गुरुवार, 7 जुलाई 2011
चालक की सुरक्षा का कवच है हेलमेट
सीहोर :
शासन चाहता है कि ऐसे सभी शासकीय कर्मचारी जो वाहनों से आवागमन करते हैं वे हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें क्योंकि हेलमेट चालक की सुरक्षा का कवच है। इस आशय का पत्र मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के उप सचिव श्री बी. आर. विश्वकर्मा द्वारा प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुकत और कलेक्टर्स को भेजा गया है।
जनहित में हेलमेट के उपयोग की अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए पत्र में कहा गया है कि राजधानी भोपाल में प्रशासन द्वारा हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित किए जाने के फलस्वरूप इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। आम नागरिक इस अभियान को सहयोगात्मक रूप से अपनाने के लिए अग्रसर हैं। शासन चाहता है कि ऐसे सभी कर्मचारी जो दो पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं वे हेलमेट का प्रयोग अनिवार्यत: करें। जो कर्मचारी / अधिकारी चार पहिया वाहन का उपयोग करते हैं वे सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। पत्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के लिए प्रेरित करने को कहा गया है ताकि आम नागरिक और अधिक जागरूक होकर इसका अनुसरण करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें