सीहोर-नेहरू युवक केन्द्र सीहोर की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2011-12 की वार्षिक कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया गया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस.एस. बघेल ने नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि वे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय संबंधी प्रपोजल बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए युवाओं को राष्ट्र की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। बैठक में नेहरू युवक केन्द्र सीहोर के कार्यालय भवन हेतु नि:शुल्क भूमि प्रदान करने संबंधी चर्चा के दौरान अपर कलेक्टर श्री बघेल ने शासकीय भूमि के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने और कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में नेहरू युवक केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने सत्र 2010-2011 में आयोजित नियमित एवं विशेष कार्यक्रम से समिति को अवगत कराया। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया के जिला प्रबंधक श्री एन.के.खरे, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के प्रबंधक श्री एन.के.सोनी, जिला संगठक डॉ. सुधा लाहोटी, डॉ. आर.एस.नरवरिया, जिला खेल अधिकारी श्री आनंद स्वामी, उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती जकिया जावेद, कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ. उपेश कुमार सहित श्री एहसान उल्ला खान, श्री मानसिंह सेन, संगीता पाटीदार, श्री हरिओम प्रजापति, श्री अरविन्द रघुवंशी, अनुसुईया परमार एवं श्री चेतन ठाकुर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें