sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

शनिवार, 23 जुलाई 2011

खाद्य विभाग ने की कार्यवाही

घरेलू गैस के दुरूपयोग, नाप तौल में गड़बडी और दूषित खाद्य सामग्री विक्रय के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर माह जुलाई,2011 में खाद्य विभाग, खाद्य अपमिश्रण विभाग तथा नापतौल विभाग के निरीक्षकों के संयुक्त जांच दल द्वारा जिले में अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एलपीजी के दुरूपयोग के तीन प्रकरण, किराना दूकान, फैब्रिक्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों के नापतौल उपकरणों की जांच में छ: प्रकरण बनाये गए। इसी तरह खाद्य पदार्थो के अठारह नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए। इसके साथ ही जांच दल द्वारा नगर पालिका के साथ कार्यवाही कर सड़े गले फल, सब्जियां, मिठाई - नमकीन आदि नष्ट कराए गए तथा प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही प्रतिवेदित की गई । अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने संयुक्त जांच दल को निरंतर आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए हैं। ऐसी कार्यवाही भविष्य में निरंतर जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें