सीहोर। नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रकाश व्यास काका द्वारा चलाये जा रहे जागो अधिकारी जागो अभियान में गुरुवार को कई कार्यालयों में अभियान दल पहुँचा। कई कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित पाये गये। भोपाली फाटक पर सेवानिवृत अधीक्षक अज़ीज़ फारु$की, रफू भाई, प्रकाश व्यास काका तथा नीरज चौरसिया ने रवाना किया । अभियान दल ने जिला पंचायत कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग, राजीव गाँधी शिक्षा मिशन, मत्स्य विभाग, रोजगार कार्यालय, उद्यान विभाग, हथकरघा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग का निरीक्षण किया । इनमें से केवल लोक निर्माण विभाग, हथकरघा, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग तथा मत्स्य विभाग में ही अधिकारी मिले । अन्य सभी कार्यालयों में अधिकारी अनुपस्थित मिले, जिस ढोल बजाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें