सीहोर(न्यूज़ ) सीहोर के युबाओ ने अब शहर वासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए "अपना सीहोर "नामक वेबसाइट पर सीहोर से जुडी हर एक छोटी बड़ी जानकारी देने का अभिनव प्रयास किया है ! अब तक इस वेबसाइट पर सीहोर के प्राचीन स्थल ,प्रोपर्टी सहित शहर से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारिया संकलित की जा चुकी है वही अब इस वेबसाइट के संचालको ने एक मार्च से सीहोर से जाने वाली जाने वाली ट्रेनों की समय सरणी भी अपडेट की है ! सीहोर की जानकारियों से सरोकार रखने वाली इस महत्वपूर्ण वेबसाइट के संचालक अंकुर राठौर ने जानकारी में बताया की " अपना सीहोर" नामक इस वेबसाइट का संचालन वह और उनके मित्र नितिन जैन कर रहे है !
श्री राठौर ने बताया की सीहोर वासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस वेबसाइट का संचालन पिछले सालो से शरू किया गया है ! इस वेबसाइट पर कई लोग अब धीरे धीरे जुड़ रहे है और आने वाले दिनों में शहर से जुडी अन्य आवश्यक जानकारिया भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाऐगा !
फेसबुक पर भी जानकारिया .....
"अपना सीहोर " नामक शीर्षक से दुनिया की सबसे बड़ी सोसल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर भी अब सीहोर से जुडी दिनभर की मत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास भी इन होनहार युबको ने शुरू किया है ! इस सम्बन्ध में युबा अंकुर राठौर ने बताया की इस सोसल नेटवर्किंग साईट के जरिये सीहोर से जुड़े लोग शहर से जुडी हर छोटी बड़ी बातो पर अपनी राय बेबाकी से रखते है खासकर सीहोर का युबा वर्ग आसानी से एक दुसरे से जुड़ रहा है !
में कंही भी रहू ......
एक गजल गायक ने गाया था की में कंही भी रहू "तेरी आवाज साथ है "शायद अब सीहोर से जुदा शक्स कही भी होगा वह आसानी से अपने शहर की उन यादों को इस वेबसाइट के जरिये फिर ताज़ा कर लेंगा जिन्हें वह छोड़कर परदेश चला गया !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें