमरे में बंद किया और उसके बाद रामगोपाल की 25 वर्षीय लड़की ललिता के साथ बलात्कार करने की कोशिस की हलाकि घटना के दौरान जब ललिता के पिता रामगोपाल और सुरेन्द्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया जिसमे 55 वर्षीय रामगोपाल की मौत हो गई और सुरेन्द्र नमक युवक गंभीर घयल हुआ है !
कलेक्टर ने गाँव में गुजारी रात,सुनी ग्रामीणों की समस्या ...
| ग्राम अकोला में रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनते कलेक्टर |
प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा ""आपकी सरकार - आपके द्वार"" के अनुरूप जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जिले की बुधनी तहसील के ग्राम पंचायत मुख्यालय अकोला में पहुंच कर ग्रामवासियों की समस्याओं का निराकरण किया।
कलेक्टर डॉ. गोयल 28 जून को शाम 7 बजे ग्राम पंचायत भवन अकोला पहुंचे वहां क्षेत्र में निवासरत स्थानीय ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया कि वे गर्भवती महिला के टीकाकरण कार्ड पर ही जननी एक्सप्रेस योजना का फोन नम्बर अंकित करें। उन्होंने ग्राम की पेयजल योजना की जानकारी प्राप्त की एवं फूटी पाइप लाइन दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों को मच्छरों से निजात दिलाने हेतु मत्स्य विभाग के अधिकारियों को गम्बूसिया मछली तालाबों में छोडने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब भी बुखार हो मलेरिया की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता की तरह ही आंगनवाडी कार्यकर्ता के पास भी छोटे बच्चों एवं धात्री एवं गर्भवती महिलाओं से संबंधित दवाईयां रखी जाए।
डॉ. गोयल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से नामांतरण, बंटवारा,लंबित सीमांकन तथा अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर उनके शीध्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम पशु गर्भाधान की जानकारी प्राप्त की तथा ग्राम में ही गौसेवक की नियुक्ति हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी के साथ ही मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, निर्माण श्रमिक योजना आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से खाद-बीज की उपलब्धता, बोहनी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके साथ ही राशन की समय पर पात्रतानुसार उपलब्धता की जानकारी भी प्राप्त की। प्राथमिक शाला के जर्जर भवन को दुरूस्त कराने हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। अनुसूचित जाति मोहल्ले में कीचड़ की समस्या, बस्ती में विद्युत व्यवस्था तथा तीन वर्ष पूर्व निर्मित अकोला - शाहगंज मार्ग की मरम्मत कराने की कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गोयल ने श्रीमती कृष्णाबाई का राष्ट्रीय परिवार सहायता का प्रकरण, संतोष वंशकार की पुत्री को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ देने तथा राम भरोसे तिवारी को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने संबंधी आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर डॉ. गोयल ने ग्राम अकोला में ग्रामपंचायत कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस.जामोद, पुलिस अधीक्षक के.डी. पाराशर, बुधनी एसडीएम सी.एम.मिश्रा, एसडीओपी प्रशांत चौबे सहित अन्य जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी तथा अकोला ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुष्पा गौर एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
डॉ. गोयल ने रात्रि विश्राम शाहगंज में किया और अगले दिन 29 जून को प्रात: ग्राम डोबी पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण किया। ग्राम हथनोरा में उन्होंने घाट निर्माण का अवलोकन किया। ग्राम खटपुरा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन खटपुरा - शहीदगंज मार्ग का निरीक्षण किया और खटपुरा में ही खरंजा निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार, 28 जून 2011
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, नहीं मिले दस डॉक्टर
-10 डॉक्टर मिले नदारद .कलेक्टर के सामने आया अस्पताल का बिगड़ा रवैया
-सिविल सर्जन से मांगा स्पष्टीकरण
सीहोर : 28 जून, 2011
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार 27 जून को शाम साढ़े पांच बजे जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार विशेषज्ञ और छ: सहायक चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा छ: चिकित्सकों के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गोयल ने सिविल सर्जन डॉ.टी.एन.चतुर्वेदी से सात दिवस में स्पष्टीकरण देने का कहा है।
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार को अचानक जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया जिसके अनुसार विशेषज्ञ डॉ. पी.एस.आर्मो, डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ. एस.के.जैन, डॉ. प्रशांत जैन, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती एम.सक्सेना, डॉ. श्रीमती मालती आर्य, डॉ. अशोक मांझी, डॉ. श्रीमती मनुहार सक्सेना, डॉ. गरिमा नामदेव और डॉ. सुजाता परमार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा 6 चिकित्सकों के उपस्थिति पंजी में विभिन्न दिनांकों में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इनमें डॉ. ए.ए.कुरैशी (20 से 25 जून,11), डॉ. मंजू सक्सेना (23 से 25 जून,11), डॉ. यू.के.श्रीवास्तव (16 से 25 जून,11), डॉ. जयप्रकाश परमार (25 से 27 जून,11), डॉ. प्रफुल्ल हेडाव (1जून से 27 जून,11) और डॉ. शैलजा तिवारी (24 से 27 जून,11) शामिल हैं।
यह कमियां पाई गई
कलेक्टर डॉ.संजय गोयल द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय में डॉ. अर्गल उपस्थित तो मिले किन्तु अपने ओपीडी कक्ष में नहीं थे। उनके कक्ष में लाईट,पंखे बंद थे तथा वहां कोई मरीज भी नहीं था। ओपीडी के बाहर ड्यूटी पर नियुक्त वार्ड ब्याय श्री आशीष ड्रेस में नहीं था। एसएनसी यूनिट में अंदर 5-7 व्यक्ति अनावश्यक रूप से खडे पाए गए। एसएनसी यूनिट में डाक्टर्स का ड्यूटी रोस्टर मनमाने तरीके से एवं डाक्टर्स को लाभ पहुंचाने के हिसाब से बनाना पाया गया। एसएनसी यूनिट में कार्यरत कर्मचारियों ने मास्क व हेड नहीं पहने थे। एसएनसी यूनिट में कुल कितने बच्चे भर्ती हैं यह ड्यूटी डाक्टर नहीं बता सके और न ही भर्ती बच्चों की फाईल व्यवस्थित मिली। बच्चों की गिनती कर बताया गया कि कुल 31 बच्चे हैं। जिला चिकित्सालय में कोई भी डाक्टर एवं अन्य स्टाफ ड्रेस में नही पाया गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गोयल ने सिविल सर्जन से सात दिवस में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। -सिविल सर्जन से मांगा स्पष्टीकरण
सीहोर : 28 जून, 2011
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार 27 जून को शाम साढ़े पांच बजे जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार विशेषज्ञ और छ: सहायक चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा छ: चिकित्सकों के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ. गोयल ने सिविल सर्जन डॉ.टी.एन.चतुर्वेदी से सात दिवस में स्पष्टीकरण देने का कहा है।
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सोमवार को अचानक जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया और चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया जिसके अनुसार विशेषज्ञ डॉ. पी.एस.आर्मो, डॉ. आर.के.गुप्ता, डॉ. एस.के.जैन, डॉ. प्रशांत जैन, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमती एम.सक्सेना, डॉ. श्रीमती मालती आर्य, डॉ. अशोक मांझी, डॉ. श्रीमती मनुहार सक्सेना, डॉ. गरिमा नामदेव और डॉ. सुजाता परमार अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा 6 चिकित्सकों के उपस्थिति पंजी में विभिन्न दिनांकों में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इनमें डॉ. ए.ए.कुरैशी (20 से 25 जून,11), डॉ. मंजू सक्सेना (23 से 25 जून,11), डॉ. यू.के.श्रीवास्तव (16 से 25 जून,11), डॉ. जयप्रकाश परमार (25 से 27 जून,11), डॉ. प्रफुल्ल हेडाव (1जून से 27 जून,11) और डॉ. शैलजा तिवारी (24 से 27 जून,11) शामिल हैं।
यह कमियां पाई गई
कलेक्टर ने की जन सुनवाई.....
| कलेक्टर डॉ. संजय गोयल जनसुनवाई करते हुए ! |
सीहोर : 28 जून, 2011
राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे अभिनव कार्यक्रम ""जन सुनवाई"" के प्रति आमजन के विश्वास में बढ़ोतरी परिलक्षित हो रही है। अपनी छोटी मोटी समस्याओं को लेकर लोग जन सुनवाई में पहुंच रहे हैं जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में आज 98 नागरिकों ने अपनी समस्या / शिकायत से संबंधित आवेदन जन सुनवाई में प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जन सुनवाई कर आवेदनों का निराकरण किया।
ऐसे की जन सुनवाई
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जन सुनवाई में पहुंचे आवेदकों को अपने कक्ष की कुर्सियों पर बैठाकर बारी बारी से प्रत्येक आवेदक से रूबरू चर्चा की। उन्होंने धैर्यपूर्वक आवेदकों की समस्याएं / शिकायतें सुनी और आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया।
अधिकारियों को निर्देश
जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. गोयल ने जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जहां अधिकारियों को दूरभाष पर जरूरी निर्देश दिए वहीं आवेदनों पर टीप लिखकर इनका समय सीमा में समाधान करने की ताकीद की। उन्होंने आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर भरोसा दिलाया कि जन सुनवाई में दिए गए आवेदनों पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाएगी। जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों को बाकायदा निर्धारित रजिस्टर में दर्ज किया गया।
पुलिस जन सुनवाई.... पुलिस जन सुनवाई के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के.डी.पाराशर ने जन सुनवाई कर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया। यहां आज 21 आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए जिनमें से एक आवेदन का तत्काल निदान कर दिया गया। शेष 20 आवेदनों को निराकरण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक के.डी.पाराशर ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता मौजूद थे।
मूल्यवर्धि को लेकर भा .ज.यु .मो .ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
सीहोर-रसोई गैस और डीजल में मूल्यवर्धी को लेकर भारतीय जनता युबा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने आज कोतवाली चोराहा पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका !आयोजन में भाजपा के नेता और युबा मोर्चा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे !
![]() |
केंद्र सर्कार द्वारा पिछले दिनों रसोई गैस और डीजल में मूल्यवर्धि के बाद जिले में भाजपा ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है !आज जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मूल्य वर्धी के चलते सडको पर उतर कर विरोध दर्ज करवाया !रैली के शक्ल में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने शहर के कोतवाली चोरहा से जुलुस शुरू किया और तहसील चोराहा पर युबा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने केंद्र सर्कार मुर्दाबाद के नारों के बीच पुतला दहन किया! आयोजन में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अधक्ष रघुनाथ भाटी,जिला महामंत्री रमाकांत समाधिया ,जिला उपाध्यक्ष गिरधर कुइया ,नगर अध्ध्यक्ष सुनील लोवानिया ,युवा मोर्चा अध्ध्यक्ष प्रिन्स राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे !
सोमवार, 27 जून 2011
मुस्तैदी से कार्यों को अंजाम दिया जाए - कलेक्टर
सीहोर : 27 जून,11
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने आज टी.एल. (टाइम लिमिट) की बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें और विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा करें। उन्होंने साफतौर पर कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यही है कि कार्य सफर न हो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टी.एल. की बैठक में आज कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी हासिल कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी दी जाए.... जिले के सभी चिकित्सालयों में ओ.पी.डी. में कौन कौन चिकित्सक अनुपस्थित हैं इसकी प्रतिदिन जानकारी कलेक्टर को दी जाए। इसके लिए बाकायदा प्रोफार्मा तैयार कर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सक का अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट किया जाए। बैठक में यह निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.सी.गुप्ता को दिए गए। डॉ. गोयल ने कहा कि ओ.पी.डी. में ड्यूटी करने वाले चिकित्सक के अवकाश पर होने की स्थिति में की गई वैकल्पिक व्यवस्था से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चिकित्सालय में ड्यूटीरत और अनुपस्थित चिकित्सकों की जानकारी जिले की बेबसाइड पर उपलब्ध होगी।
स्कूली वाहनों पर हो नियंत्रण... बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी श्री राजनारायण को निर्देश दिए कि वे सभी स्कूली वाहनों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए।
किसानों को मिले सही जानकारी....
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि वे किसानों को कृषि संबंधी सामयिक जानकारी निरंतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिले में खाद - बीज की स्थिति हासिल कर निर्देश दिए कि खाद-बीज की गुणवत्ता बनी रहे यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि श्री आर.एस.वर्मा से कहा कि वे जिले के एसडीएम से समन्वय बनाकर नकली खाद - बीज का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
खाद्यान्न एवं केरोसीन की जानकारी.... जिले की उचित मूल्य दूकानों को प्रदाय किए जाने वाले खाद्यान्न और केरोसीन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन 10.30 बजे एक दिन पूर्व लीड सोसायटियों को जारी खाद्यान्न एवं केरोसिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री एस.एस. बघेल से कहा कि वे खाद्यान्न एवं केरोसीन प्रदाय की जानकारी से सरपंच और सचिवों को अवगत कराएं।
स्टाम्प पेपर रहें उपलब्ध.....
कलेक्टर डॉ. गोयल ने जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले में सभी प्रकार के स्टाम्प पेपर की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिले के सभी कोषालयों में पर्याप्त स्टाम्प पेपर उपलब्ध रहें यह सुनिश्चित किया जाए।
रविवार, 26 जून 2011
महेंगाई को लेकर पुतला फूंका .......
![]() |
| (चित्र उसी अवसर का, छाया- सुशील संचेती) |
जिले में अबतक 163 .1 मिली .मीटर बर्षा दर्ज
सीहोर जिले में विगत 01 जून से आज 25 जून,11 की प्रात: 8 बजे तक 163.1 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत् वर्ष इसी अवधि में 27.6 मिली मीटर औसत वर्षा आंकी गई थी।
अधीक्षक, भू-अभिलेख से प्राप्त वर्षा की जानकारी के अनुसार वर्षा की स्थिति इस प्रकार है :-
वर्षा मिली मीटर में
क्र वर्षामापी केन्द्र का नाम केन्द्र की सामान्य वर्षा 25.6.2011
को समाप्त
पिछले चौबीस घंटों की वर्षा 1 जून से 25 जून
2011 तक की कुल वर्षा गत वर्ष 25 जून 2010
की वर्षा गत वर्ष
1 जून 2010
से 25 जून 10
तक की कुल वर्षा
1 सीहोर - 29.0 186.8 7.0 16.0
2 आष्टा - 16.0 167.0 4.2 40.4
3 इछावर - 25.0 141.0 12.0 20.5
4 नसरूल्लांगज - 18.0 177.0 -- 38.0
5 बुधनी - 7.0 144.0 -- 24.0
योग - 95.0 815.8 23.2 138.9
जिले का औसत 1261. 2 19.0 163.1 4.6 27.6
गैस, डीजल, घासलेट के भावों में वृद्धि जनता के साथ अन्याय है-. श्री भाटी
सीहोर। मंत्री समूह की बैठक में केन्द्र की यू.पी.ए सरकार के पेट्रोलियम मंत्री श्री जयपाल रेडडी द्वारा घरेलु गैस सिलेंडर के मूल्य में 50 रू. प्रति सिलेंडर, डीजल पर 3 रू. एवं घासलेट के मूल्य मं 2 रू. प्रति लीटर की भारी वृद्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि केन्द्र सरकार महंगाई को कम करने के बदले ऐसे निर्णय ले रही है जिससे महगांई और बडे, हाल ही में की गई गैस, डीजल एवं घासलेट के मूल्यों में वृद्धि महगंाई को बढाने में और सहायक सिद्ध होगी। भाजपा सीहोर जिला अध्यक्ष रघुनाथसिंह भाटी ने उक्त मूल्य वृद्धि की कटु निदां करते हुए देष की आम जनता के साथ अन्याय बताया है। श्री भाटी ने कहा कि गैस के भाव में वृद्धि जहां गृहणीयों के रसोई का बजट बिगाडेगा वहीं डीजल के भाव में वृद्धि से देष का अन्नदाता कहे जाने वाला किसान भाई प्रभावीत होगा। क्योंकि अब उसके द्वारा पैदा की गई कृशि उपज का लागत मूल्य डीजल के भाव में की गई वृद्धि के कारण बड जायेंगा। घासलेट के भाव में वृद्वि से वो गरीब वर्ग चिंतित है जिसको भोजन बनाने से लेकर अपनी झोपडी में प्रकाष तक की व्यवस्था घासलेट से ही करनी पडती है। श्री भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत नितियों के कारण देष मे महंगाई पहले ही आसमान को छु रही है ऐसे में गैस, घासलेट, डीजल के भाव में भारी वृद्धि महंगाई को और बढाने में सहायक सिद्ध होगी। महगांई के कारण महिलाएं, गरीब किसान परेषान है, भाजपा इनकी आवाज बनकर पूरे देष में की गई मूल्य वृद्धि के खिलाफ संघर्श करेगी और सडको पर उतरेगी।
शनिवार, 25 जून 2011
खेल महोत्सव में छाया सीहोर जिला
सीहोर। लोक शिक्षण संचालनायल द्वारा खेल महोत्सव के लिए भोपाल
संभाग के दल का चयन किया गया। इस दल में जिले के कर्मचारी खिलाडियों ने उत्कृष्ट
खेल का परिचय देते हुए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
संभाग स्तर पर आयोजित कबड्डी, वॉलीबाल, टेबिल-टेनिस, एथलेक्टिस की प्रतियोगिताओं में संभाग के व्यायाम शिक्षक, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक व कर्मचारी गणों ने हिस्सा लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कबaी में चंद्रशेखर शर्मा, नीलमणि सेंगर, सचिन त्रिवेदी, जेसी सिंहा, विजय कौशल का चयन किया गया है।
टेबिल टेनिस के लिए रवेन्द्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह चंदेल व विक्रांत सिसोदिया। वॉलीबाल में अताउल्ला खान, राजेश मालवीय, शैलेन्द्र चौहान, एथलेटिक्स में राजेश मालवीय, लंबी कूद में अताउल्ला खान, गोला फेंक में शैलेन्द्र चौहान, महिला वर्ग में अरूणा पारे ने कबaी, वॉालीबाल, गोला फेंक स्पर्घाओं में स्थान पक्का किया। चयनित सभी खिलाड़ी देवास जिले के पुष्पगिरी में 25 जून से 29 जून तक आयोजित हो रहे खेल महोत्सव में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। भोपाल संभाग के दल का मैनेजर शैलेन्द्र सिंह भदौरिया को बनाया गया है।
संभाग स्तर पर आयोजित कबड्डी, वॉलीबाल, टेबिल-टेनिस, एथलेक्टिस की प्रतियोगिताओं में संभाग के व्यायाम शिक्षक, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक व कर्मचारी गणों ने हिस्सा लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कबaी में चंद्रशेखर शर्मा, नीलमणि सेंगर, सचिन त्रिवेदी, जेसी सिंहा, विजय कौशल का चयन किया गया है।
टेबिल टेनिस के लिए रवेन्द्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह चंदेल व विक्रांत सिसोदिया। वॉलीबाल में अताउल्ला खान, राजेश मालवीय, शैलेन्द्र चौहान, एथलेटिक्स में राजेश मालवीय, लंबी कूद में अताउल्ला खान, गोला फेंक में शैलेन्द्र चौहान, महिला वर्ग में अरूणा पारे ने कबaी, वॉालीबाल, गोला फेंक स्पर्घाओं में स्थान पक्का किया। चयनित सभी खिलाड़ी देवास जिले के पुष्पगिरी में 25 जून से 29 जून तक आयोजित हो रहे खेल महोत्सव में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। भोपाल संभाग के दल का मैनेजर शैलेन्द्र सिंह भदौरिया को बनाया गया है।
शुक्रवार, 24 जून 2011
सीहोर में 720 मिलीमीटर बारिस दर्ज ,कई सालो का रिकॉर्ड टुटा
-लगातार जरी है बारिस का दौर ,खेतो में भराया पानी
सीहोर(अबतक)जिले भर में पिछले चौबीस घंटे से बारिस का दौर जारी है लगातार हो रही बारिस के चलते पुरे जिले में अबतक 720 मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है ! जबकि पिछले सालो में आज तक जिले भर में औसत बारिस 105 मिलीमीटर के आसपास दर्ज हुई थी !
भू -अभिलेख शखा से मिले आकड़ो के मुताविक सीहोर जिले में आज सुबह 8 बजे तक दर्ज बारिस 720 मिलीमीटर हो चुकी है जबकि पिछले साल में आज तक हुई बारिस 105 मिलीमीटर के करीब दर्ज हुई थी !इन आकड़ो पर यदि गौर किया जाये तो पिछले साल की तुलना में आज तक हुई बारिस पिछले साल की तुलना में सात गुना ज्यादा हो चुकी है !
सीहोर में सर्वधिक ....
भू -अभिलेख शाखा से मिले आकड़ो के मुताविक सीहोर तहसील में आज सुबह तक 157 .8 मिलीमीटर बारिस दर्ज की जा चुकी है जो की गत वर्ष की तुलना में पंद्रह गुना ज्यादा है !सीहोर तहेसिल में आज दिन तक पिछले साल मात्र 9 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई थी !
आष्टा में १५१ मिलीमीटर ...
जिले की आष्टा तहसील में पिछले साल आज दिन तक ३६.२ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी वही इस साल आज साल बारिस १५१ मिलीमीटर के आसपास दर्ज हुई है !
इछावर में ११६ मिलीमीटर ....
भू -अभिलेख शाखा से मिले आकड़ो के मुताविक जिले की इछावर तहसील में आज सुबह तक ११६ मिलीमीटर बारिस दर्ज की जा चुकी थी !पिछले साल तहसील में अबतक सबसे कम ८.५ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी !
नसरुल्लागंज में १५९ मिलीमीटर ...
नसरुल्लागंज में आज सुबह तक १५९ मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है जबकि पिछले साल आज तक ३८ मिलीमीटर बरसात हुई थी !वही आज सुबह तक दर्ज आकड़ो के मुताविक सीहोर के बाद नसरुल्लागंज में सर्वधिक बारिस हुई है !
बुधनी में १३७ मिलीमीटर ...
जानकारी के मुताविक जिले की बुधनी तहसील में आज सुबह तक १३७ मिलीमीटर बारिस दर्ज की चुकी है जबकि पिछले साल यहाँ केवल २४ मिलीमीटर बारिस दर्ज हुई थी !
बीते चोबीस घंटो में बारिस ...
सीहोर जिले में बीते चौविस घंटो में ४९ मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई है जिसमे सीहोर में (१७),आष्टा (९),इछावर में (१३) ,नस.गंज.में (६)और बुधनी में (४)मिलीमीटर बरसात हुई है !
जनजीवन अस्त व्यस्त ....
पिछले चौबीस घंटो के दौरान कभी तेज तो कभी हलकी बारिस के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है !सीहोर में सिवान नदी जो पिछले कई महीनो से सुखी पड़ीं थी उसमे आज हुई बारिस के बाद जमकर वहाव देखा जा रहा है साथ ही नालो में भी पानी भर आया है !
गुरुवार, 23 जून 2011
तीन न्यायिक हिरासत में ,एक आरोपी पुलिस रिमांड पर
-रूद्र राय हत्या कांड
सीहोर-बुधवार को वाडियाखेडी क्षेत्र में तीस वर्षीय युबक रूद्र प्रताप राय की हत्या के मामले में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया था !इस मामले में इन सभी से पूछताछ के बाद आज शुक्रवार को तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है वही घटना में शामिल एक आरोपी पंकज से पुलिस की पूछताछ जारी है!
कोतवाली टी .आई .सतीश महेलवाला ने बतया की रूद्र राय की हत्या के मामले में आरोपी बनाये गए सुनील ,राजकुमार और रोहित को पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा साथ ही वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी पंकज को पुलिस रिमांड पर रखा गया है और इससे पूछताछ की जा रही है !टी.आई. श्री महलवाला ने बताया की आरोपी ने हत्या की इस वारदात में गुप्ती और तलवार का उपयोग किया था इन हथियारों की जप्ती के प्रयास भी किये जा रहे है !
रूद्रप्रताप हत्याकांड में पुलिस ने तीन युबको को हिरासत में लिया
-कल रात हुई थी हत्या की वारदात
सीहोर(निज.संवाददाता)बुधवार की रात आठ बजे शहर के बढ़िया खेडी क्षेत्र में तीस वर्षीय युबक रुद्रप्रताप राय को गुप्ती से वर करकर मौत के घाट उतर दिया गया था !हत्याकांड के इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन युबको को हिरासत में लिया है और इनसे कड़ी पुछताछा की जा रही है !
जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सतीश मेहलवाला ने बताया की कल रात वाडियाखेडी क्षेत्र में तीस वर्षीय युबक रुद्रप्रताप रॉय को गुप्ती मरकर हत्या कर द्दी गई थी !इस मामले में आरोपियों की पहचान की गई है और तीन युबको को हिरासत में लिया गया है !उन्होंने बताया की घटना को अंजाम देने वाले यह सभी निकट के ग्राम सारंगाखेडी के है !
पहले भी हुई थी कहासुनी ....
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की घटना के कुछ घंटे पहले मृतक रूद्र राय के भाई और एक रोहित नाम के युबक के बीच किसी एक्सिडेंट के दौरान कहासुनी हुई थी !जिसके बाद ग्राम सारंगाखेडी में रहने वाले युबक रोहोत ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और रोहित के साथ सुनील और राजकुमार नमक युबक आये और उन्होंने वदले की भावना से रूद्रराय को गुप्ती मारी!
पुछताछ जारी......
हत्या की इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने ग्राम सारंगा खेडी में रहने वाले तीन युवको को हिरासत में लिया है !पुलिस ने बताया की यह तीनो आरोपी सुनील कुशवाह ,राजकुमार कुशवाहा और रोहित को हिरासत में लिया गया है साथ ही इस मामले में अभी पंकज नमक युबक की तलाश की जा रही है !
बुधवार, 22 जून 2011
हत्या की वारदात के बाद आरोपियों की तलाश तेज
-नदी चौरहा पर युबक की गुपती मरकर हत्या का मामला
-टी .आई .ने कहा आरोपी पुलिस की जद में
सीहोर-बुधवार रात आठ बजे नदी चौरहा पर आटा चाक्की की दुकान संचालित करने वाले तीस वर्षीय युबक को गुप्ती मारकर उस समय कुछ अज्ञात आरोपियों ने मौत के घाट उतर दिया जब वेह अपनी दुकान पर बेठे थे !फ़िल्मी स्टाइल में की गई इस हत्या के बाद आरोपी भाग गए और आक्रोशित लोगो ने घटना के बाद करीब एक घंटा चक्काजाम किया !हलाकि सुबह तक इस हत्या के कारणों का पता नहीं चला है !
जानकारी के अनुसार शहर के बदीयाखेदी जोड़ पर आटाचक्की की दुकान संचालित करने वाले तीस वर्षीय युबक रूद्र प्रकाश राय रात आठ बजे अपनी दुकान पर बेठे हुए थे तभी एक कार में सवार कुछ लोग फ़िल्मी अंदाज में उतरे और रूद्र राय पर गुप्ती से हमला कर दिया घटना में गंभीर घायल युबक को उपचार हेतु जिला असपताल लाया गया जहा डाक्टारो ने उसे मरत घोषित कर दिया !
आरोपियों पुलिस जद में ..
हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुच गए थे और म्र्तक के परिवार और अन्य लोगो से घटना के बाद बातचीत की है !कोतवाली थाना प्रभारी सतीश म्हेल्वाला ने बतया है की अआरोपियो की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस जद में होंगे !
कुए में डूबने से वर्ध की मौत
सीहोर-शहर के सराए क्षेत्र में कुँए में डूबने से एक साठ वर्षीय वर्ध की मौत हो गई !पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है !
जानकारी के अनुसार शहर के सराय क्षेत्र में बने एक छोटे से कुँए में चंदू मिया नमक साठ वर्षीय वर्ध की डूबने से मौत हो गई !लोगो को जब यह जानकारी लगी की कोई व्येक्ती कुँए में पड़ा हुआ है तो उन्होंने उसे बहार निकलकर उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए जहा डाक्टारो ने उन्हें मर्त घोषित कर दिया !मौके पर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी !
प्राणघातक हमले में एक की मौत ,परिजनों ने किया नदी चौराहा पर जाम
-आरोपियों की तलाश तेज ,
सीहोर-सीहोर के बढ़िया खेडी क्षत्रे में विवाद के चलते एक व्यक्ति की धारधार हत्यार से वार करके मौत के घाट उतर दिया है !घटना के बाद पुरे क्षेत्र में तनाव का माहोल बन गया और मृतक के परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर नदी चौराहा क्षत्र में चक्काजाम कर दिया !
जानकारी के अनुसार बदियाखेदी क्षेत्र में आटा चक्की की दुकान संचालित करने वाले रूद्र प्रताप रॉय रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी उनकी दुकान के सामने एक कार आकर खड़ी हुई और उसमे सवार कुछ लोगो ने धारधार हत्यार निकलकर उनपर हमला करना शुरू कर दिया !घटना में आरोपियों ने जमकर तलवार और गुप्ती का उपयोग किया और श्री रॉय पर हमला कर भाग गए !हलाकि यहाँ मौजूद लोगो ने इन अज्ञात हम्लाबरो की पहचान की है जिसके बाद पोलिसे ने कई जगह आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश डाली है !
पुरे क्षेत्र में तनाव ....
अभी रात आठ बजे हुई इस संसनिकेज घटना के बाद पुरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालत पर काबू पाने के लिए बड़ी संख्या में पोलिसे बल तेनत किया गया है !
मंगलवार, 21 जून 2011
पुराना इंदौर - भोपाल राजमार्ग रहेगा बेहाल
-62 सडको की कार्ययोजना में सीहोर का नाम नहीं
सीहोर(अमित कुईया)
पुराना भोपाल -इंदौर राजमार्ग जो सीहोर से होकर गुजरता है यह मार्ग अब रखरखाव के आभाव में पूरी तरह टूट फुट चूका है !लेकिन शासन के एक निर्नेय के बाद इस सड़क के उद्धार के लिए अभी और लम्बा समय लग सकता है !पिछले दिनों एक म्हेत्व्पूर्ण निर्णय में राज्य शासन ने प्रदेश की जिला मुख्यालय से होकर राजमार्गो को जोड़ने वाली 62 सडको को बी .ओ .टी को ठेके पर देकर इन सडको में सुधार की सम्भावनाये तलाशी है !लेकिन शासन स्तर पर लिए गए इस म्हेत्व्पूर्ण फैसले में सीहोर से होकर भोपाल और इंदौर को जोड़ने वाली पुराणी सड़क को शामिल नहीं किया गया है !
गौरतलब है की पुराना इंदौर - भोपाल राजमार्ग जो सीहोर से होकर गुजरता था यह मार्ग अब सीहोर से पचामा और इधर सीहोर से सोया चौपाल तक बाईपास मार्ग बन जाने के कारन बदहाल हो गया है ! पिछले लम्बे समय से इस पुरे मार्ग की खराब सड़के सीहोर से इंदौर और भोपाल का सफर करने वालो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है !लेकिन इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगो के लिए यह खबर दुखी करने वाली होगी की इस मार्ग के ठीक होने में अभी और लम्बे समय इंतजार करना होगा !
राज्य शासन ने पिछले दिनों लिए एक मेह्त्वेपूर्ण निर्णय में जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली दो हजार किलोमीटर सडको के रखरखाव का जिम्मा बी.ओ .टी .के जरिये ठेके पर देने का निरनेय लिया है !इस निरनेय के अंतर्गत प्रदेश के ६२ जिलो की वेह सड़के सुधरेगी जो इन जिलो को राज्य मार्गो से जोडती है और इनके सुधार पर करीब ३१ अरब रुपए की राशी खर्च होना अनुमानित है !
सीहोर को निराशा ....
शासन के इस निरनेय में पुराना इंदौर -भोपाल के उस मार्ग को सुधरने की योजना नहीं बनी है जो की सीहोर से होकर गुजरता है! जिसके बाद अब यह तय हो गया है इस पुराने मार्ग का उद्धार के लिए अभी और इंतजार करना होगा !
शराब बेच रहे ढाबा संच्लको पर चला टी .आई .का डंडा
-टी .आई .सतीश मेह्ल्वाला ने ढाबो का किया निरिक्षण
-सूरा प्रेमियों में मची अफरा तफरी
सीहोर(अबतक) ढाबा संचालको की अब खैर नहीं यदि उन्होंने अपने ढाबो पर आने वाले ग्रहको को शराब परोसी !दरअसल पिछले कई सालो से सीहोर और उसके पास लगे ढाबो पर बेरोकटोक से शराब अवेध तरीके से परोसी जा रही है !इसकी सुचना पर सोमवार को कोतवाली टी .आइ.सतीश मेह्ल्वाला ने इन ढाबो पर देर रात के समय चेकिंग की तो उनको मिली वह जानकारी सही मिली और इन ढाबो पर कई सरे लोग बेरोकटोक मदिरा का सेवन कर रहे थे !पुलिस की सोमवार को अचानक हुई इस कारवाही के बाद ढाबा संच्लाको में हडकंप की स्थिति बन गई !हलाकि मौके पर ढाबो की जाँच करने पहुचे पुलिस अधिकारियो ने इन सभी ढाबा संच्लाको को निर्देश दिए है की आगे से ढाबो पर शराब न परोसी जाये ! अब देखना यह है की कोतवाली टी .आइ /श्री महेलवाला द्वारा शुरू की गई यह कारवाही कितना रंग दिखाती है !
भागे सूरा प्रेमी ...
कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार देर रात ढाबो पर की गई इस कारवाही के दोरान कई सूरा प्रेमियों का नशा पुलिस को आता देख गायब हो गया और यह पुलिस के डर से भयभीत होकर अपनी शराब की बोतल झ्दियो में फैकने को मजबूर हो गया और जिसे जन्हा जगह मिली वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया !
तीन ढाबो पर पहुची पुलिस ...
सोमवार को ढाबो पर अवेध रूप से बिक रही शराब की जानकारी लगने के बाद पुलिस भोपाल इंदौर राजमार्ग par सीहोर के समोप के ढाबो पर हुची !कारवाही के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन ढाबो पर दबिस दी जहा बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन कर रहे थे !
आगे jari रहेगी कारवाही ....
इस सम्बन्ध में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश महेलवाला ने बताया की ढाबो पर गैर क़ानूनी रूप से शराब का विक्रय हो रहा था !सभी ढाबा संच्लाको को निर्देश दिए गय है की ढाबो पर शराब न पिलाई जय वर्ना कारवाही की जाएगी !
सोमवार, 20 जून 2011
सामाजिक न्याय विभाग के ठेंगे पर" सुचना का अधिकार कानून"
सीहोर(अमित कुईया)
-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जुडी जानकारी देने में कतरा रहा विभाग
जनहित से जुडी आबश्यक जानकारी देने के लिए बना सुचना का अधिकार कानून अब मुख्यमंत्री शिवराज शिंह चौहान के ग्रह जिले सीहोर में ही अफसर शाही के ठेंगे पर है !आलम यह की प्रदेश सर्कार की महेत्व्पूर्ण योजना में शुमार कन्यादान योजना से जुडी जानकारी देने में सामाजिक न्याय विभाग कन्नी कट रहा है! जिससे साफ है की इस योजना में मुख्य मंत्री के ग्रह जिले में जमकर गड़बड़झाला हुआ है और अब अधिकारी इसे छुपाने के प्रयास कर रहे है !
मुख्येमंत्री के ग्रह जिले सीहोर में कन्या दान योजना से जुडी जानकारी मांगने का प्रयास पिछले दिनों एम्.पी.हलचल ने किया जिसके पीछे वजह इस योजना का जयाजा लेने की थी लेकिन विभागीय अधिकारियो ने योजना से जुडी जानकारी देने में जब न नुकुर करना शुर्रू की तो यह बात साफ हो गई की योजना में धान्द्ली हुई है और अधिकारी अब इससे जुडी जानकारी सार्वजानिक करने में कतरा रहे है !
आवेदन के बाद घबराहट ...नहीं दी जानकारी
इस योजना से जुडी जानकारी जब सुचना के अधिकार कानून के जरिये आवेदन देकर मांगी गई तो विभागीय अधिकारियो ने बमुश्किल आवेदन तो ले लिया लेकिन कुछ दिनों के बाद जानकारी देने की बजाये पत्रवाहक के हाथ एक नोटिस के जरिये जानकारी देने में असमर्थता जताई और कह दिया की यह जानकारिया सीधे तोर पर उन जनपद पंचायतो से ली जाये जहा कन्यादान योजना से जुड़े आयोजन हुए है !
भुगतान हो गया पर जानकारी नहीं ...
इस मामले में सबसे मजेदार पहेलु यह है मुख्यमंत्री कन्या दान योजना का सञ्चालन का जिम्मा जिले स्तर पर सामाजिक न्याय विभाग के अधीन है !योजना की मोनिटरिंग कर रहे विभाग के अधिकारियो ने इस योजना पर किये गए खर्च की जानकारी सार्वजनिक करने में फिर क्यों कतरा रहे है ?यह सवाल बड़ा है ?जब आयोजन से जुड़े समस्त खर्च का भुगतान विभागीय अधिकारियो द्वारा किया गया है तो जाहिर सी बात है आयोजन से जुडी समस्त फाइल विभाग के पास मुख्यालय पर मौजूद होगी !फिर ऐसे कौन सी वजह है की अब विभागीय अधिकारी योजना से जुडी आवश्यक जानकारी खुद न देते हुए यह जानकारिया जनपद स्तर पर देने की बात कह रहे है !
रविवार, 19 जून 2011
बेहाल बांस वन ...उदासीन विभाग
.........लाखो की कार्ययोजना पर नहीं हुआ अमल ...
कभी शहर का बांस वन इंदौर -भोपाल का सफ़र करने वाले लोगो का ध्यान बरबस ही अपनी और खीचा करता था और इसकी सुन्दरता को एक बार निहार चुके लोग कभी भी इस बांस वन को भूल नहीं पाते थे !लेकिन समय के साथ यह वन अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है ! आलम यह है की पिछले लम्बे समय से वन विभाग की इस और बरती गई लापरवाही से कई पेड़ से तो सूखने की कगार पर है तो कई पेड़ो को लोगो ने काटकर अपने में लेना शुरू कर दिया है !
सीहोर-शहर का बांस बेहड़ा कभी अपनी सुन्दरता के लिए पुरे प्रदेश में पहचान रखता था लेकिन समय गुजरता गया और इसकी सुन्दरता धीरे -धीरे खत्म होती चली गई !जिसके पीछे वजह वन विभाग की इस की देखरेख में बरती गई उदासीनता रही ! अब आलम यह है की इस बांस वन में लगातार कटाई जारी है लेकिन इसकी सुध लेना वाला कोई नहीं है !
कभी शहर का बांस वन इंदौर -भोपाल का सफ़र करने वाले लोगो का ध्यान बरबस ही अपनी और खीचा करता था और इसकी सुन्दरता को एक बार निहार चुके लोग कभी भी इस बांस वन को भूल नहीं पाते थे !लेकिन समय के साथ यह वन अब अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है ! आलम यह है की पिछले लम्बे समय से वन विभाग की इस और बरती गई लापरवाही से कई पेड़ से तो सूखने की कगार पर है तो कई पेड़ो को लोगो ने काटकर अपने में लेना शुरू कर दिया है !
नहीं हुआ संरक्षण ....
वन विभाग ने शहर के इस बांस वन को संरक्षित करने के प्रयास भी कभी नहीं किये लगातार पुराने बांस सूखते चले गए और उनकी जगह नए बांस के पौधो को रोपित नहीं किया गया ! नतीजा में इनकी संख्या में भी लगातार गिरावट आती रही और अब स्तिथि यह गई है लम्बे क्षेत्रफल में फैला यह बांस वन सिमट कर रह गया है !
बनी थी कार्ययोजना नहीं हुआ अमल ....
ऐसा नहीं की बांस बेह्ड़े को संरक्षित करने की दिशा में कोई कदम प्रशानिक स्तर पर पहले नहीं उठाए नहीं गए हो लेकिन वन अधिकारियो के तबादलों के साथ इसके संरक्षण के लिए बनी कार्ययोजना ठन्डे बसते में चली गई !पूर्व में बांस के नए पोधौ का भी रोपण नए सिरे से उन स्थानों पर करने की भी योजना वन विभाग ने शुरू की लेकिन इस कार्ययोजना पर लम्बे समय अमल नहीं हुआ !
पार्क बनने की योजना भी थी ...
दो दशक पहले चर्च मैदान के पास फैले बांस वन में शासन स्तर पर पार्क बनने की योजना भी स्वीकृत हुई थी जिसके लिए उस समय लाखो रुपए की राशी का आवंटन हुआ था ! इस कार्ययोजना में उस समय इस बांस वन को संरक्षित करने के लिए लाखो रुपए की राशि स्वीकृत हुई ! इस कार्ययोजना में एक पार्क का निर्माण होना था साथ ही पर्यटकों के बेठने के लिए कुर्सिया भी लगनी थी !इस बांस वन को और अधिक आकर्स्षित बनाने के लिए यहाँ बच्चो के मनोरजन के लिए झूले लगाने का प्रस्ताव भी था ! लेकिन अफसरशाई की सुस्त रवैये के कारन शासन स्टार से आई यह लाखो की राशि बिना उपयोग के ही लेप्स हो गई !
इनका कहना है ...
बांस वन को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है , जल्द ही एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इस पर अमल किया जायेगा साथ ही बांसों के नए पौधे भी रोपे जांयगे !
विजय नीमा ,डी.ऍफ़.ओ . सीहोर
शुक्रवार, 17 जून 2011
नदी पर आया युवक आखिर कहा गया?
| |||
पुलिस को यह शक है कि लालजी राम सायकल नदी किनारे खडी करने के बाद कही और चला गया हो। पुलिस सभी बिंदुओं को आधार मानकर लालजी राम की खोज में जुटी है। वहीं लालजीराम के परिजनो के हाल बेहाल है। आज सुबह खबर लगते ही अलीपुर क्षेत्र के लोग पार्वती नदी के किनारे जुटाने लगे थे. आखिर लालजी राम गया तो गया कहा? |
नवागत कलेक्टर डॉ.संजय गोयल ने संभाला पदभार
सीहोर-हाल में राज्य शासन द्वारा किये गय तजा फेरबदल में नीमुच से स्थान्तरित होकर सीहोर आये नवागत कलेक्टर डॉ . संजय गोयल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहन किया ! इस मौके पर पूर्व कलेक्टर संदीप यादव को जिले के वरिस्थ आधिकारियो की मौजूदगी में विदाई भी दी गई !आयोजित इस कार्यकर्म में कलेक्टर श्री यादव ने कहा की जिले के साथ मेरी यादे जुडी है जिन्हें भुलाना मुश्किल होगा ! आयोजन में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक के . डी. पराशर ,अपर कलेक्टर श्री बघेल ,श्री गिरीश शर्मा ,एस.डी .एम इछित गड्पाले सहित आधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे !
सोपा पदभार .......
इस मौके पर पूर्व कलेक्टर संदीप यादव ने आज नावागत कलेक्टर डॉ .संजय गोयल को पदभार भी सोपा
सतीश मेह्लवाला अब होंगे सीहोर के नए टी .आई .
सीहोर-पुलिस अधीक्षक के .डी.पराशर ने आज जिले के दो थाना प्रभारियो को इधर से उधर किया है ! श्री पराशर द्वारा किया आज किये गए इस फेरबदल में जावर थाने में पध्स्थ टी .आई .सतीश मेहेल्वाला को कोतवाली थाना सीहोर की कमान सौपी गई है वही हाल में स्थान्तरित होकर जिले में आये एस.आइ.अशोक धन्गारिया को जावर टी .आइ .के तौर पर पदस्थ किया है !उलेखनीय है की कोतवाली थाना प्रभारी चेतराम मीना के स्थान्तरण के बाद से कोतवाली थाना प्रभारी विहीन था !
गुरुवार, 16 जून 2011
कालोनाइजर से परेशां किसान की कंही नहीं सुनवाई
-जनसुनवाई में भी पंहुचा कई बार कलेक्टर के पास
-हर बार मिली निराशा
-हर बार मिली निराशा
सीहोर-जिले में प्रति मंगलवार चलने वाली जन की सुनवाई में अब प्रार्थी को न्याय नहीं वल्कि निराशा ही हाथ लग रही है ! ऐसा एक मामला में सीहोर तहसील का है जिसमे एक किसान लगातार कालोनाइजर की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में कई बार पंहुचा लेकिन अबतक राशुख्दर कालोनाइजर पर प्रशसनिक अधिकारियो ने सिकंजा नहीं कसा !
इस सम्बन्ध में तहसील क्षेत्र के ग्राम लसुडिया परिहार के गरीब किसान राजेश तिवारी ने बताया की उनकी जमीं के निकट पल्स रोयल गार्डन नाम से भोपाल के बिल्डर कालोनी का निर्माण कर रहे है और यहाँ अन्धादुन्द तरीके से खुदाई का काम पिछले कई महीनो से जारी है ! इस खुदाई के वजह से हमारे जमीं की मिटटी धंस रही है जिस वजह से हमें बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है !लेकिन जनसुनवाई में कई बार शिकायत करने के बाद भी बिल्डर ने काम जारी रखा हुआ है !परेशां किसान राजेश तिवारी ने कहा की यदि बिल्डर की मनमानी के चलते हमें कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा !
हर बार निर्देश ...
किसान राजेश तिवारी ने बतया की मेरे द्वारा इस मामले में पहले भी दो बार शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई कारवाही नहीं हो सकी है केवल अधिकारी आवेदन लेकर निर्देश देते है परन्तु कारवाही नहीं होती है !
बुधवार, 15 जून 2011
56 हजार की लुट के आरोपी पकडाए ,लुटी गयी बाइक भी बरामद
सीहोर/आष्टा-जिले के आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम कुंडियाधागा में फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से ५६ हजार की लुट करने वाले आरोपी आखिरकार दो माह बाद पुलिस के हाथ लग गए !साथ पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी की उस बाइक को आरोपी के वरामद किया है जो की यह आरोपी लुट कर ले गए थे !
गौरतलब है की अब से दो माह पूर्व सात अप्रैल को माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के एक कर्मचारी को अज्ञात आरोपियों ने ग्राम कुंडियाधागा के पास उस वक्त लुट का शिकार बनाया था जब वह ५६ हजार की वसूली कर लोट रहा था ! लुट की इस वारदात में यह आरोपी कर्मचारी की बाइक भी ले गए थे !
इस घटनाक्रम के बाद से ही पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी ! बुधवार को अमलाहा चोकी पुलिस को मुखविर से सुचना मिली की लुटी गयी बाइक शाजापुर जिले के ग्राम तसली में घुमती देखि गई है ! सुचना के बाद हरकत मई आई पुलिस ने ग्राम तसली में घेराबंदी कर दी और लुट की घटना में शामिल एक आरोपी मोरसिंग गुर्जर को मय बाइक हिरासत में ले लिया !
माँगा रिमांड ...........
लुट की वारदात में शामिल आरोपी मोरसिंग गुर्जर को पुलिस ने न्यालय में पेश कर रिमांड माँगा है ! इससे पहले पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी ने बुधवार देर रत पुलिस पुचताच में बताया की लुट की इस वारदात में राधेश्याम नामक व्यक्ति भी शामिल है ! साथ ही आरोपी के पास से पुलिस को एक हजार नगद और लुटी गई बाइक भी बरामद हुई है !
होंगे और खुलासे ........
ग्राम कुंडिया धागा में अबसे दो माह पूर्व फाइनेंस कर्मचारी को लुटने वाले आरोपी मोरसिंग गुर्जर के पुलिस हिरासत में आने के बाद आसपास के क्षेत्रो में पिछले दिनों हुई लुट की कई वारदातों के खुलासे होने की सम्भावना भी अब तेज हो गोई है !
शौच करने गए युबक की करंट लगने से मौत
सीहोर-मंदी थाना अंतर्गत ग्राम कोडियाचितु में करंट लगने से एक २० वर्षीय युबक की मौत हो गई !पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है !
जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम कोडियाचितु में रहने वाला २० वर्षीय युबक महेंद्र प्रताप शोच के लिए ग्राम में बने स्कूल मैदान से होकर गुजर रहा था तभी यह लगे विधुत पोल से उसका हाथ लग गया और करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई !
आम के पेड़ को लेकर उपजा विवाद ,भाई ने की भाई की हत्या
सीहोर-सीहोर के मंडी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मोगराराम में आम के पेड़ को लेकर दो सगे भाइयो में खुनी संघर्ष हो गया ! घटना के दौरान भाई ने भाई की हत्या कर दी है और छे लोग घयल भी हुए है !मौके पर पहुची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है !
मंडी पुलिस से मिली जानकारी के मुताविक ग्राम मोगराराम में आज सुबह खेत पर लगे एक आम के पेड़ को लेकर सवाईसिंग और उसके भाई नन्नूलाल में विवाद हो गया ! जिसके बाद आज सुबह खेत पर काम करने गए सवाईसिंग पुत्र बलरामसिंग को उसके सगे भाई नन्नूलाल और उसके पुत्रो ने मारपीट करना शुरू कर दी और जमकर लाठियों से मारा गया !घटना में सवाईसिंग की मौत हो गई वाही दुसरे पक्छ से करीब पञ्च लोग घयल हो गए!मौके पर पहुची पुलिस ने घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है !
पंचायत में होना था आज फैसला ..
पुलिस ने जानकारी में बताया की सवाईसिंग और उसके भाई नानूलाल में जमीं पर लगे एक आम के पेड़ को लेकर पिछले लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था और यह पेड़ किसका होगा इस बात का फैसला आज ग्राम पंचायत में होना था !
मंगलवार, 14 जून 2011
जमीन विवाद को लेकर राश्ता रोककर मारपीट
-एक घायल की उपचार के दौरान मौत
सीहोर-जिले के श्यामपुर तहसील में आज शाम जमीनी विवाद के चलते एक गुट के हतियारबंद लोगो ने रास्ता रोककर अन्य पक्छ के दो लोगो से मारपीट की जिसमे दुसरे पक्छ से वाद्रिप्र्साद नमक घ्याल हो गया और उसकी मौत हो गई !
पुलिससे मिली जानकारी के मुताविक तहसील के ग्राम क्तार्खेदी में रहने वाला वाद्रिप्रसाद अपने पुत्र के साथ श्यामपुर दवाई लेने आया था और दवाई लेकर जब वह वापस गाव लोट रहा था तभी मोटरसिकल पर सवार चार लोग इनके सामने अधमके और दोनों को लठ से मारने लगे !मारपीट का शिकार हुए ग्राम कतारखेदी निवासी वद्रिप्रषद गंभीर हालत में श्यामपुर अस्पताल भर्ती कराया गया जहा उसकी मौत हो गई !
श्यामपुर चोकी प्रभारी श्री सोनी ने सीहोरअबतक को जानकारी में बताया की मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है !घटना की कायमी कर जाँच शुरू कर दी गई है
खाकी वर्दी पहने वर्द्ध की लाश मिली
-पुलिस जाँच शुरू ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
सीहोर(आर.बी.विश्वकर्मा)जिले के रेहटी थाना अंतर्गत नेह्गाओ मार्ग पर आज सुबह एक पचास वर्षीय वर्द्ध की लाश अज्ञात अवस्था में मिली है ! सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है !
जानकारी के मुताविक रेहटी से एक किलोमीटर दूर नेह्गाओ सड़क मार्ग पर राहगीरों ने आज सुबह वर्द्ध व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी और जिसके बाद पुलिस को सुचना की गई !मौके पर पहुची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है !बताया जाता है की जिस अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है इसके बदन पर खाकी वर्दी है और इसके हाथ पर मधु लिखा हुआ है !रेहटी पुलिस ने जानकारी में बताया है की जिस व्यक्ति की लाश बरामद की है उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है ! मामले में मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है !
सोमवार, 13 जून 2011
संजय गोयल होंगे सीहोर के नए कलेक्टर
१९ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले
सीहोर/भोपाल -राज्य शासन ने कल देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े करीब उन्नीस अधिकारियो के तबादले किये !जारी इस सूचि में सीहोर कलेक्टर संदीप यादव का तबादला गुना कलेक्टर के तोर पर किया गया है वही नीमच कलेक्टर संजीव गोयल ताजा फेरबदल में सीहोर के नए कलेक्टर होंगे !इसके अलावा करीब उन्नीस प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियो के तबादले भी किये गए है !
सीहोर/भोपाल -राज्य शासन ने कल देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े करीब उन्नीस अधिकारियो के तबादले किये !जारी इस सूचि में सीहोर कलेक्टर संदीप यादव का तबादला गुना कलेक्टर के तोर पर किया गया है वही नीमच कलेक्टर संजीव गोयल ताजा फेरबदल में सीहोर के नए कलेक्टर होंगे !इसके अलावा करीब उन्नीस प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियो के तबादले भी किये गए है !
भोपाल. राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं। इस सिलसिले में निम्नांकित अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
क्रमांक
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थाना |
नवीन पदस्थाना
|
1
|
श्री डी.डी. अग्रवाल
|
कलेक्टर, खण्डवा
|
प्रबंध संचालक, महिला वित्त विकास निगम तथा मिशन संचालक अटल बाल आरोग्य मिशन
|
2-
|
श्री जी.पी. श्रीवास्तव
|
कलेक्टर, रीवा
|
संचालक कौशल विकास जबलपुर
|
3-
|
श्री मुकेश चन्द्र गुप्ता
|
कलेक्टर, गुना
|
कलेक्टर, देवास
|
4-
|
श्रीमती पुष्पलता सिंह
|
कलेक्टर देवास
|
कलेक्टर, अलीराजपुर
|
5-
|
श्रीमती रजनी उइके
|
उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग तथा सचिव राज्य निर्वाचन का अतिरिक्त प्रभार
|
कलेक्टर, अनूपपुर
|
6-
|
श्री संदीप यादव
|
कलेक्टर, सीहोर
|
कलेक्टर, गुना
|
7-
|
श्री कविन्द्र कियावत
|
कलेक्टर, अनूपपुर
|
कलेक्टर, खण्डवा
|
8-
|
श्री मनोहर लाल दुबे
|
कलेक्टर सिवनी
|
कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन(एप्को) तथा डीएमआई तथा पदेन उप सचिव, म.प्र. शासन लोक सेवा प्रबंधन विभाग
|
9-
|
श्री शिवनारायण रूपला
|
कलेक्टर श्योपुर
|
कलेक्टर रीवा
|
10
|
श्रीमती जयश्री कियावत
|
कलेक्टर दतिया
|
उपसचिव, म.प्र. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
|
11-
|
श्री अशोक देशवाल
|
कलेक्टर अलीराजपुर
|
कलेक्टर दतिया
|
12-
|
श्री के.सी. जैन
|
कलेक्टर पन्ना
|
उप सचिव म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग
|
13-
|
श्री अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
|
कलेक्टर टीकमगढ़
|
कलेक्टर भिण्ड
|
14-
|
श्री अजीत कुमार
|
परियोजना समन्वयक डीपीआइपी
|
कलेक्टर सिवनी
|
15-
|
श्री संजय गोयल
|
कलेक्टर नीमच
|
कलेक्टर,सीहोर
|
16-
|
श्री रघुराज एम.आर.
|
कलेक्टर, भिण्ड
|
कलेक्टर, टीकमगढ़
|
17-
|
श्री लोकेश कुमार जाटव
|
कलेक्टर डिण्डोरी
|
कलेक्टर नीमच
|
18-
|
श्रीमती जी.वी. रश्मि
|
प्रबंध संचालक, औद्योगिक केन्द्र विकास निगम, इन्दौर
|
कलेक्टर, डिण्डोरी
|
19-
|
श्री धनंजय सिंह भदौरिया
|
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत तथा पदेन अपर कलेक्टर(विकास) रायसेन
|
कलेक्टर, पन्ना
|
आदेश के मुताबिक श्री मनोहर लाल दुबे द्वारा कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) तथा डीएमआई का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री प्रवीण गर्ग, आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल तथा कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) तथा डीएमआई, केवल कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) तथा डीएमआई के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
इसी प्रकार श्री विवेक अग्रवाल प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम तथा पदेन सचिव, म.प्र. शासन, लोक निर्माण विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
श्री हरिरंजन राव प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम तथा पदेन सचिव, म.प्र. शासन, पर्यटन विभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
इसी आदेश के तहत श्री डी.डी. अग्रवाल द्वारा प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती सुधा चौधरी प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ तथा सचिव मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम, केवल प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





