सीहोर। गंज स्थित डॉ. अम्बेडकर पार्क की दशा शीघ्र ही सुधरने जा रही है। पार्क को सुसज्जित करने के लिए जल्द ही 10 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। इसके लिए मंगलवार को नरेश मेवाड़ा ने पार्क परिसर का निरीक्षण कर नपा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पिछले कई वर्षों से मुर्दी स्थित डॉ. आम्बेडकर पार्क उपेक्षा का शिकार रहा है, लेकिन गत वर्ष डॉ.बाबा साहिब भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक रमेश सक्सेना एवं नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा डॉ. अम्बेडकर पार्क में निर्माण कार्य कराकर पार्क को सुसज्जित करने की घोषणा की थी। जिससे इसके संवरने की उम्मीदें जागी हे। नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष भूरिया का स्वागत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें