अमित कुईया
सीहोर। जिले के नसरूल्लागंज थाना अंतर्गत मंडी ग्राम में एक युवती ने एक अधेड़ की उस समय हत्या कर दी जब वह युवती की इज्जत से खिलवाड़ करने कोशिश कर रहा था। हत्या के इस मामले में नसरुल्लागंज पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम मण्डी निवासी 18 वर्षीय मीना कालवेलिया जब अपने घर पर अकेली कार्य कर रही थी, तभी उसी के ग्राम का लखन विश्वकर्मा घर में घुस आया और उसके साथ छेडख़ानी करते हुए दुष्कृत्य करने का प्रयास करने लगा, तभी युवती ने अपनी आबरू बचाने के लिए पास ही रखी मूसली से मृतक के सिर पर तीन-चार प्रहार कर दिये, जिससे लखन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जैसे ही ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी कानों कान लगी कई लोग मौके पर पहुंच गए ओर गंभीर रूप से घायल लखन विश्वकर्मा को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे जब भोपाल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी युवती मीना को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
इनका कहना है
ग्राम मण्डी में मीना नामक युवती ने लखन विश्वकर्मा की मूसली से हत्या की है, पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
अनिल त्रिपाठी, थाना प्रभारी नसरूल्लागंज।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें