-दीवड़िया में लोक कल्याण शिविर आयोजित
सीहोरअबतक (ब्यूरो)प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप सरकार प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए सेवा भावना से कार्य कर रही है। मंत्री श्री वर्मा आज सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम दीवड़िया में आयोजित जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
शिविर में मंत्री श्री वर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों द्वारा जन समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर मंत्री श्री वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 81 हजार रूपयों से अधिक की राशि के चैक प्रदान किए। शिविर में प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित जन समस्याओं के 79 आवेदनों में से 49 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया तथा शेष 30 आवेदनों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आम जन की समस्याओं को दूर करने और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के मकसद से लोक कल्याण शिविर जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को ताकीद की कि वे गंभीरतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर अधिकतम जरूरतमंद व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ और ईमानदारी से किए गए कार्य की सर्वत्र सराहना की जाती है।
आवेदनों का निराकरणलोक कल्याण शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने आवेदकों से उनकी समस्याओं पर रूबरू चर्चा की और जरूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने आवेदनों का संबंधित विभाग के अधिकारियों से निराकरण कराया। शिविर में राजस्व विभाग के 49, शिक्षा के 8,ऊर्जा के 10, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क और पशु चिकित्सा विभाग के दो-दो तथा ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, सहकारिता, वन और कृषि विभाग से संबंधित एक-एक आवेदन पंजीबद्ध किए गए। शिविर में मंत्री श्री वर्मा ने विधायक निधि स्वेच्छानुदान के तहत 7 हितग्राहियों को 26 हजार 500, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत 4 महिलाओं को 27 हजार 816 तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत दो हितग्राहियों को 10-10 रूपये के चैक प्रदान किए। इसके अलावा उन्होंने म.प्र.भवन संनिर्माण कर्मकार योजना के तहत एक महिला को 5 हजार की राशि का चैक भी प्रदान किया।
योजनाओं की जानकारीशिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस.जामोद ने ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। उन्होंने सरपंच और सचिवों को इंदिरा आवास, समग्र स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह वर्मा, इछावर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, कैलाश सुराना, कैलाश चन्द्रवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें