sehore

Make animated glitter text scraps www.pigimail.com

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

वालमार्ट के विरोध में व्यापक सीहोर बंद

प्रदर्शन के दौरान महिलाये
सीहोर। विदेशी कंपनी  वालमार्ट को खुदरा व्यापार की अनुमति दिये जाने के विरोध में देशव्यापी बंद के आव्हान पर आज सीहोर भी सफल बंद रहा। बंद के समर्थन में व्यापारी संघों के अलावा भारतीय मजदूर संघ, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, बीमा कंपनी के कर्मचारियों आदि का विशेष सहयोग रहा।
वालमार्ट के विरोध में नगरबंद को लेकर आज केन्द्रीय टे्रड यूनियनों सेंटर आफ इंडियन टे्रड यूनियन सीटू सहित सहयोगी संगठनों की सैंकड़ों महिलाएं आज सुबह से ही लाल झण्डा लेकर नारेबाजी करते हुए सीहोर को बंद कराने सड़कों पर निकल पड़ीं और अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य मार्गों से रैली निकाली, जिसके चलते सीहोर बंद पूरी तरह सफल रहा।  सीहोर बंद रैली का संचालन सीटू जिला महासचिव राजेश दुबे ने किया, वहीं रैली में नगरपालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, माकपा नेता राजीव गुप्ता, बीएमएस नेता वीरसिंह सहित भाजपा पार्षद शामिल थे।
दुकानदारों को चूडिय़ां भेंट
वालमार्ट के विरोध में देशबंद के साथ आज नगरबंद कराने के लिए मजदूर महिलाओं ने जहां एक ओर जोश-खरोश के साथ रैली निकालते हुए नारेबाजी की, वहीं जिन दुकानदारों ने बंद के समर्थन में दुकानें बंद नहीं की थीं, उन दुकानों पर पहुंचकर बंद समर्थक महिलाओं ने दुकानदारों के हाथों में चूडिय़ां पहनाईं और दुकाने बंद कराईं। रैली में सीटू नेता राजेश दुबे, भारत राठौर, ओमप्रकाश रायकवार, शफीक भाई, धनङ्क्षसह, सेवाराम, बाबूलाल, मतीन खां, विजयकुमार गुप्ता, भगवानसिंह मेवाड़ा, कैलाश दादा, गणेशप्रसाद जांगड़ा, सरपंच धापूबाई, रूकमणी बाई, पदमा बाई, संगीता खाकरे, डालचंद जोशी, इकरार खां, केशरबाई, फूलवती बाई, बीला बाई, अयोध्या बाई, कमलाबाई, सुनीताबाई, झुमरतबाई, राधाबाई आदि मौजूद थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें