![]() |
| पत्रकारों को सम्भोधित करते नुए विधायक एवं |
गौरतलब है कि सीहोर की राजनीति में शहर के विकास को लेकर पिछले तीन दिनों से गर्मी पैदा हो गई है। सबसे पहले पत्रकारों के सामने विकास कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर नागरिक बैंक अध्यक्ष प्रकाश व्यास ने चेताया था कि शहर में नपा द्वारा विकास के नाम पर पिछले लम्बे समय में कुछ भी नहीं किया गया है और फिर भी यदि जनप्रतिनिधि विकास को लेकर अपनी सोच विकसित नहीं करते हैं तो सड़कों पर उतरकर धरना आंदोलन और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के घेराव किये जायेंगे।
एक माह में शुरू होंगे विकास कार्य:मेवाड़ा
रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने चर्चा करते हुए कहा कि शहर के विकास तथा सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा कि मैंने 28 जनवरी को कार्यभार संभाला है और संभालते ही भीषण पेय जल संकट से निपटने की जिम्मेदारी आ गई। फरवरी से लेकर जुलाई तक का समय जल संकट के दौरान हर प्रकार से जल प्रदाय को सुचारू बनाने में निकल गया, क्योंकि वह उस समय की प्राथमिकता थी, जिसके चलते उसके अलावा कुछ और सोचने का समय ही नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे कार्यभार संभाले हुए 9 माह ही हुए हैं और 6 माह का समय जल संकट से निपटने में ही चला गया।
मुझे समय दीजिये, खरा उतरूंगा
आयोजित पत्रकारवार्ता में नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपील की कि मुझे समय तो दीजिये, यदि आप समय देते हैं तो मैं विश्वास पर खरा उतरूंगा। और यदि मैं आपके विश्वास पर खरा नहीं उतरा तो मैं आपका अपराधी हॅूं। उन्होंने कहा कि मेरे मन में भी शहर को लेकर चिंता है। अपने शहर को लेकर मेरे भी सपने हैं, लेकिन योजनायें बनवाने में समय लगता है, जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी, विकास कार्य जल्द ही शुरू हो सकेेंगे।
पांच साल नहीं दो साल में देना है जवाब
आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री मेवाड़ा ने कहा कि मैं पांच साल की बात नहीं करता। मुझे दो साल बाद ही अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए जनता के सामने जाना है, इसलिए मैं जनता को इन दो सालों में विकास कार्य करके दिखाऊंगा।
15 दिनों में शुरू होगा सौंदर्यीकरण
श्री मेवाड़ा ने प्रेसनोट के माध्यम से यह बताया कि 15 दिनों में ही कुछ काम शुरू होने जा रहे हैं जिनमें सिटी पोस्ट आफिस तथा गांधी रोड की पीछे वाली गली के टायलेट और कोतवाली चौराहा, सीहोर टॉकिज चौराहा तथा प्रियदर्शनी चौराहे का सौंदर्यीकरण शामिल हैं।
यह वह काम हैं जो 15 दिनों शुरू हो जायेंगे, साथ ही कितने ही दिनों में शहर के कहीं मार्गों के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। इनमें वह सब सड़कें शामिल हैं जो खस्ताहाल हैं।
सुधरेगा बस स्टेण्ड मार्ग
शहर के सबसे खस्ताहाल आनंद डेयरी से बस स्टेण्ड को जोडऩे वाले सड़क निर्माण को लेकर नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण में कुछ कारणों के चलते निर्माण कार्य बीच में ही रूक गया है हम प्राथमिकता के आधार पर उस सड़क की समस्या को हल करने में जुटे अब हम लगभग उस समस्या को हल करने की स्थिति में ही हैं बहुत जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ हो जायेगा।
नपा ने किया जन विश्वास पैदा
नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका के प्रति जनता का विश्वास लगभग खत्म सा हो गया था, इसी के चलते हमने जनता का विश्वास इस संस्था में फिर से पैदा करने के लिए जन सुनवाई जैसा कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता की समस्याओं को मौके पर जल करना एवं नपा से भ्रष्टाचार दूर कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें