-यातायात अमला कर रहा है किसी हादसे का इंतजार
-एस.पी.के निर्देश के बाद सड़क पर उतरा अमला ,ठेले चालको को खदेड़ा
सीहोर-शहर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार को दोपहर एक बजे अचानक सडको पर चल रहे लोगो की हालत कीड़े मकोड़े की तरह हो गई और लोगो का चलना दुश्वार हो गया !मुख्य मार्ग पर पान चौराहा के निकट अचानक ठेले और तांगे यातायात में वाधा बन गए और करीब मार्ग के दोनों तरफ दो पहिया वाहनों की लाइन लग गई लेकिन व्यवस्था को सुचारू रखने वाले यातायात अमले का कोई भी जवान यहाँ भीड़ को हटाने की जहमत उठाने नहीं आया नतीजा यहाँ हुआ की मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगो करीब दो घंटे तक अघोसित जाम में फसना पड़ा !
शहर की यातायात व्यवस्था मानो भगवान भरोसे ही चल रही है मुख्य मार्ग पर सीहोर टाकिज चौराहा से लगाकर कोतवाली चौराहा तक रोजाना जाम लगना इस शहर की नियति बन चुकी है !बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और दोपहर दो बजे अचानक सडको पर जाम के हालत बन गए और बमुश्किल करीब दो घंटे बाद इस मार्ग से जाम हट सका ,हलाकि बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधाने के लिए करीब जाम हटने के घंटे भर बाद पुलिस अधीक्षक के .डी.पराशर के निर्देशपर यातायात प्रभारी पंकज परमार और उनका अमला व्यवस्था देखने के लिए निकला और गाँधी मार्ग से होता हुआ नमक चोराहा की तरफ कुछ एक ठेला चालको का चालन बनाकर निकल लिया !लेकिन बदहाल यातायात व्यवस्था से परेशां लोगो कहना था की यातायात पुलिस केवल रस्म अद्यागी के लिए कभी कभार सडको पर निकलती है यदि रोजाना यातयात अमला दिन में एक बार शहर की सडको पर व्यवस्था दुरुस्त करने निकले तो खुद व खुद व्यवस्था ठीक हो जाये !
आरक्षक रहा लापता ..लोगो ने हाथ में ली व्यवस्था
![]() |
| पान चौराहा पर दो घंटे तक जाम में फसे रहे लोग |
बुधवार को पान चौराहा पर जब घंटो तक लोग फसे रहे तो यहाँ ड्यूटी पर तेनात यातयात पुलिस कर्मी नदारद रहा !जिसके बाद स्वयं लोगो ने यातायात के बिगड़े हालत को सुधरने के लिए व्यवस्था अपने हाथो में ली और तब कही जाकर जाम हट सका !
ड्यूटी फिर भी जवान गायब..
![]() |
| कैमरे में कैद यातायात पुलिस जवान अजीज खा जाम हटने के बाद कुछ इस तरह चहल कदमी करते हुए |
इस मामले में जब जिम्मेदार यातायात पुलिस अधिकारियो से व्यवस्था सम्भाकने वाले आरक्षक की तेनती की बात की तो यह सच सामने आया की बुधवार को अमर टाकिज मार्ग और पान चौराहा पॉइंट की यातायात व्यवस्था सँभालने का जिम्मा अजीज खा नामक यातायात पुलिस के जवान को सौपा गया है लेकिन सच यहाँ था उक्त यातयात पुलिस कर्मी जाम हटने के काफी देर बाद व्यवस्था सँभालने निकला और मुख्यमार्ग की सड़क पर चहल कदमी करके नजाने कहा गायब हो गया !


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें