
सीहोर। इंग्लिशपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा पर केरोसीन डालकर आग लगाने वाले शिक्षक को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की है, जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल नहंी ंकिया है।
जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर की शाम इंग्लिशपुरा में रहने वाले प्रकाश कौशल की पुत्री दीपाली घर में चाय बना रही थी। ठीक उसी वक्त एक अज्ञात युवक केरोसीन लेकर आया और उसने उसके ऊपर डाल दिया, और आग लगाकर फरार हो गया। आग से दीपाली बुरी तरह झुलस गई, पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे भोपाल रिफर किया गया, जहां आज भी वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। मौके से फरार आरोपी शिक्षक शशांक कुशवाह को आखिरकार पुलिस ने भोपाल से बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक से 25 मिनिट तक पूछताछ की। इस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबुल करने से इंकार कर दिया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने पीडि़त लड़की और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें