शहीद को सलामी देने उमड़े लोग
शहीद को सलामी देने उमड़े लोग
सीहोर। जमू में बुधवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सीहोर जिले के ओमप्रकाश मर्किया के अंतिम दर्शन पाने के लिए आज सुबह सीहोर से लेकर शहीद के पेतर्क गावं तक हजारो लोग जुटे । इधर शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीहोर के सेकड़ाखेडी चौराहे पर राजनेतिक हस्तियों और शहर के लोगो ने शहीद ओमप्रकाश की पार्थिव दह पर फूल चदाये और उनको अंतिम विदाई दी वही इछावर तहसील आज सुबह से पूरी तरह बंद रही और करीब दस हजार की तादाद में लोग इछावर से शहीद के गांव जाने वाले मार्ग के दोनों और खड़े होकर पुष्पंजली अर्पित करते हुए नजर आये ।शुक्रवार सुबह सूरज की पहली किरण के साथ जिले वासियों ने सीहोर से लेकर शहीद ओमप्रकाश के पेतर्क गावं तक अलग जगह एकत्रित होकर अपने शहीद सपूत को अंतिम विदाई पुष्पांजलि देकर अर्पित की । शुक्रवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहीद ओमप्रकाश की पार्थिव देह सेना के विशेष विमान से पहले दिल्ली से भोपाल लाया गया जिसके बाद एक वाहन में शहीद ओमप्रकाश का पार्थिव देह रखकर भोपाल से शहीद के गावं शाहपुरा जमुनिया तक ले जाया गया ।
शहीद की राहो में बिछाए फुल
भोपाल से शहीद ओमप्रकाश की पार्थिव देह जैसे ही सीहोर आई तो यहाँ सेखडाखेडी जोड़ पर हजारो की तादाद में जमा लोगो ने शहीद ओमप्रकाश जिंदाबाद ,शहीद ओमप्रकाश अमर रहे के नारे लगाकर शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद के पार्थिव देह पर दिए लगाये । इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीहोर विधायक रमेश सक्सेना ,नरेश मेवाडा ,कैलाश परमार ,राकेश राय,हरीश राठौर ,मिन्दी अरोरा ,गिरधर कुईया,राजाराम बड़े भाई,प्रदीप गौतम ,रमाकांत समाधिया आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल थे ।
इछावर बंद रख शहीद को दी सलामी
इछावर तहसील के ग्राम शाहपुरा जमुनिया के रहने वाले शहीद ओमप्रकाश की शहादत को सलामी देने और अपने लाडले सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए इछावर वासियों ने आज बाजार बंद रख अपनी श्रधांजलि अर्पित की । आज सुबह से इछावर से लेकर शहीद ओमप्रकाश के गावं शहपुरा जमुनिया तक सड़क के दोनों और क्या बच्चे क्या बुडे और क्या महिलाये सभी ने हजारो की तादाद में एकत्रित होकर अपने सपूत शहीद की राह में जमकर फुल वर्साये और पुष्पांजलि अर्पित की । इस दौरान आलम यह था की सुबह 6 बजे से शहीद ओमप्रकाश के अंतिम दर्शन पाने के लिए करीब दस हजार से ज्यादा लोग घरो से निकल कर इछावर की सडको पर आ गए ।
मची चीख पुकार
आज जैसे ही दोपहर 12 बजे शहीद ओमप्रकाश का पार्थिव देह उसके पेतर्क गावं शाहपुरा जमुनिया पंहुचा तो अपने लाडले के अंतिम दर्शन पाने के लिए पूरा गावं उलट पड़ा और गावं के हर कोने से लोगो के विलखने की आवाजे आने लगी इधर जैसे ही शहीद ओमप्रकाश के अंतिम दर्शन के लिए उसकी पार्थिव देह को वाहन से निकलकर परिवारजनों को बुलाया गया तो शहीद ओमप्रकाश के परिजनों ने रो रो कर अपना बुरा हल कर लिया और चारो और से रुदन की आवाजे ही सुनाई दे रही थी ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें