कोतवाली पुलिस ने हाल ही में सेवा निवृत्त हुुए तत्कालीन एसपी केडी पराशर के निर्देशन पर एसडीओपी यागेशवर शर्मा नगर निरीक्षक सतीश महलवाला के मार्ग दर्शन में पुलिस ने 13 सितम्बर को व्यापारी तलवार ब्रदर्स के मुनीम से बैंक ऑफ इंडिया सीहोर से तीन लाख 39 हजार रूपये से भरा नोटो क बेग लेकर चम्पत हो जाने वाले आरोपियों की तलाश कर उनके कब्जे से तीन लाख 20 हजार रूपया जब्त कर लिया हैै. यह रूपया पुलिस नेे पचौर जिला राजगढ़ के ग्राम कडिय़ा सिसोदिया से आरोपी के घर से जमीन में गड़ा हुआ बरामद किया हैै. आरोपी सांसी जाति के बाल अपराधी हैै जो पूर्व में ही इस तरह की अनेक घटनाओं कों अंंजाम दे चुके हैै.
एटीएम से रूपये चुराने वाला युवक गिरफ्तार
4 अक्टूबर को कै नरा बैंक सीहोर के एटीएम से नपा कर्मचारी रमेश चोधरी के 4 हजार रूपये निकालनें वाले युवक को पुलिस ने खोज निकाला हैै. यह युवक सत्यसांई कॉलेज में होटल मेनेंजमेंट का छात्र ग्राम भटोनी निवासी विक्रम आ. बाबूलाल मेवाड़ा हैै. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 4 हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैै.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें